Reading:
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई दिशा तय की – श्री उपाध्याय
सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान
*सूरजपुर/14 सितंबर 2026/* सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
इस अवसर पर सेवानिवृत व्याख्याता श्री नागेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं और उनके नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सुशासन की अवधारणा और चतुर्मुखी विकास की योजनाओं ने देश की प्रगति को नई दिशा दी है। आज भारत आंतरिक और बाह्य दोनों दृष्टियों से निरंतर सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर हम सभी का दायित्व है कि सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और राष्ट्र निर्माण में अपना पूर्ण योगदान दें।
उन्होंने सभी से अभियान से जुड़कर सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।