Reading:
एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के नवागत क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्टर सूरजपुर श्रीमती रेना जमील, आई.ए.एस. (IAS) से की सौजन्य मुलाकात।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) भटगांव क्षेत्र के नवागत क्षेत्रीय महाप्रबंधक, श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय, सूरजपुर पहुँचकर जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रेना जमील, आई.ए.एस. (IAS) से सौजन्य भेंट की। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्टर महोदया को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। भेंट के दौरान भटगांव क्षेत्र में एसईसीएल की कोयला खनन गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण, कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्थानीय प्रशासन एवं एसईसीएल प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि एसईसीएल प्रबंधन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, सतत खनन और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निरंतर तत्पर रहेगा। कलेक्टर महोदया ने भी भटगांव क्षेत्र के सुचारू संचालन एवं जनहित से जुड़े कार्यों में प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।