सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

ओवरलोड एवं एक्सल उठाकर चलने वाले वाहनों पर की गई कार्रवाई

जांच अभियान में 45 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल

*सूरजपुर/10 सितंबर 2026/*   कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार यातायात सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर प्रशासन द्वारा वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मानपुर चौक एवं छत्तीसगढ़ ढाबा के आसपास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
                  जांच के दौरान विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों तथा एक्सल उठाकर संचालित किए जा रहे भारी वाहनों की जांच की गई। टीम द्वारा वाहनों के दस्तावेज, भार क्षमता एवं अन्य आवश्यक मानकों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
                  अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई तथा लगभग 45 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइश दी गई।
                   जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे स्वयं की तथा सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क सुरक्षा में अपना योगदान दें।

Binod Gupta
0 Min Read