सूरजपुर में सार्थक बालक आवासीय अकादमी चयन ट्रायल आयोजित, 70 बाल प्रतिभागियों ने दिखाई खेल प्रतिभा

सूरजपुर/12 अगस्त 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार आज स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में सार्थक बालक आवासीय अकादमी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन समिति के समक्ष जिले के 70 बाल प्रतिभागियों ने ट्रायल में हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
             ट्रायल के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल क्षमता का परिचय दिया। ट्रायल के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगे बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा खेल के क्षेत्र में अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
            चयन ट्रायल के सफल संचालन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर की खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, सूरजपुर एमेच्योर वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अजय गोयल, सचिव श्री राम श्रृंगार यादव एवं वॉलीबॉल कोच श्री राजनाथ गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
            इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार साहू, प्रधान पाठक श्री मोतीलाल सिंह, व्यायाम शिक्षक श्री आशा रजक, प्रधान पाठक श्री रविन्द्र सिंह, श्री प्रमोद कुमार, श्री भुवन राजवाड़े, श्री बलवीर सिंह एवं श्री आशीष सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Binod Gupta
0 Min Read