Reading:
एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बलरामपुर में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की सौजन्य मुलाकात।
बलरामपुर:
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने आज बलरामपुर प्रवास के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से सौजन्य भेंट की।
इस क्रम में उन्होंने कलेक्टर कार्यालय, बलरामपुर-रामानुजगंज पहुँचकर जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी (आईएएस) से सौजन्य मुलाकात की। इस औपचारिक भेंट के दौरान उन्होंने कलेक्टर महोदया को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान जिले में संचालित विकास कार्यों, प्रशासनिक समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
इसके उपरांत, क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने एसपी कार्यालय, बलरामपुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर (आईपीएस) से भी सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने एसपी महोदय को भी पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और आपसी सहयोग को लेकर सकारात्मक चर्चा की। अधिकारियों ने एसईसीएल और प्रशासनिक तालमेल के साथ क्षेत्र के सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।