Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
      • अंबिकापुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • बैकुंठपुर
      • मनेन्द्रगढ़
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
© Dindori Expose By Brandpool
Notification Show More

Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Follow US
© 2022 Dindori Expose By Brandpool
सूरजपुर

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने ली प्राचार्यों की बैठक शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा परिणाम बेहतर करने के दिए निर्देश

*सूरजपुर/20 अगस्त 2026/*   कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में आज जिले के शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीएम सूरजपुर श्रीमती शिवानी जायसवाल, डीईओ श्रीमती लता बेक, डीएमसी मनोज साहू सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सभी स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे ।
                 बैठक में जिले में शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षण के स्तर को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने तथा आगामी 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
                 कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि बच्चों को शिक्षा देना केवल ड्यूटी नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। शिक्षक बच्चों को अपने बच्चों की तरह समझकर पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ शिक्षा प्रदान करें। शिक्षा व्यवस्था में सुधार का व्यापक प्रभाव समाज के विकास पर पड़ता है। उन्होंने सभी प्राचार्यों को अपने विद्यालयों में अनुशासन का वातावरण बनाने, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।

*लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई:-*
बैठक में परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कमजोर परिणाम वाले विद्यालयों एवं विषयवार प्रदर्शन पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन विषयों में शिक्षकों द्वारा अपेक्षित गुणवत्ता के साथ अध्यापन नहीं कराया जा रहा है अथवा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, ऐसे शिक्षकों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने की बात कही गई।
                    उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में शिक्षकों के सुझाव, नवाचार और मेहनत की महत्वपूर्ण भूमिका है। जो शिक्षक आगे आकर बेहतर कार्य करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

*बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने की बनेगी कार्ययोजना:-*
कलेक्टर ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों को बेहतर बनाने के लिए विद्यालयवार ठोस रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बीईओ एवं प्राचार्यों को मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें बेहतर मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा गया।
                विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह जिला स्तर पर तैयार किए गए प्रश्नपत्रों के माध्यम से मासिक टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए संबंधित शिक्षकों एवं प्राचार्यों की बैठक लेकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही स्कूलों में अच्छे प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

*सेवानिवृत्त हो रहे कर्तव्यनिष्ठ प्राचार्यों से लिए जा रहे सुझाव:-*
विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए सेवानिवृत्त होने वाले कर्तव्यनिष्ठ प्राचार्यों से उनके अनुभव एवं सुझाव लेने पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि वर्षों के अनुभव से प्राप्त सुझावों का उपयोग विद्यालयों की व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणाम सुधारने में किया जा सकता है।
                   उन्होंने विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, जर्जर भवनों सहित किसी भी समस्या की स्थिति की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने तथा शासन की सभी शैक्षणिक योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*हर माह होगी प्राचार्यों की बैठक:-*
कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार के लिए प्राचार्यों की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में विद्यालयों की शैक्षणिक प्रगति, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मासिक टेस्ट के परिणाम, शिक्षकों की कार्यप्रणाली एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
                   उन्होंने सभी प्राचार्यों से अपने-अपने विद्यालयों की कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का कहा। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्राचार्यों एवं शिक्षकों से सुझाव भी लिए गए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

Binod Gupta Binod Gupta August 20, 2026
Read More
सूरजपुर

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने आमगांव ओपन कास्ट माईन में हुई मॉक एक्सरसाइज, कलेक्टर एवं एसपी ने किया अवलोकन

*सूरजपुर/20 अगस्त 2026/*  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ आपदा पर आधारित मॉकड्रिल (मॉक एक्सरसाइज) का आयोजन आज प्रातः 10ः00 बजे आमगांव ओपन कास्ट माईन, रामानुजनगर में किया गया। जिसमें कलेक्टर श्रीमती रेना जमील एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने उपस्थित रहकर संपूर्ण गतिविधि का अवलोकन किया।
                मॉक एक्सरसाइज के सफल संपादन हेतु अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा के नेतृत्व में नौ कार्यक्षेत्रों के लिए पृथक-पृथक नोडल अधिकारी एवं सहयोगी कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। इनमें स्टेजिंग एरिया, इंसिडेंट कमांड पोस्ट, राहत शिविर, कैंप फॉर रिस्पॉन्डर, अस्थायी अस्पताल, हेलीपैड, मीडिया मैनेजमेंट, जल भराव के कारण फंसे लोगों के बचाव का परिदृश्य तथा जीर्णाेद्धार से जुड़े विभागों का समन्वय शामिल रहा। अभ्यास के दौरान खदान क्षेत्र में जल भराव से लोगों के फसने की स्थिति निर्मित कर बचाव दल द्वारा उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा प्रभावितों को राहत शिविर तक पहुँचाने की प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया।
                अभ्यास में एस.डी.आर.एफ., फायर ब्रिगेड, लाइफ गार्ड, पुलिस एवं मेडिकल टीम ने संयुक्त रूप से भाग लिया। पुलिस विभाग द्वारा प्रत्येक कार्यस्थल पर बल की तैनाती, टूटे पुल एवं डुबान क्षेत्र में यातायात डायवर्सन तथा अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र एवं वायरलेस बेस की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों स्थलों पर एम्बुलेंस सहित मेडिकल टीम, घटना स्थल पर सी.पी.आर. का प्रदर्शन, रैपिड रिस्पांस टीम, सर्पदंश उपचार तथा दस बिस्तरीय अस्थायी अस्पताल की व्यवस्था की गई। जिला सेनानी एवं अग्निशमन विभाग द्वारा रेस्क्यू संसाधन एवं फायर वाहन तैनात रहे, वहीं विस्थापित ग्रामीणों को राहत शिविर तक पहुँचाने परिवहन द्वारा सुनिश्चित की गई। मॉकड्रिल स्थल पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में एसईसीएल विश्रामपुर प्रबंधन का सहयोग रहा।
                कार्यक्रम में जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी श्री संजय गुप्ता, एसडीएम अजय मोडियम, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर सुनील अग्रवाल व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
                आयोजन का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, प्रतिक्रिया समय एवं उपलब्ध संसाधनों की तत्परता का आकलन करना रहा।

Binod Gupta Binod Gupta August 20, 2026
Read More
सूरजपुर

SECL भटगांव की CSR पहल से सूरजपुर में विकास की नई राह..

सूरजपुर। SECL भटगांव क्षेत्र के माननीय महाप्रबंधक श्री शरद कुमार तिवारी ने माननीया कलेक्टर महोदया सूरजपुर को ₹503.13 लाख का CSR चेक सौंपा। इस राशि से सूरजपुर विकासखंड के जुमरपारा ग्राम पंचायत स्थित मंदिर चौक से करंजी रेलवे साइडिंग तक 2.80 किमी लंबी एवं 7 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन एवं कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।
“CSR से विकास की राह, जनविश्वास के साथ।”
— SECL भटगांव क्षेत्र

Binod Gupta Binod Gupta August 20, 2026
Read More
सरगुजा संभाग



दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
:- आरोपी द्वारा पीड़िता कों शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना।
:- महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2016 से 15/08/26 के मध्य पीड़िता के जानपहचान का युवक अभिषेक कुमार यादव साकिन बड़सरा भैयाथान जिला सूरजपुर हाल मुकाम गांधीनगर बिजली ऑफिस गली थाना गांधीनगर द्वारा प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया गया है और अब पीड़िता से शादी करने से इंकार कर रहा है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 516/26 धारा 69 बी. एन. एस. व एसटी/एससी एक्ट की धारा 3 (2) v का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा पीड़िता का कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी अभिषेक यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम *अभिषेक यादव आत्मज रामनारायण यादव उम्र 31 वर्ष साकिन बड़सरा थाना भैयाथान जिला सूरजपुर हाल मुकाम गांधीनगर बिजली ऑफिस गली थाना गांधीनगर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, महिला आरक्षक सरस्वती आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल सक्रिय रहे।

Binod Gupta Binod Gupta August 19, 2026
Read More
सरगुजा संभाग



साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत साईं बाबा स्कूल अंबिकापुर, लटोरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर, धौरपुर बस स्टैंड, थाना सीतापुर के ग्राम वंदना, स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल गांधीनगर के उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को किया गया जागरूक*

अंबिकापुर, 19 अगस्त 2026।

➡️ *डीआईजी/एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी साइबर सेल श्री रितेश चौधरी के कुशल नेतृत्व में जिला अंतर्गत प्रथम सप्ताह सभी स्कूल – कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में “साइबर जागृति अभियान” आयोजित किया जा रहा है!*


➡️ साइबर अपराधों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत आज *साईं बाबा स्कूल अंबिकापुर, लटोरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर, धौरपुर बस स्टैंड, थाना सीतापुर के ग्राम वंदना, स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल गांधीनगर* में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र एवं छात्राओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं एवं नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से OTP, UPI एवं QR Code फ्रॉड, फर्जी लिंक, APK फाइल, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल, अनजान वीडियो कॉल, सेक्सटॉर्शन एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

छात्र छात्राओं एवं नागरिकों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान APK फाइल डाउनलोड करने तथा किसी के कहने पर QR Code स्कैन करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। साथ ही सोशल मीडिया पर निजी फोटो, वीडियो एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।

साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के महत्व को समझाते हुए छात्राओं को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई राशि को रोकने की संभावना बढ़ जाती है।

कार्यक्रम के दौरान “जागरूकता की एक Selfie” अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूकता QR Code के संबंध में जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं एवं नागरिकों को QR Code के माध्यम से साइबर जागरूकता अभियान से जुड़ने तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से छात्र छात्राओं एवं नागरिकों द्वारा QR Code के साथ Selfie भी ली गई।

उपरोक्त कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल के प्राचार्य डॉ राजकुमार यादव, स्कूल के शिक्षक शिक्षिका, साईं बाबा स्कूल की प्राचार्य श्रीमती प्राची गोयल, नवा बिहान से श्री मंगल पाण्डेय, उप निरीक्षक अभय तिवारी, सहायक उप निरीक्षक परशुराम पैकरा, महिला थाना से सहायक उप निरीक्षक गंभीर साय, महिला आरक्षक सविता मरावी महिला आरक्षक संगीता, आरक्षक राहुल केरकेट्टा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं पुलिस मितान एवं साइबर वॉलंटियर टीम से अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता एवं राजकुमार ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं एवं नागरिकों ने साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा पुलिस एवं साइबर जागरूकता टीम द्वारा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। लगभग 500 छात्र छात्राओं एवं नागरिकों की सहभागिता वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। छात्र छात्राओं एवं नागरिकों ने स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

*सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।आपकी जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।*

Binod Gupta Binod Gupta August 19, 2026
Read More
सूरजपुर

नशामुक्ति की दिशा में विशेष प्रयास करते हुए नशे के व्यापारियों पर करें कठोर कार्यवाही: प्रभारी मंत्री श्री बघेल
*धान खरीदी पूर्व विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के दिये निर्देश*
*प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने ली विभागीय समीक्षा बैठक*
*धान खरीदी की तैयारियों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और सुरक्षा व्यवस्था की हुई व्यापक समीक्षा*

*सूरजपुर/19 अगस्त 2026/*  सूरजपुर जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, डीएफओ श्री विपुल अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मंत्री श्री बघेल ने विभागवार योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन को शासन की योजनाओं का समयबद्ध लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

*खाद बीज वितरण और धान खरीदी पूर्व की तैयारी की हुई समीक्षा-*
खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री बघेल ने खरीफ वर्ष 2026-27 के लिए चल रहे कृषक पंजीयन, एग्रीस्टैक पंजीयन, बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी शुरू होने से पहले ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।
उन्होंने कहा कि कृषकों की सुविधा और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जाने पर चर्चा की। उचित मूल्य दुकानों एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित एवं औचक निरीक्षण करने तथा अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
          साथ ही उन्होंने खरीफ सीजन के दौरान खाद बीज वितरण की जानकारी लेते हुए प्रधानंमत्री फसल बीमा योजना के लिए किसानों के पंजीयन की जानकारी ली।

*गौशालाओं में बेहतर व्यवस्था और पशुधन संरक्षण पर जोर-*
पशुधन विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री बघेल ने गौशाला एवं गौधाम में पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पशुधन के लिए प्राप्त राशि का उचित एवं प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उपायों, पशुओं के नियमित टीकाकरण, पशु रोगों की रोकथाम एवं उपचार की व्यवस्था की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*मत्स्य उत्पादन बढ़ाने किसानों को किया जाए प्रोत्साहित-*
मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान मत्स्य बीज उत्पादन, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ दिलाने तथा मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। मंत्री ने अधिक से अधिक किसानों को मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए। आरईएस विभाग द्वारा डबरी निर्माण की प्रगति की भी जानकारी ली गई।

*प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा-*
मंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए जिले में अब तक किए गए सोलर इंस्टॉलेशन की जानकारी ली। उन्होंने वेंडर चयन प्रक्रिया की भी समीक्षा की और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

*महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ियों की व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश-*
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान सुपोषण चौपाल, जिले में संचालित एवं स्वीकृत आंगनबाड़ियों, स्वीकृत एवं रिक्त पदों की जानकारी ली गई। मंत्री ने रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आंगनबाड़ियों के नियमित संचालन, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार उपलब्ध कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आंगनबाड़ियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

*शिक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी के निर्देश-*
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में दर्ज छात्र संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना, साइकिल वितरण योजना, पीएम श्री स्कूलों में शिक्षा की स्थिति, स्कूल भवनों की स्थिति एवं शाला प्रवेशोत्सव की जानकारी ली गई। इसके अलावा न्योता भोज के भी नियमित आयोजन करवाने के निर्देश दिए।
मंत्री ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सभी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

*नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवास और स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा-*
नगरीय निकायों में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति एवं प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की स्थिति की समीक्षा की गई। स्वच्छता अभियान के तहत कचरा संग्रहण एवं उसके प्रबंधन की जानकारी लेते हुए नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा के दौरान जिले में स्वीकृत आवासों, आवास आवंटन के बाद निर्माण की प्रगति, शौचालय निर्माण, नवीन शौचालय स्वीकृति एवं सामुदायिक शौचालयों की स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही वीबी-जी राम जी योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई।

*आदिवासी विकास विभाग के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश-*
आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आदि कर्मयोगी कार्यक्रम, छात्रावासों की स्थिति, भवनों एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। मंत्री ने लंबित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने तथा छात्रावासों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
             लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने जिले में पेयजल आपूर्ति एवं जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिले के सभी 543 गांवों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मल्टी विलेज स्कीम के माध्यम से जल प्रदाय की वर्तमान स्थिति, जिन ग्रामों में जलापूर्ति प्रारंभ हो चुकी है उनकी जानकारी तथा निर्मित पानी की टंकियों की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने शेष कार्यों को समय-सीमा में पूरा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
            वन विभाग की समीक्षा के दौरान व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार पट्टों, वनोपज, पर्यटन विकास एवं वृक्षारोपण की प्रगति की जानकारी ली गई। मानव-हाथी द्वंद्व की स्थिति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने हाथियों की गतिविधियों वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
           राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान फौती नामांतरण, अविवादित एवं विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख सुधार, भू-अर्जन, पट्टा वितरण एवं अभिलेख दुरुस्तीकरण सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली गई। मंत्री ने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने तथा आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

*नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश-*
पुलिस विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से बचाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा । इस दौरान उन्होंने जिले में नशीले पदार्थों की आवक एवं खपत को रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री श्री बघेल ने नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
               उन्होंने नशीले पदार्थों की जिले में होने वाली आवक के स्रोतों की जानकारी जुटाने तथा सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा। जिले में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात जागरूकता बढ़ाने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
             लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। मंत्री ने निर्मित किए जाने वाले नवीन सड़कों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की पहचान कर आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं नवीन पुलिया निर्माण, पैच रिपेयर सहित अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से कराने को कहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए।
            इसके अलावा उन्होंने जलसंसाधन विभाग की समीक्षा करते हुए विभिन्न जलाशय योजनाओ के प्रगति की जानकारी ली।
           इस दौरान मंत्री श्री बघेल ने  सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Binod Gupta Binod Gupta August 19, 2026
Read More
सूरजपुर

सूरजपुर में 12 सितम्बर को लगेगी वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत, प्रधान जिला न्यायाधीश ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिए तैयारियों के निर्देश

*सूरजपुर/19 अगस्त 2026/*   आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में दो दिवसीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के पहले दिन 18 अगस्त को अधिवक्ताओं के साथ तथा दूसरे दिन 19 अगस्त को विभिन्न शासकीय विभागों एवं बैंकिंग संस्थानों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें संबंधित न्यायिक अधिकारीगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
                बैठक के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का ने अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे न्यायालयों में वर्षों से लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों तथा मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सार्थक प्रयासों से पक्षकारों के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में मामलों का निपटारा संभव हो सकेगा, जिससे न्यायालयों पर लंबित प्रकरणों का भार भी कम होगा।
                19 अगस्त को आयोजित बैठक में विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग, नगरपालिका तथा जिले में संचालित विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को प्री-लिटिगेशन प्रकरण शीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत के आयोजन से पूर्व पक्षकारों को समय रहते नोटिस की तामीली सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें अपने प्रकरणों के निराकरण की तैयारी एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु पर्याप्त अवसर मिल सके। नोटिस तामीली में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर भी विचार-विमर्श कर उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए।
                बैठक में बैंक ऋण वसूली, विद्युत बिल बकाया एवं अन्य लेन-देन संबंधी प्रकरणों के त्वरित समाधान पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नियमों के तहत उपलब्ध अधिकतम छूट एवं राहत का लाभ आम नागरिकों तथा पक्षकारों तक पहुँचाया जाए। प्रधान जिला न्यायाधीश ने आगामी नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी विभागों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों से बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि आम जनता को त्वरित, सुलभ एवं सर्वसम्मति से न्याय प्राप्त हो सके।

Binod Gupta Binod Gupta August 19, 2026
Read More
सूरजपुर

जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न, खाद्य मंत्री श्री बघेल ने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

*सूरजपुर/19 अगस्त 2026/*   जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समिति के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आमजन को बेहतर और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया।
                 बैठक में जनसमुदाय की आवश्यकता के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम एवं बेहतर उपयोग पर चर्चा की गई। इसके साथ ही अस्पताल भवन एवं परिसर में आवश्यक निर्माण तथा मरम्मत कार्य, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के विषयों पर विचार किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन एवं कार्य अवधि में वृद्धि सहित अन्य आवश्यकताओं पर भी चर्चा हुई। विभिन्न एजेंडों पर विचार-विमर्श के उपरांत आवश्यक कार्यों की पूर्ति एवं स्वास्थ्य केन्द्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।
                  खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकता के अनुरूप योग्य कर्मचारियों को अनुमोदन प्राप्त कर कार्य पर रखने, चिकित्सकों की अस्पताल में नियमित उपस्थिति एवं निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शासकीय चिकित्सकों को जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने की हिदायत देते हुए निजी प्रैक्टिस से दूर रहने की नसीहत दी। उन्होंने मौसमी बीमारियों की दवाइयों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रखने के भी निर्देश दिए।
                   इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, नगर पालिका परिषद सूरजपुर अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े, श्री मुरली मनोहर सोनी, श्री राजेश्वर तिवारी, श्री अजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, सीएमएचओ डॉ. कपिल पैकरा सहित जीवन दीप समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Binod Gupta Binod Gupta August 19, 2026
Read More
सरगुजा संभाग



• नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार।


:- थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही।
:- आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा किया गया जप्त।
:- नाबालिग सम्बन्धी गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख्त वैधानिक कार्यवाही।


⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 17/08/26 कों कोटछाल सीतापुर हाल मुकाम चठिरमा थाना गांधीनगर निवासी महेश्वर गुप्ता द्वारा प्रार्थी के नाबालिग लड़की पीड़िता कों गलत आशय से छेड़छाड़ किया गया हैं, मामले में प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 519/26 धारा 137(2), 74, बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 8 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी महेश्वर गुप्ता कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नामा *महेश्वर गुप्ता आत्मज ईश्वरचंद गुप्ता उम्र 24 वर्ष साकिन कोटछाल सीतापुर हाल मुकाम चठिरमा थाना गांधीनगर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक सुरेश पैकरा, मोतीलाल सक्रिय रहे।

Binod Gupta Binod Gupta August 18, 2026
Read More
सूरजपुर



सेवा सेतु से मिली समय पर सेवा, तीन दिवस में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र

*सूरजपुर/18 अगस्त 2026/*    शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, सुगम एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पोर्टल एवं आधार सेवा केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों में सुधार सहित विभिन्न सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और सेवाओं की पहुंच भी आसान हुई है।
                 गौरतलब है कि ग्राम महगवां, तहसील सूरजपुर निवासी श्री सुरेश चन्द कुर्रे ने अपनी पुत्री परिधि कुर्रे के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन के पश्चात आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मात्र तीन दिवस में आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
                  श्री सुरेश चन्द कुर्रे ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक रही तथा निर्धारित समय में प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें काफी सुविधा हुई।
                 सेवा सेतु पोर्टल शासन की नागरिक-केंद्रित एवं नागरिक हितैषी पहल के रूप में समय पर सही सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस प्रकार की डिजिटल सेवाएं युवाओं सहित आम नागरिकों को सशक्त बनाने तथा सुशासन की अवधारणा को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।

Binod Gupta Binod Gupta August 18, 2026
Read More
Show More

Search

Cricekt Score

Contact For Advertisement

⚠️ जरुरी सुचना
इस न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित सभी समाचार, रिपोर्ट, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य समाचार सामग्री संबंधित संवाददाता, पत्रकार अथवा समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं स्रोतों पर आधारित होती है।

पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी समाचार की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचारदाता की होगी। प्रकाशित समाचार से यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को किसी प्रकार की आपत्ति, विवाद या कानूनी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए संबंधित समाचारदाता/संवाददाता स्वयं उत्तरदायी होगा।

पोर्टल के संपादक, प्रकाशक अथवा प्रबंधन का प्रत्येक प्रकाशित समाचार से सहमत होना आवश्यक नहीं है। किसी समाचार में प्रकाशित तथ्य, आरोप, बयान अथवा अन्य जानकारी की सत्यता एवं प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की होगी।

पोर्टल का उद्देश्य जनहित से जुड़ी खबरों एवं सूचनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। किसी समाचार में किसी व्यक्ति या संस्था के संबंध में लगाए गए आरोपों को अंतिम सत्य न माना जाए, जब तक कि संबंधित मामले में सक्षम प्राधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा पुष्टि न की गई हो.
संपादक: विनोद गुप्ता
पता: जरही, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़
मोबाइल: 6268429050
[Ruby_E_Template id="415"]
© Janta Ki Awaz By Brandpool
Welcome Back!

Sign in to your account

Forget Password

Lost your password?