विकसित भारत–जी राम जी से बदल रही गांव की तस्वीर, जल संरक्षण के साथ रोजगार का सृजन

Binod Gupta
2 Min Read

किसानों को सिंचाई तो मजदूरों को मिला रोजगार का सहारा

सूरजपुर/11 अक्टूबर 2026/ जल ही जीवन है और गांव में जल की उपलब्धता खेती-किसानी से लेकर पशु-पक्षियों के जीवन तक को प्रभावित करती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत लांजित में विकसित भारत–जी राम जी योजना के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य किया गया है। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा की कहानी में इस पहल से गांव में वर्षा जल संचय को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों, पशुपालकों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए बेहतर भविष्य की उम्मीद है।
ग्राम पंचायत लांजित निवासी से श्री सुरेश कुमार सिंह बताते हैं कि तालाब का गहरीकरण होने से पहले इसमें पर्याप्त पानी नहीं रुक पाता था। गर्मी के दिनों में पानी की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बन जाती थी। अब तालाब की गहराई बढ़ने से वर्षा जल को अधिक मात्रा में संचित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, भूजल स्तर में सुधार और पशु-पक्षियों सहित अन्य जीव-जंतुओं के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी यह कार्य उपयोगी साबित हो सकता है।
इस कार्य ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार भी मिला है। श्री सुरेश कुमार सिंह बताते है कि तालाब गहरीकरण के कार्य में ग्राम पंचायत के लगभग 500 से 600 मजदूरों ने मजदूरी के माध्यम से अपनी भागीदारी निभाई। इससे ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आय का अवसर मिला। मजदूरी से प्राप्त राशि ने उनकी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग दिया। इस प्रकार तालाब गहरीकरण ने जल संरक्षण के साथ आजीविका को भी सहारा दिया।

श्री सुरेश सिंह कहते हैं कि तालाब गहरीकरण गांव के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें शासन-प्रशासन और ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Share This Article