Reading:
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत भैयाथान में 316 गर्भवती माताओं की हुई स्वास्थ्य जांच
38 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी, 26 हाई रिस्क प्रेगनेंसी के रूप में चिन्हांकित
*सूरजपुर/10 सितंबर 2026/* कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विकासखंड भैयाथान में गर्भवती माताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान आयोजित किया गया।
आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 316 गर्भवती माताओं एवं महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान आवश्यकतानुसार 38 गर्भवती माताओं की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान में सोनोग्राफी कराई गई।
स्वास्थ्य जांच के दौरान 26 गर्भवती माताओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी के रूप में चिन्हांकित कर पंजीकृत किया गया। चिन्हांकित महिलाओं को चिकित्सकीय निगरानी में रखते हुए आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की समय पर स्वास्थ्य जांच, जोखिम की पहचान तथा आवश्यक उपचार एवं परामर्श सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।