Reading:
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित
सूरजपुर/15 सितंबर 2026/ जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय के मंगल भवन, सूरजपुर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित एवं खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सूरजपुर एम्योचर वॉलीबॉल संघ के सचिव श्री रामभूषण यादव एवं संभाग प्रभारी श्री राजनाथ गुप्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें दीपक कुमार विजेता एवं दुर्गेश कुमार उपविजेता रहे। उत्कृष्ट प्रशिक्षकों में फुटबॉल कोच श्री रामबहादुर लामा, वॉलीबॉल कोच श्री राजनाथ गुप्ता, कबड्डी कोच श्री सहदेव रवि, खो-खो कोच श्री बालेंद्र साहू तथा ताइक्वांडो प्रशिक्षक श्री आकाश सोनवानी को सम्मानित किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों लालजी यादव (जूड़ो), चंदवती राजवाड़े (वॉलीबॉल), शुभम साडिल्य (एथलेटिक्स), आकाश सोनी (ताइक्वांडो), अंकुश (फुटबॉल), अभिज्ञान यादव (तीरंदाजी) एवं सोनिका राजवाड़े (एथलेटिक्स) को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की अधिकारी श्रीमती सुनेना जायसवाल, व्यायाम शिक्षक, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।