मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से न्योता भोजन को मिल रहा जनभागीदारी का संबल

Binod Gupta
2 Min Read

सेवा के तीन वर्ष पूर्ण होने एवं जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के साथ बांटी खुशियां

सूरजपुर/11 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से प्रदेश में संचालित न्योता भोजन कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में जनभागीदारी एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिल रहा है। इसी कड़ी में जिले के विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा विशेष अवसरों पर विद्यार्थियों को न्योता भोजन कराया गया।
विकासखंड रामानुजनगर माध्यमिक शाला पटना, की शिक्षिका सुश्री नलिनी कौशिक ने अपनी सेवा के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को न्योता भोजन कराया। शिक्षिका सुश्री नलिनी कौशिक ने कहा, जिन बच्चों के कारण मुझे तीन वर्षों तक शासन से वेतन मिलता रहा और जिनके कारण मेरे परिवार का जीवन चलता रहा, उनके लिए अपने सेवा के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कुछ विशेष कर पाई, इसकी मुझे खुशी है। विद्यार्थियों के साथ अपनी खुशी साझा करना मेरे लिए बेहद संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि शासन की न्योता भोजन योजना अपने आप में एक सराहनीय एवं अभिनव पहल है। इस योजना के माध्यम से हम अपने विशेष अवसरों की खुशियां ऐसे बच्चों के साथ साझा कर पाते हैं,
माध्यमिक शाला परमेश्वरपुर, विकासखंड रामानुजनगर की शिक्षिका सुश्री कमला सिदार ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को न्योता भोजन कराया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं अतिरिक्त भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालय एवं समुदाय के बीच सहभागिता की भावना को मजबूत किया जा रहा है। शिक्षिकाओं की इस पहल से विद्यार्थियों में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू किए गए न्योता भोजन के कार्यक्रम से लोग लगातार जुड़ते जा रहे हैं। जिले के स्कूलों में विभिन्न समुदाय के लोगों, शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से न्योता भोजन का आयोजन किया जा रहा है।


About The Author

Share This Article