शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में एचआईवी/एड्स प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने शपथ कार्यक्रम

विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प

*सूरजपुर/10 सितंबर 2026/* एचआईवी/एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति समाज में संवेदनशीलता, सम्मान एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने एचआईवी/एड्स प्रभावित व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करने और उन्हें सम्मान एवं सहयोग देने का संकल्प लिया।
                रेड रिबन नोडल अधिकारी सुश्री शालिनी शांता कुजूर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक संवेदनशीलता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
                इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अमित सिंह बनाफर ने कहा कि एचआईवी/एड्स को लेकर समाज में अभी भी कई भ्रांतियां एवं गलत धारणाएं प्रचलित हैं। इन भ्रांतियों को दूर करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से एचआईवी/एड्स के संबंध में सही जानकारी समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

Binod Gupta
0 Min Read