Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
      • अंबिकापुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • बैकुंठपुर
      • मनेन्द्रगढ़
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
© Dindori Expose By Brandpool
Notification Show More

Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Follow US
© 2022 Dindori Expose By Brandpool
सुरजपुरसूरजपुर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भटगांव क्षेत्र में तिरंगा वितरण एवं जागरूकता रैली

भटगांव, 14 अगस्त 2026। भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अभियान के अंतर्गत भटगांव क्षेत्र के समस्त कर्मचारियों को तिरंगा ध्वज वितरित किया गया, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया जा सके।

इसी क्रम में डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित एसईसीएल भाटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री शरद कुमार तिवारी की गरिमामयी अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करने तथा भारत देश के सभी नियमों, कानूनों एवं अनुशासन का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए अनुशासित जीवन जीने का आह्वान किया। त्पश्चात, भाटगांव क्षेत्र प्रबंधन द्वारा निर्मित विशेष ‘तिरंगा सेल्फी प्वाइंट’ पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल भाटगांव के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी ली और उन्हें आधिकारिक ‘Har Ghar Tiranga’ वेबसाइट पर अपलोड कर अपनी डिजिटल सहभागिता दर्ज कराई। भटगांव क्षेत्र में आयोजित इस अभियान ने कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक सहभागिता की भावना को और मजबूत किया।

Binod Gupta Binod Gupta August 14, 2026
Read More
अंबिकापुर

गायत्री हॉस्पिटल, अंबिकापुर की ओर से आप सभी को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, इस पावन अवसर पर हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करें और देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए सदैव अपना योगदान देने का संकल्प लें।
जय हिंद! 🇮🇳

Binod Gupta Binod Gupta August 13, 2026
Read More
अंबिकापुर

अम्बिकापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर
हाथों में तिरंगा लिए, भारत माता के जयकारों एवं वंदे मातरम नारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश
तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है- पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल


अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को अम्बिकापुर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिक, युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया। यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहर के मल्टीपरपज स्कूल से हुआ, जो कि महामाया चौक, घड़ी चौक, गांधी चौक होते हुए गांधी स्टेडियम मैदान में सम्पन्न हुई।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने भी यात्रा में शामिल होकर तिरंगा लहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को अपने घर में, प्रतिष्ठान में, कार्यालय में झंडा फहराने कहा। इस दौरान गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने कहा कि  तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे सभी नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, वे आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें स्वतंत्रता संग्राम के इन आदर्शों और देश की आजादी के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करना चाहिए।

देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजा शहर-
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जयकारों, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों ने वातावरण को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया।

राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, श्री भारत सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक,  एसडीएम श्री बनसिंह नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल होकर एकता का संदेश दिया।

Binod Gupta Binod Gupta August 13, 2026
Read More
सूरजपुर

रामानुजनगर में तिरंगा यात्रा, एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में शामिल हुए 1500 से अधिक लोग


सूरजपुर/12 अगस्त 2026/ हर घर तिरंगा अभियान  अंतर्गत जनपद पंचायत रामानुजनगर में नगर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा का उद्देश्य समस्त जनमानस एवं युवाओं में देशभक्ति का संचार करते हुए देश प्रेम की भावना को प्रबल करना तथा उन्हें देश के अमृत काल में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना रहा।
              कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी के नेतृत्व में आरंभ हुई यह विशाल यात्रा जनपद पंचायत रामानुजनगर के प्रांगण में सम्पन्न हुई। यात्रा में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों सहित 1500 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान नगर देशभक्ति के गीतों और तिरंगे के जयकारों से गूंज उठा। प्रतिभागियों ने एक किलोमीटर से अधिक लंबी मानव श्रृंखला बनाकर एकता और राष्ट्रप्रेम का अनुपम संदेश दिया।
              कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजय मॉडियम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Binod Gupta Binod Gupta August 12, 2026
Read More
सूरजपुर

एक संकल्प से शुरू हुई सेवा, अब बनी संरक्षण की मिसाल—सुरभि गौधाम में 208 गौवंश को मिला आश्रय
भटकते गौवंश के लिए करवां में खुला उम्मीद का द्वार, सुरभि गौधाम में मिल रहा सुरक्षित आश्रय

– गौवंश के लिए आश्रय, किसानों के लिए जैविक खाद और ग्रामीणों के लिए रोजगार की नई राह


सूरजपुर/12 अगस्त 2026/ कभी सड़कों और गांव की गलियों में भटकते, दुर्घटनाओं की आशंका के बीच असुरक्षित जीवन जीते गौवंश को अब एक सुरक्षित आश्रय मिल रहा है। 
            छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौवंश एवं मवेशियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए शुरू की गई सुरभि गौधाम योजना ऐसे ही प्रयासों को नई दिशा दे रही है। जब किसी संवेदनशील पहल को वर्षों की सेवा, शासन की योजना और समाज के सहयोग का साथ मिलता है, तो वह केवल एक व्यवस्था नहीं रहती, बल्कि बदलाव की कहानी बन जाती है।
             सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत करवां स्थित सुरभि गौधाम आज ऐसी ही एक प्रेरक कहानी कह रहा है। यहां वर्तमान में 208 गौवंश को सुरक्षित आश्रय, चारा, उपचार और संरक्षण मिल रहा है। इनमें 43 घुमंतू गौवंश का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित वातावरण में रखा गया है।
            मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौवंश एवं मवेशियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए शुरू की गई सुरभि गौधाम योजना ने जिले में वर्षों से व्यक्तिगत और सामाजिक प्रयासों के माध्यम से चल रहे गौवंश संरक्षण के कार्यों को नई दिशा दी है। सूरजपुर जिले में योजना के अंतर्गत छह सुरभि गौधाम स्वीकृत हैं, जिनमें तीन का संचालन प्रारंभ हो चुका है, जबकि तीन गौधाम के निर्माण की प्रक्रिया जारी है।
           कारवाँ का सुरभि गौधाम पूर्व में कामधेनु कल्पतरु सेवा संस्थान के रूप में वर्ष 2000 से संचालित हो रहा है। संस्थान के संस्थापक श्री ललन राम राजवाड़े ने घुमंतू एवं निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय देने का संकल्प लेकर इस कार्य की शुरुआत की थी। सीमित संसाधनों के बीच जनसहयोग, स्वयं के प्रयास और श्रम से वर्षों तक इस सेवा को जारी रखा गया। अब शासन की सुरभि गौधाम योजना से जुड़ने के बाद इस सेवा को संस्थागत सहयोग और विस्तार का अवसर मिला है।
              श्री ललन राम राजवाड़े बताते हैं कि उनका उद्देश्य ऐसा आश्रय तैयार करना था, जहां घुमंतू गौवंश को सुरक्षित रखा जा सके और जरूरतमंद किसानों को उपयोगी गौवंश उपलब्ध कराया जा सके। आज शासन-प्रशासन के सहयोग से उनका यह वर्षों पुराना संकल्प और मजबूत हुआ है।
             इस सम्बन्ध में पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. नृपेंद्र सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार जिले में गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। गौधाम में पशु चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं टीकाकरण किया जा रहा है। कृत्रिम गर्भाधान सहित आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में गौधाम में प्रशिक्षण केंद्र, हरे चारे का उत्पादन, जैविक खाद निर्माण तथा पशु मित्र एवं चरवाहे की व्यवस्था विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे गौधाम की व्यवस्थाएं मजबूत होने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। गौधाम के संचालन में समिति के अध्यक्ष श्री बेचन राम राजवाड़े, उपाध्यक्ष श्री राम कुशवाहा, कोषाध्यक्ष श्री रामेश्वर कुशवाहा, सचिव श्री कामेश्वर राजवाड़े, संस्थापक श्री ललन राम राजवाड़े, संरक्षक श्री अरुण सिंह तथा सदस्य श्री सुमन सिंह, श्री राजकुमार कुशवाहा, श्री हेमराज सिंह, श्री ज्ञान सा राजवाड़े एवं श्री अर्जुन कुशवाहा सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
           आज करवां का सुरभि गौधाम केवल गौवंश के लिए आश्रय नहीं, बल्कि सेवा से संरक्षण, संरक्षण से संवर्धन और संवर्धन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक प्रयास है। वर्षों पहले एक व्यक्ति के संकल्प से शुरू हुई यह यात्रा अब छत्तीसगढ़ शासन की योजना, जिला प्रशासन की पहल, पशु चिकित्सा विभाग की सेवाओं और ग्रामीणों के जनसहयोग से नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है। यही सामूहिक प्रयास आने वाले समय में गौवंश के लिए सुरक्षित आश्रय और ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार व जैविक अर्थव्यवस्था की नई संभावनाओं का आधार बनेगा।

*रेस्क्यू से संरक्षण तक, सड़क सुरक्षा में भी मददगार:-*
जिला प्रशासन एवं पशु चिकित्सा विभाग द्वारा घुमंतू गौवंश को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाए जा रहे हैं। सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को गौधाम तक पहुंचाकर उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। इससे गौवंश को दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने के साथ सड़कों पर मवेशियों के विचरण से उत्पन्न होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने में भी मदद मिल रही है।

*गौधाम बनेगा जैविक उत्पाद और रोजगार का केंद्र:-*
गौधाम में नेपियर घास, भूसा एवं पैरा की व्यवस्था की गई है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों द्वारा भी पैरा एवं चारा उपलब्ध कराकर सहयोग किया जा रहा है।     
             संस्थान द्वारा गोबर से जैविक खाद, जीवामृत, पंचगव्य आधारित खाद, गोबर कंडे, गोबर गैस एवं जैविक कीटनाशक तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। भविष्य में किसानों से प्राप्त पैरा के बदले उन्हें जैविक खाद उपलब्ध कराने की योजना है। इससे गौधाम को चारे की उपलब्धता मिलेगी, किसानों को जैविक खाद का लाभ मिलेगा और फसल अवशेषों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Binod Gupta Binod Gupta August 12, 2026
Read More
सूरजपुर

सूरजपुर में सार्थक बालक आवासीय अकादमी चयन ट्रायल आयोजित, 70 बाल प्रतिभागियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

सूरजपुर/12 अगस्त 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार आज स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में सार्थक बालक आवासीय अकादमी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन समिति के समक्ष जिले के 70 बाल प्रतिभागियों ने ट्रायल में हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
             ट्रायल के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया। ट्रायल के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगे बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
            चयन ट्रायल के सफल संचालन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर की खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, सूरजपुर एमेच्योर वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अजय गोयल, सचिव श्री राम श्रृंगार यादव एवं वॉलीबॉल कोच श्री राजनाथ गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
            इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार साहू, प्रधान पाठक श्री मोतीलाल सिंह, व्यायाम शिक्षक श्री आशा रजक, प्रधान पाठक श्री रविन्द्र सिंह, श्री प्रमोद कुमार, श्री भुवन राजवाड़े, श्री बलवीर सिंह एवं श्री आशीष सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Binod Gupta Binod Gupta August 12, 2026
Read More
सूरजपुर

माननीय सत्र न्यायाधीश ने हत्या के मामले में दोषसिद्ध आरोपी को दी आजीवन कारावास की सजा।
उत्कृष्ट विवेचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने विवेचक को दिया नगद पुरस्कार।

सूरजपुर। दिनांक 14.11.2024 को रात के समय मृतक खेमसाय घर नहीं आया, इसके दूसरे दिन दिनांक 15.11.2024 को दोपहर लगभग 01.30 बजे खेमसाय शराब पीकर घर आया, उस समय सुशीला पैकरा खाना खा रही थी जिसे गाली-गलौज कर थाली को लात मारकर बर्तन पटक दिया और भुवन पैकरा को बुलाने के लिए कहा, तब सुशीला घर के बाहर नीम पेड़ के पास चली गई, वहाँ पर उसका पति खेमसाय आकर गाली-गलौज कर लड़ाई-झगड़ा कर रहा था तब वह घर तरफ चली गई, उसी समय दोपहर 02.00 बजे आरोपी भुवन पैंकरा आया और हमेशा विवाद करते हो कहकर ने टांगा से अपने पिता खेमसाय को मार दिया, जिससे खेमसाय वहीं पर गिर गया और मौके पर ही खेमसाय की मृत्यु हो गई। प्रार्थी मनराखन पैकरा की रिपोर्ट पर मर्ग कायमी उपरान्त चौकी चेन्द्रा थाना झिलमिली में अपराध क्रमांक 129/24 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया।
प्रकरण की विवेचना चौकी प्रभारी चेन्द्रा एएसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता के द्वारा करते हुए दिनांक 16.11.2024 को आरोपी भुवन पैंकरा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टांगा जप्त कर पुख्ता साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र माननीय सत्र न्यायाधीश सूरजपुर के यहां पेश किया। अभियोजन की ओर से पैरवी लोक अभियोजक राजू दास के द्वारा की गई।
इस मामले की सुनवाई विद्धान न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का, माननीय सत्र न्यायाधीश सूरजपुर के यहां हुई। माननीय न्यायालय ने मामले की सुनवाई पूरी कर निर्णय दिनांक 11.08.2026 में प्रकरण की सम्पूर्ण परिस्थितियों, साक्ष्यों के आधार पर दोषसिद्ध आरोपी भुवन पैंकरा पिता खेमसाय पैंकरा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रैसरी, चौकी चेन्द्रा को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के अपराध में आजीवन कारावास और 5 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया है।
अपराध की उत्कृष्ट विवेचना एवं पुख्ता साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) द्वारा विवेचक तत्कालीन एएसआई, वर्तमान एसआई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।

Binod Gupta Binod Gupta August 12, 2026
Read More
रायपुर संभाग

स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ! 🇮🇳
रायपुर का प्रसिद्ध कृष्णा पब्लिक स्कूल, कमल विहार—जहाँ आपके बच्चे को मिलती है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव।
यहाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आधुनिक शिक्षण पद्धति और उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा का वातावरण तैयार किया गया है।
अगर आप भी अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए एक अच्छे स्कूल की तलाश कर रहे हैं, तो आज ही कृष्णा पब्लिक स्कूल, रायपुर में एडमिशन के लिए संपर्क करें।
कृष्णा पब्लिक स्कूल — शिक्षा के साथ उज्ज्वल भविष्य की ओर!
शुभकामनाएँ — जनता की आवाज़ 24 की ओर से।

Binod Gupta Binod Gupta August 11, 2026
Read More
सूरजपुर

रामानुजनगर में स्काउट-गाइड कार्यशाला सह बिगनर्स कोर्स का सफल आयोजन, प्रतिभागियों को दी गई OYMS पंजीयन एवं चार्टर-वारंट की जानकारी
सूरजपुर/11 अगस्त 2026/ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ विकासखण्ड रामानुजनगर द्वारा बीआरसी भवन, रामानुजनगर में कार्यशाला सह बिगनर्स कोर्स प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह आयोजन राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त श्रीमती लता बेक के आदेशानुसार, जिलाध्यक्ष श्री शंकर यादव, जिला मुख्य आयुक्त श्री रितेश गुप्ता एवं जिला संघ के संरक्षण में हुआ। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पदेन सहायक जिला आयुक्त श्री अवधेश साहू तथा जिला प्रतिनिधि (डीओसी) श्री बेलभद्र देवांगन के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और परिचय के साथ हुआ। विकासखण्ड सचिव श्री विजेन्द्र साहू ने स्वागत उद्बोधन में स्थानीय संघ की गतिविधियों तथा वार्षिक प्रतिवेदन की जानकारी प्रस्तुत करते हुए विद्यालयों का पंजीयन भी कराया।
इस अवसर पर श्री अवधेश साहू ने कहा कि स्काउट-गाइड की गतिविधियों में एक अलग तरह का जोश, अनुशासन और सेवा भावना दिखाई देती है तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में स्काउटिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में नियमित रूप से स्काउटिंग गतिविधियाँ संचालित करने का आह्वान करते हुए विकासखण्ड में इन्हें बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। डीओसी श्री बेलभद्र देवांगन ने बिगनर्स कोर्स के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्काउट एवं गाइड के उद्देश्य, दल पंजीयन, शनिवार को नियमित ट्रूप मीटिंग, बच्चों के प्रवेश, द्वितीय एवं तृतीय सोपान तथा राज्य पुरस्कार की जानकारी दी। साथ ही शिक्षक प्रशिक्षण के अंतर्गत बिगनर्स, बेसिक, एडवांस एवं एचडब्ल्यूबी प्रशिक्षण के संबंध में भी बताया। श्री नन्द कुमार सिंह एवं श्री आनंद राम साहू ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग की प्रार्थना, नियम एवं प्रतिज्ञा से अवगत कराते हुए उनका महत्व समझाया।
स्काउट मास्टर श्री योगेश साहू ने OYMS पंजीयन की प्रक्रिया पर विशेष जोर देते हुए बताया कि संगठन से जुड़े प्रत्येक स्काउट एवं गाइड का पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है। उन्होंने यूनिट एवं सदस्यों के पंजीयन के साथ ही चार्टर तथा वारंट बनाने और उनके नवीनीकरण की प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान बिगनर्स कोर्स तथा चार्टर एवं वारंट के नवीन/नवीनीकरण के प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया, जिसे प्राप्त करने वाले शिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में गाइड कैप्टन श्रीमती धनसरी राजवाड़े, श्रीमती गुड्डी राही, स्काउट मास्टर श्री जाकिर हुसैन, श्रीमती मंजू टोप्पो, श्री श्रीकांत पांडेय, श्री नितिन सिन्हा सहित विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउटर एवं गाइडर उपस्थित रहे। आयोजन से विद्यालयों में नियमित ट्रूप मीटिंग, OYMS पंजीयन, चार्टर-वारंट प्रक्रिया तथा अन्य गतिविधियों के संचालन को गति मिलने के साथ ही जिले की कार्ययोजना के अनुरूप विकासखण्ड में स्काउट-गाइड गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी प्रतिभागी विकासखण्ड स्तरीय तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Binod Gupta Binod Gupta August 11, 2026
Read More
सूरजपुर

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर चांदनी-बिहारपुर में निकली विशाल जागरूकता रैली

सूरजपुर/11 अगस्त 2026/  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र में जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से आज विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी-बिहारपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
              रैली में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक, बिहारपुर के शिक्षक तिवारी, मनहर, शिव बरन गुप्ता, पासवान सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र शामिल हुए। वहीं शासकीय आयुर्वेद विभाग, बिहारपुर के अधिकारी डॉ. आशीष कुमार शर्मा एवं योगेश कुमार पटेल का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
              रैली के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जनजागरूकता अभियान चलाते हुए ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश को लोगों तक पहुंचाया।
              इस कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली। रैली में महाविद्यालय एवं विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

Binod Gupta Binod Gupta August 11, 2026
Read More
Show More

Search

Cricekt Score

Contact For Advertisement

⚠️ जरुरी सुचना
इस न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित सभी समाचार, रिपोर्ट, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य समाचार सामग्री संबंधित संवाददाता, पत्रकार अथवा समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं स्रोतों पर आधारित होती है।

पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी समाचार की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचारदाता की होगी। प्रकाशित समाचार से यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को किसी प्रकार की आपत्ति, विवाद या कानूनी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए संबंधित समाचारदाता/संवाददाता स्वयं उत्तरदायी होगा।

पोर्टल के संपादक, प्रकाशक अथवा प्रबंधन का प्रत्येक प्रकाशित समाचार से सहमत होना आवश्यक नहीं है। किसी समाचार में प्रकाशित तथ्य, आरोप, बयान अथवा अन्य जानकारी की सत्यता एवं प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की होगी।

पोर्टल का उद्देश्य जनहित से जुड़ी खबरों एवं सूचनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। किसी समाचार में किसी व्यक्ति या संस्था के संबंध में लगाए गए आरोपों को अंतिम सत्य न माना जाए, जब तक कि संबंधित मामले में सक्षम प्राधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा पुष्टि न की गई हो.
संपादक: विनोद गुप्ता
पता: जरही, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़
मोबाइल: 6268429050
[Ruby_E_Template id="415"]
© Janta Ki Awaz By Brandpool
Welcome Back!

Sign in to your account

Forget Password

Lost your password?