Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
      • अंबिकापुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • बैकुंठपुर
      • मनेन्द्रगढ़
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
© Dindori Expose By Brandpool
Notification Show More

Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Follow US
© 2022 Dindori Expose By Brandpool
सूरजपुर



ड्रग तस्करी के मामले मे आरोपी गिरफ्तार, 180 नग नशीला टेबलेट जप्त


:-थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कुल 180 नग प्रतिबंधित अवैध नशीला टेबलेट कुल किमती मशरुका लगभग 185760/- किया गया बरामद।
:- नशीले पदार्थो के अवैध कारोबार मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल किया गया जप्त।


⏩️ सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम के मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली पुलिस टीम कों दिनांक 10/09/26 कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि पर्राडांड निवासी मो. इम्तियाज अंसारी होंडा साइन मोटरसायकल से नशीला टेबलेट बिक्री करने के लिए अग्रसेन रोड बैंक के पीछे खेत के पास आने वाला है।

⏩ पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौक़े पर पहुंचकर संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम *(01) मो. इम्तियाज अंसारी आत्मज अख्तर अंसारी उम्र 27 वर्ष साकिन पर्राडांड अम्बिकापुर* का होना बताये, संदेही के कब्जे से रखे मोटरसायकल की तलाशी लेने पर कुल 180 नग प्रतिबंधित नशीला टेबलेट कुल किमती मशरुका लगभग 185760/- जप्त किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना के प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसायकल जप्त किया गया है। आरोपी से घटना के सबंध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 636/26  धारा 21(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩️ संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक के के यादव, आरक्षक नितिन सिन्हा, विवेक राय, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

Binod Gupta Binod Gupta September 11, 2026
Read More
सरगुजा संभाग



शासकीय नर्सिंग कॉलेज, राजमोहनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं केंद्र बिंदु संस्था में साइबर जागरूकता अभियान, 600 छात्राएं हुईं जागरूक।



⏩ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी के नेतृत्व में जिला सरगुजा में व्यापक स्तर पर साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, इस सप्ताह विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा और सहभागिता को केंद्र में रखकर अभियान का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में शासकीय नर्सिंग कॉलेज गंगापुर, राजमोहनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं केंद्र बिंदु संस्था में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को बढ़ते डिजिटल अपराधों के प्रति सचेत करना और उन्हें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के तौर-तरीके सिखाना था।

⏩ कार्यक्रम में दोनों महाविद्यालयों एवं केंद्र बिंदु संस्था की कुल 600 छात्राओं ने हिस्सा लिया और साइबर सुरक्षा की शपथ ली।अभियान के दौरान विषय विशेषज्ञों ने छात्राओं को वर्तमान में होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड जैसे—ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, पहचान की चोरी (आइडेंटिटी थेफ्ट), और साइबर बुलिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने छात्राओं को समझाया कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करते समय किन सावधानियों को बरतना चाहिए।

*सुरक्षित बैंकिंग:-*  छात्राओं को बिना सोचे-समझे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने और ओटीपी (OTP) या बैंक विवरण किसी से साझा न करने की सलाह दी गई।

*मजबूत पासवर्ड:-* सोशल मीडिया और ईमेल खातों के लिए मजबूत व अलग-अलग पासवर्ड रखने के तरीके बताए गए।

*हेल्पलाइन नंबर:-* किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या परेशानी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। इस अभियान के माध्यम से 600 छात्राओं को न सिर्फ खुद को सुरक्षित रखने का मंत्र मिला, बल्कि वे अब अपने परिवार और समाज को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने में सक्षम बनेंगी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।

Binod Gupta Binod Gupta September 11, 2026
Read More
सूरजपुर

संभागायुक्त ने संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

विभिन्न शाखाओं में नस्तियों के संधारण एवं कार्यप्रणाली का लिया जायजा

ई-ऑफिस प्रणाली का करें अनिवार्य उपयोग – संभागायुक्त

*सूरजपुर/11 सितंबर 2026/*  सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, नस्तियों के संधारण तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासकीय कामकाज में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालयीन कार्यों में ई-ऑफिस प्रणाली का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। संभागायुक्त ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली के उपयोग से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गति बढ़ती है। इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी डिजिटल प्रणाली का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें और नागरिकों से संबंधित कार्यों का समयबद्ध निराकरण करें।
                संभागायुक्त श्री दुग्गा ने अधीक्षक शाखा का निरीक्षण करते हुए विभिन्न कार्यालयीन कार्यों एवं ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा  कि कार्यालयीन कार्यों में मैनुअल फाइलों के स्थान पर ई-ऑफिस प्रणाली का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
                उन्होंने आवक-जावक शाखा का निरीक्षण करते हुए डाक प्राप्ति एवं प्रेषण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में प्राप्त एवं प्रेषित होने वाले समस्त पत्राचार को नियमानुसार ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से संपादित करें, ताकि पत्रों की निगरानी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित हो सके।
                 वित्त शाखा के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने लंबित प्रकरणों की जानकारी ली एवं निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। उन्होंने लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
                      संभागायुक्त श्री दुग्गा ने अतिरिक्त न्यायालय शाखा का भी निरीक्षण किया तथा लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आरबीसी 6-4 सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों की भी जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
                   ततपश्चात् उन्होंने भू-अभिलेख, खाद्य विभाग सहित संयुक्त जिला कार्यालय की अन्य शाखाओं का भी भ्रमण किया। उन्होंने शाखा प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी नस्तियों एवं अभिलेखों का व्यवस्थित, अद्यतन एवं सुरक्षित संधारण सुनिश्चित करें।
                                      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, उपायुक्त सरगुजा श्री आर.के. खूंटे एवं श्रीमती शारदा अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र पाटले सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*संभागायुक्त ने कार्यालय परिसर में आम का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया*
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उपायुक्त सरगुजा श्री आर.के. खूंटे, उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल ने भी विभिन्न फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील,जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र पाटले तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती शिवानी जायसवाल सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Binod Gupta Binod Gupta September 11, 2026
Read More
सूरजपुर

संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने राजस्व कार्यालयों का किया निरीक्षण

सभी प्रकरण ऑनलाइन दर्ज होने के साथ समय-सीमा पर हो निराकरण – श्री दुग्गा

*सूरजपुर/11 सितंबर 2026/* सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय लटोरी, तहसील कार्यालय सूरजपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सूरजपुर कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन कार्यप्रणाली, राजस्व प्रकरणों के निराकरण तथा अभिलेखों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
                     संभागायुक्त श्री दुग्गा ने तहसील कार्यालय लटोरी में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यालयीन कार्यों की प्रगति एवं अभिलेखों के संधारण की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने कानूनगो श्री शरद अंबष्ट को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा राजस्व संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
                  ततपश्चात् संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय सूरजपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसीलदार नायब तहसीलदार कक्ष में पहुंचकर लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निराकृत प्रकरणों को नियमानुसार नस्तीबद्ध करने की प्रक्रिया पूर्ण करने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कार्य की गुणवत्ता एवं समय-सीमा दोनों का विशेष ध्यान रखें। संभागायुक्त ने कानूनगो शाखा का निरीक्षण करते हुए राजस्व अभिलेखों एवं फाइलों के संधारण की स्थिति देखी। उन्होंने सभी फाइलों को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं अद्यतन रूप से संधारित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नियमित रूप से अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री दुग्गा ने पासबुक, सर्विस बुक, कैशबुक, गोशवारा सहित विभिन्न कार्यालयीन अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नाजिर शाखा, भुईयां शाखा, निर्वाचन शाखा का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यालयीन कार्यों में लापरवाही पर तहसील कार्यालय में संभागायुक्त ने श्री राजेश साहू कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त श्री दुग्गा ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय सूरजपुर के निरीक्षण के दौरान अन रजिस्टर्ड प्रकरणों की जानकारी लेकर रजिस्टर्ड करने के निर्देश दिए एवं वर्षों लंबित पुराने राजस्व प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, उपायुक्त सरगुजा श्री आर.के. खूंटे एवं श्रीमती शारदा अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र पाटले तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती शिवानी जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

Binod Gupta Binod Gupta September 11, 2026
Read More
सूरजपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से न्योता भोजन को मिल रहा जनभागीदारी का संबल

सेवा के तीन वर्ष पूर्ण होने एवं जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षिकाओं…

Binod Gupta Binod Gupta September 11, 2026
Read More
सूरजपुर

सत्ता, संसाधन और धनबल पर भारी पड़ा मजदूरों का विश्वास, 19 वर्षों से अव्वल रही एचएमएस

एकल सदस्यता सत्यापन में 895 मतों के साथ हिंद मजदूर सभा फिर सबसे आगे, बीएमएस को 803 वोट: शिवानी में दो मतों का अंतर


सूरजपुर/भटगांव। कोल इंडिया में पहली बार एकल सदस्यता के आधार पर यूनियन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हुई। इस बार कर्मचारी केवल एक संगठन की सदस्यता ले सकता था, जबकि पहले एक से अधिक यूनियनों से जुड़ने की व्यवस्था थी। ऐसे में सामने आए परिणाम श्रमिक संगठनों की वास्तविक पकड़ का महत्वपूर्ण संकेत माने जा रहे हैं। एसईसीएल भटगांव एरिया में चारों संगठनों ने सदस्यता हासिल करने के लिए व्यापक प्रयास किए। इस दौरान राजनीतिक प्रभाव, आर्थिक संसाधनों और कर्मचारियों को प्रभावित करने के आरोप भी सामने आए। एचएमएस ने बीएमएस पर अलग-अलग हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
तमाम परिस्थितियों के बीच हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) ने 895 मत लेकर भटगांव एरिया में अव्वल स्थान हासिल किया। बीएमएस को 803, इंटक को 185 और एटक को 131 वोट मिले। कुल 2046 वैध मतों में एचएमएस ने बीएमएस से 92 वोट अधिक प्राप्त किए। संगठन का कहना है कि भटगांव क्षेत्र में वह लगातार 19 वर्षों से पहले पायदान पर बनी हुई है और इस परिणाम ने उस पकड़ को फिर कायम रखा है।

*इकाईवार आंकड़ों में भी दिखी कड़ी टक्कर*

एरिया हेडक्वार्टर में एचएमएस को 135 और बीएमएस को 54 मत मिले। भटगांव यूजी में क्रमश: 312 और 268 वोट दर्ज हुए। नवापारा में एचएमएस ने 80 तथा बीएमएस ने 49 मत हासिल किए। शिवानी में मुकाबला बेहद नजदीकी रहा, जहां एचएमएस को 276 और बीएमएस को 274 वोट मिले। दुग्गा एसए में एचएमएस ने 13 और बीएमएस ने 5 मत प्राप्त किए।
कल्याणी में बीएमएस 43 वोट लेकर आगे रही, जबकि एचएमएस को 3 मत मिले। जगन्नाथपुर में भी बीएमएस को 110 और एचएमएस को 76 वोट मिले। अलग-अलग इकाइयों में परिणाम भले अलग रहे, लेकिन संयुक्त आंकड़ों में एचएमएस सबसे आगे रही।

*पुराने आंकड़ों में भी सदस्यता के लिहाज से बढ़त*

वर्ष 2025 के चेक-ऑफ आंकड़ों में एचएमएस से जुड़ी कुल सदस्यता 1363 थी, जबकि बीएमएस के 1147 सदस्य दर्ज थे। इनमें एचएमएस के 691 और बीएमएस के 531 कर्मचारी केवल एक संगठन से जुड़े थे। इस बार एकल सदस्यता व्यवस्था ने कर्मचारियों की पसंद को पहले की तुलना में अधिक स्पष्ट कर दिया

*सतीश तिवारी बोले, यह मजदूरों के भरोसे की जीत*

एचएमएस भटगांव के क्षेत्रीय महामंत्री सतीश तिवारी ने कहा कि सत्ता, संसाधन और धनबल के बीच भी कामगारों का भरोसा संगठन के साथ रहा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रभाव और दबाव के बावजूद 895 कर्मचारियों ने अधिकार और सम्मान के पक्ष में मतदान किया। उनके अनुसार यह उपलब्धि सिर्फ एचएमएस की नहीं, बल्कि उन श्रमिकों की है जिन्होंने भय और प्रलोभन को नकारकर अपना फैसला सुनाया।
भटगांव के कामगारों ने एक बार फिर संगठन पर भरोसा जताया है। 19 वर्षों से पहले पायदान पर बने रहने का दावा अब एचएमएस के सामने उस विश्वास को आगे भी कायम रखने की बड़ी जिम्मेदारी लेकर आया है।

Binod Gupta Binod Gupta September 11, 2026
Read More
सूरजपुर

श्रमिक हितों की आवाज को मिली नई ताकत, चंचल सिंह बने एसईकेएमसी के क्षेत्रीय प्रवक्ता

पत्रकारिता और सामाजिक सेवा के लंबे अनुभव के साथ निभाएंगे नई जिम्मेदारी

भटगांव। श्रमिकों के अधिकार और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने रखने की दिशा में साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (एसईकेएमसी) इंटक ने चंचल सिंह को भटगांव क्षेत्र का क्षेत्रीय प्रवक्ता (मीडिया) मनोनीत किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में लंबे अनुभव को देखते हुए सौंपी गई है।

एसईसीएल भटगांव क्षेत्रीय अध्यक्ष रविंदर सिंह ने चंचल सिंह का मनोनयन किया। संगठन की ओर से जारी पत्र में उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर मीडिया से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही प्रबंधन से आग्रह किया गया है कि उन्हें आईडी एक्ट, 1947 के तहत संरक्षण प्रदान करते हुए आवश्यक सहयोग दिया जाए। पत्र की प्रतिलिपि संगठन के केंद्रीय पदाधिकारियों, मुख्य कार्मिक प्रबंधक, थाना प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

मनोनयन के बाद चंचल सिंह ने एसईकेएमसी इंटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष रविंदर सिंह सहित केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, केंद्रीय महामंत्री प्रीतम पाठक, कार्यवाहक अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री राजेंद्र देव सिंह समेत संगठन के सभी पदाधिकारियों और इंटक यूनियन के सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। श्रमिकों के हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।आपको बताते चलें कि
पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ चंचल सिंह सामाजिक सेवा से भी जुड़े रहे हैं। जनसरोकारों से जुड़े विषयों और आम लोगों की परेशानियों को करीब से समझने का उनका अनुभव नई भूमिका में अहम माना जा रहा है। कोयला क्षेत्र के कामगारों से जुड़े अधिकार, सुविधाएं, कार्यस्थल की चुनौतियां और स्थानीय मुद्दे उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। वहीं दूसरी ओर
संगठन के इस निर्णय को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब कोयला क्षेत्र में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावी तरीके से सामने रखने की जरूरत महसूस की जा रही है। नए दायित्व के साथ चंचल सिंह के सामने श्रमिकों की बात को संगठनात्मक मंच से मीडिया तक मजबूती से पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी।

Binod Gupta Binod Gupta September 11, 2026
Read More
अंबिकापुरसरगुजा संभाग

निर्मला हॉस्पिटल, अंबिकापुर
की ओर से
डॉ. नीलेश गोयल
आप सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ।
आज का दिन उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है,
जिन्होंने अपने त्याग, साहस और बलिदान से हमें आज़ादी दिलाई।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि
अपने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को हमेशा बनाए रखेंगे
और एक स्वस्थ, समृद्ध एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
हमारे प्यारे छत्तीसगढ़वासियों सहित समस्त देशवासियों को
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
🇮🇳 भारत माता की जय! 🇮🇳
🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳
डॉ. नीलेश गोयल

Binod Gupta Binod Gupta September 11, 2026
Read More
सरगुजा संभाग



आर्म्स एक्ट का आरोपी 01 घंटे के भीतर गिरफ्तार।

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही।
:- बच्चे से वाहन टकरा जाने की बात कों लेकर आरोपियों द्वारा विवाद करते हुए आहत कों गंभीर चोट की गई थी कारित।
:- प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी कों शीघ्र  गिरफ्तार कर लिया जायगा।


⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आकाश गोयल निवासी रायल पार्क कालोनी किसान राईस मिल रोड थाना गांधीनगर द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 09/09/26 को दोपहर 01.00 बजे प्रार्थी अपने स्कुटी से अपने दुकान जा रहा था, वाहन से रायल पार्क मोड़ के पास पहुंचा था कि प्रार्थी के स्कुटी वाहन से आदि अग्रवाल का भांजा हल्का सा टकरा गया, उक्त बच्चे कों परिजन अस्पताल ले गए जिस बात कों लेकर आदि अग्रवाल अपने साथी वंश पंडित के साथ स्कुटी से आया और वंश पंडित अपने हाथ में चाकू एवं आदि अग्रवाल बैट रखा था जो आते ही प्रार्थी कों गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर बैट हांथ मुक्का से मारपीट किया गया एवं वंश पंडित द्वारा प्रार्थी कों चाकू से कूल्हे के पास गंभीर चोट कारित कर दिया गया, तब आहत/प्रार्थी मौक़ा पाकर मौक़े से किसी तरह से भागा है, मामले में प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 564/26 धारा 296, 351(3), 115(2), 109, 3(5) बी. एन. एस. एवं 25-27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ मामले कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना गांधीनगर पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों कों शीघ्र गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी वंश पंडित को पकड़कर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *वंश कुमार झा उर्फ़ वंश पंडित आत्मज राजू झा उम्र 20 वर्ष साकिन नमनाकला शनि मंदिर के पास थाना गांधीनगर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी से घटना में प्रयुक्त आलाजरब के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटनास्थल के आस पास में कही फेक देना बताया है, आलाजरब की खोजबिन पुलिस टीम द्वारा किया गया जो आरोपी के बताये स्थान पर नही मिला, आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, प्रकरण में अन्य आरोपी का पता तलाश जारी है, मामले में अग्रिम जांच विवेचना जारी है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

Binod Gupta Binod Gupta September 10, 2026
Read More
अंबिकापुरसरगुजा संभाग

सेंट जेवियर स्कूल में सरगुजा पुलिस द्वारा आयोजित किया गया साइबर जागृति अभियान, 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक।



⏩ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल(भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी के नेतृत्व में जिला सरगुजा में व्यापक स्तर पर साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, इस सप्ताह विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा और सहभागिता को केंद्र में रखकर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सेंट जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल (हिंदी एवं इंग्लिश मीडियम) में संयुक्त रूप से एक विशाल साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 1000 छात्र-छात्राएं और 40 शिक्षक-शिक्षिकाएं मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

⏩ कार्यक्रम में सेंट जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर माइकल तिर्की, नवा बिहान संस्था की ओर से श्री मंगल पांडे जी, श्री अजय तिवारी जी, एवं श्री संतोष दास जी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में उप निरीक्षक अभय तिवारी और सायबर सेल से अनुज जायसवाल एवं अमन पुरी ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

⏩ *साइबर अपराधों की विस्तृत जानकारी एवं बचाव के उपाय :-* कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम और साइबर विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान में हो रहे निम्नलिखित साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया

*सोशल मीडिया फ्रॉड और हनीट्रैप:-* इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर अनजान लोगों से दोस्ती न करने की सलाह दी गई। फर्जी प्रोफाइल बनाकर किशोरों को जाल में फंसाने और बाद में ब्लैकमेल करने की घटनाओं से अवगत कराया गया।

*साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग:-* इंटरनेट पर किसी को परेशान करना, भद्दे कमेंट्स करना या पीछा करना (स्टॉकिंग) कानूनी अपराध है। इससे प्रभावित होने पर घबराने के बजाय तुरंत माता-पिता या पुलिस को सूचित करने को कहा गया।

*ओटीपी (OTP) और बैंक फ्रॉड:-* किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक खाता नंबर, एटीएम पिन या मोबाइल पर आया ओटीपी शेयर न करें। लॉटरी या इनाम जीतने के झांसे वाले लिंक पर क्लिक न करें।

*डीपफेक और एआई (AI) का दुरुपयोग:-* वर्तमान में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के जरिए किसी की भी तस्वीर या आवाज बदलकर गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। पुलिस ने बच्चों को अपनी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पब्लिक न करने की हिदायत दी।

*सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स:-* अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को हमेशा प्राइवेट रखें और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन रखें।किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध ऐप को डाउनलोड न करें।

⏩ साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

⏩ कार्यक्रम में सेंट जेवियर स्कूल के प्राचार्य फादर माइकल तिर्की, नवा बिहान संस्था की ओर से श्री मंगल पांडे जी, श्री अजय तिवारी जी, एवं श्री संतोष दास जी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में उप निरीक्षक अभय तिवारी और सायबर सेल से अनुज जायसवाल एवं अमन पुरी ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

⏩ इसके अलावा जिले के समस्त थाना/चौकी में पुलिस टीम द्वारा प्रतिदिन साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं एवं महिलाओ कों साइबर अपराधों एवं उनसे सतर्क एवं सुरक्षित रहने की जानकारिया प्रदान की जा रही है।, स्वच्छता दीदियों कों भीं उक्त अभियान एवं साइबर अपराधों की जानकारी प्रदान की गई है।

Binod Gupta Binod Gupta September 10, 2026
Read More
Show More

Search

Cricekt Score

Contact For Advertisement

⚠️ जरुरी सुचना
इस न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित सभी समाचार, रिपोर्ट, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य समाचार सामग्री संबंधित संवाददाता, पत्रकार अथवा समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं स्रोतों पर आधारित होती है।

पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी समाचार की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचारदाता की होगी। प्रकाशित समाचार से यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को किसी प्रकार की आपत्ति, विवाद या कानूनी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए संबंधित समाचारदाता/संवाददाता स्वयं उत्तरदायी होगा।

पोर्टल के संपादक, प्रकाशक अथवा प्रबंधन का प्रत्येक प्रकाशित समाचार से सहमत होना आवश्यक नहीं है। किसी समाचार में प्रकाशित तथ्य, आरोप, बयान अथवा अन्य जानकारी की सत्यता एवं प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की होगी।

पोर्टल का उद्देश्य जनहित से जुड़ी खबरों एवं सूचनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। किसी समाचार में किसी व्यक्ति या संस्था के संबंध में लगाए गए आरोपों को अंतिम सत्य न माना जाए, जब तक कि संबंधित मामले में सक्षम प्राधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा पुष्टि न की गई हो.
संपादक: विनोद गुप्ता
पता: जरही, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़
मोबाइल: 6268429050
[Ruby_E_Template id="415"]
© Janta Ki Awaz By Brandpool
Welcome Back!

Sign in to your account

Forget Password

Lost your password?