Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
      • अंबिकापुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • बैकुंठपुर
      • मनेन्द्रगढ़
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
© Dindori Expose By Brandpool
Notification Show More

Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Follow US
© 2022 Dindori Expose By Brandpool
सरगुजा संभाग

ड्रंक एंड ड्राइव के 3 मामलों में 30 हजार रुपये का अर्थदंडसरगुजा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते हुए 2 कार चालकों और 1 स्कूटी चालक को पकड़ा। ब्रेथ एनालाइजर जांच में तीनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।तीनों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों वाहन चालकों पर 10-10 हजार रुपये, कुल 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरगुजा पुलिस की यातायात शाखा द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।पूरी कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

Binod Gupta Binod Gupta August 8, 2026
Read More
सूरजपुर

हस्तशिल्प की जीवंत परंपरा से रूबरू हुए दतिमा के विद्यार्थी

– तीन दिवसीय प्रदर्शन-सह-जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

सूरजपुर/08 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ की सदियों पुरानी शिल्प परंपरा जब कक्षा की चारदीवारी से निकलकर विद्यार्थियों के सामने साकार हुई, तो देवी अहिल्या बाई पब्लिक स्कूल, दतिमा का परिसर कला और जिज्ञासा से भर उठा। वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के अंतर्गत संचालित हस्तशिल्प सेवा केन्द्र, जगदलपुर द्वारा यहाँ तीन दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शन-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
          कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक निर्देशक श्री मनोज राठी ने किया। आयोजन को सफल स्वरूप देने में विद्यालय के निर्देशक श्री मुकेश अग्रवाल एवं श्री राजू यादव तथा प्राचार्य श्री संजीत कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका रही।
          तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों के समक्ष राज्य की चार प्रमुख कलाओं—गोदना पेंटिंग, भित्तिचित्र, काष्ठ शिल्प एवं ड्राई फ्लावर पेंटिंग—का सजीव प्रदर्शन किया गया। शिल्पियों ने केवल कृतियाँ ही नहीं दिखाईं, बल्कि इन कलाओं की उत्पत्ति, उनसे जुड़ी लोक परंपरा, निर्माण की बारीक प्रक्रिया, उपयोगिता तथा संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
           सरगुजा, बिलासपुर एवं जशपुर सहित विभिन्न अंचलों से आए अनुभवी हस्तशिल्पियों ने अपने पारंपरिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों को शिल्प की सूक्ष्म तकनीकों से परिचित कराया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रदर्शन में भागीदारी की और कारीगरों से सीधे संवाद कर निर्माण प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
          विशेष बात यह रही कि विद्यालय की नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के साथ यह जागरूकता कार्यक्रम समानांतर रूप से संचालित होता रहा, जिससे विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक विरासत को निकट से देखने और समझने का व्यावहारिक अवसर मिला। शिक्षा और शिल्प विरासत के इस समन्वय ने आयोजन को विद्यार्थियों के लिए एक स्मरणीय अनुभव बना दिया।

Binod Gupta Binod Gupta August 8, 2026
Read More
सूरजपुर

निःशुल्क कोचिंग का कमाल: CGPSC SI प्रारंभिक परीक्षा में अरुणोदय के 19 विद्यार्थियों ने पाई सफलता

सूरजपुर/08 अगस्त 2026/ जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डीएमएफ मद से संचालित “अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूट” से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक के प्रारंभिक परीक्षा में 19  छात्रों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।
           कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूट लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्थापित यह इंस्टीट्यूट जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों से आने वाले प्रतिभाओं को नया आयाम देने में सार्थक सिद्ध हो रहा है। हाल ही में आयोग द्वारा जारी उप निरीक्षक के प्रारंभिक परिणाम में ‘अरुणोदय कैरियर इंस्टीट्यूट’ सूरजपुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है।
         कलेक्टर श्रीमती जमील ने मुख्य परीक्षा के लिए चयनित सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। आपकी मेहनत और लगन ने यह मुकाम दिलाया है। आपकी उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनें। धैर्य, निरंतरता एवं ईमानदारी से परिश्रम करने की सलाह भी दी।
           कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश, जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) फंड के वित्तीय सहयोग एवं आदिवासी विकास विभाग के नेतृत्व में यह संस्था संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य जिले के सुदूर एवं प्रतिभावान युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ़्त व गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है।
           ग्रामीण, आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को बिना किसी वित्तीय बोझ के उच्चस्तरीय मार्गदर्शन देने वाला यह संस्थान लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है। अरुणोदय करियर इंस्टीट्यूट से अब तक 100 से अधिक अभ्यर्थी शासकीय सेवाओं में चयन प्राप्त कर चुके हैं, जबकि विभिन्न अर्हताकारी (Qualifying) परीक्षाओं में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है।
              ताज़ा नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन, प्रशासनिक सहयोग और अनुशासित अध्ययन का संगम हो, तो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
            संस्था के शिक्षकों ने जानकारी दी कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल सभी 19 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा की विशेष गहन तैयारी एवं टेस्ट सीरीज तत्काल प्रभाव से प्रारंभ की जा रही है।
            इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास विभाग) श्री घनश्याम सिंह, संस्था के प्राचार्य सोमनाथ साहू एवं शिक्षक रोहित तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्य परीक्षा और अंतिम चयन प्रक्रिया में भी जिले के ये होनहार छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सूरजपुर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे।

Binod Gupta Binod Gupta August 8, 2026
Read More
सूरजपुर

लाइफ लाइन एक्सप्रेस: 16 अगस्त से विश्रामपुर में नि:शुल्क उपचार, जनप्रतिनिधि, समाजसेवि व व्यापारी वर्ग ने दिया व्यापक सहयोग का भरोसा



सूरजपुर/08 अगस्त 2026/ जिले में इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की 256वीं लाइफ लाइन एक्सप्रेस परियोजना के सफल संचालन को लेकर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं व्यापारी वर्ग की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर लगने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों, प्रचार-प्रसार तथा क्रियान्वयन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर क्रमवार विचार-विमर्श किया गया।
           रेल के डिब्बों में संचालित होने वाले इस चलित अस्पताल के माध्यम से मरीजों को उन्हीं के जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएँ, जाँच एवं शल्यक्रिया की सुविधा पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। सूरजपुर जिले में यह शिविर 16 अगस्त से 05 सितंबर 2026 तक संचालित होगा, जिसमें ओपीडी प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगी और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उपचार हेतु चिन्हांकन किया जाएगा।
           अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा ने परियोजना की रूपरेखा से उपस्थितजनों को अवगत कराते हुए कहा कि इस शिविर का लाभ जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों तक पहुँचाना प्राथमिकता है। उन्होंने बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए हर वर्ग की सहभागिता का आग्रह किया, ताकि उपचार की आवश्यकता वाला कोई भी जरूरतमंद इस अवसर से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों तक शिविर की जानकारी समय रहते पहुँचनी चाहिए, इसके लिए विभागीय अमले के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक संघों के स्तर से भी व्यापक प्रचार-प्रसार आवश्यक है।
             शिविर में विशेषज्ञता के अनुसार तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। नेत्र रोग अंतर्गत मोतियाबिंद तथा दृष्टिदोष से संबंधित परीक्षण 16 से 21 अगस्त तक और शल्यक्रिया 17 से 22 अगस्त तक की जाएगी। कान से संबंधित उपचार में मध्य कर्ण शल्यक्रिया एवं ऑडियोमेट्री हेतु जाँच 22 से 27 अगस्त तथा ऑपरेशन 23 से 28 अगस्त तक होगा। कटे-फटे होंठ एवं जलने से हुए संकुचन से संबंधित प्लास्टिक सर्जरी तथा 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की अस्थि सुधार शल्यक्रिया के लिए परीक्षण 28 से 31 अगस्त और ऑपरेशन 29 अगस्त से 01 सितंबर तक निर्धारित है। इसी प्रकार दंत चिकित्सा की सुविधा 01 से 05 सितंबर तक तथा स्त्री रोग अंतर्गत स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर का परीक्षण व जाँच 16 से 21 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।
            उपचार कराने आने वाले प्रत्येक मरीज को आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा तथा भर्ती मरीज के साथ केवल एक परिजन को रहने की अनुमति रहेगी। शिविर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 7039673973 जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर मरीज एवं उनके परिजन आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
              बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं व्यापारी बंधुओं ने आयोजन की सफलता के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक ऐसे मरीज को, जिसे उपचार की आवश्यकता है, शिविर स्थल तक पहुँचाने में वे सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
             इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलेष अग्रवाल, श्री मुकेश गर्ग, श्री प्रमोद तयाल, श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री अजय अग्रवाल, श्री ओंकार पांडेय, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, सूरजपुर एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Binod Gupta Binod Gupta August 8, 2026
Read More
सूरजपुर

जिला पंचायत सीईओ ने भैयाथान क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, समय सीमा में गुणवत्तायुक्त कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

सूरजपुर/08 अगस्त 2026/ जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र पाटले द्वारा विगत दिवस…

Binod Gupta Binod Gupta August 8, 2026
Read More
सूरजपुर

स्वच्छता अभियान व बैगलेस डे की गतिविधियाँ, प्रतापपुर जनपद परिसर में श्रमदान तो विद्यालयों में गूँजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सूरजपुर/08 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशों के अनुपालन में जनपद पंचायतों एवं विद्यालयों में स्वच्छता अभियान तथा बैगलेस डे के माध्यम से स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।   
           बैगलेस डे पर विद्यालयों में रंगोली एवं लेखन प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं, वहीं अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता प्रस्तुत कर रहे हैं।
इसी तारतम्य में आज जनपद पंचायत प्रतापपुर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा जनपद पंचायत कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का प्रयास किया गया। इस दौरान परिसर के चारों ओर के साथ-साथ भवन के भीतर की साफ-सफाई का कार्य भी पूर्ण किया गया।
            इसी प्रकार बैगलेस डे पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण थीम पर रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। माध्यमिक शाला केदारपुर, संकुल केंद्र लक्ष्मणपुर में पर्यावरण संरक्षण विषय पर रंगोली प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से प्रकृति की रक्षा का संदेश उकेरा। छात्रों ने कागज के बैग तैयार कर प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश भी दिया।
           इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास हुआ, साथ ही स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संचार भी हुआ।

Binod Gupta Binod Gupta August 8, 2026
Read More
बलरामपुर

सुशासन की नई व्यवस्था – पारस पोर्टल से हर माह होगी योजनाओं की राज्यस्तरीय समीक्षा
पारस पोर्टल से योजनाओं की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

बलरामपुर, 06 अगस्त 2026/ शासन की योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध…

Binod Gupta Binod Gupta August 6, 2026
Read More
सरगुजा संभाग

एचपीवी विशेष टीकाकरण सप्ताह 2.0 के तहत कार्मेल स्कूल में 41 छात्राओं का टीकाकरण

अम्बिकापुर 06 अगस्त 2026/   एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) विशेष टीकाकरण सप्ताह 2.0 के…

Binod Gupta Binod Gupta August 6, 2026
Read More
सरगुजा संभाग

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने खाद भण्डारण केंद्र, बीज निगम एवं सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण
खाद बीज और वितरण व्यवस्था का लिया जायजा, किसानों से बात कर व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक
किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में मिले खाद व गुणवत्तायुक्त बीज, वितरण व्यवस्था में लापरवाही ना हो- कृषि मंत्री श्री नेताम

अम्बिकापुर 06 अगस्त 2026/   कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को…

Binod Gupta Binod Gupta August 6, 2026
Read More
सरगुजा संभाग

मेरा युवा भारत के अंतर्गत  दो दिवसीय मेगा पंजीयन शिविर का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर 06 अगस्त 2026/   मेरा युवा भारत के अंतर्गत  स्कूल शिक्षा विभाग…

Binod Gupta Binod Gupta August 6, 2026
Read More
Show More

Search

Cricekt Score

Contact For Advertisement

⚠️ जरुरी सुचना
इस न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित सभी समाचार, रिपोर्ट, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य समाचार सामग्री संबंधित संवाददाता, पत्रकार अथवा समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं स्रोतों पर आधारित होती है।

पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी समाचार की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचारदाता की होगी। प्रकाशित समाचार से यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को किसी प्रकार की आपत्ति, विवाद या कानूनी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए संबंधित समाचारदाता/संवाददाता स्वयं उत्तरदायी होगा।

पोर्टल के संपादक, प्रकाशक अथवा प्रबंधन का प्रत्येक प्रकाशित समाचार से सहमत होना आवश्यक नहीं है। किसी समाचार में प्रकाशित तथ्य, आरोप, बयान अथवा अन्य जानकारी की सत्यता एवं प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की होगी।

पोर्टल का उद्देश्य जनहित से जुड़ी खबरों एवं सूचनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। किसी समाचार में किसी व्यक्ति या संस्था के संबंध में लगाए गए आरोपों को अंतिम सत्य न माना जाए, जब तक कि संबंधित मामले में सक्षम प्राधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा पुष्टि न की गई हो.
संपादक: विनोद गुप्ता
पता: जरही, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़
मोबाइल: 6268429050
[Ruby_E_Template id="415"]
© Janta Ki Awaz By Brandpool
Welcome Back!

Sign in to your account

Forget Password

Lost your password?