Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
      • अंबिकापुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • बैकुंठपुर
      • मनेन्द्रगढ़
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
© Dindori Expose By Brandpool
Reading: *पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने थाना अजाक का किया वार्षिक निरीक्षण, अधिकारी-जवानों की वेशभूषा का किया निरीक्षण, सुनी समस्याएं एवं आवश्यक निर्देश दिए।*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa

Janta Ki Awaz

Font ResizerAa
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Follow US
© 2022 Dindori Expose By Brandpool
छत्तीसगढ़

*पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने थाना अजाक का किया वार्षिक निरीक्षण, अधिकारी-जवानों की वेशभूषा का किया निरीक्षण, सुनी समस्याएं एवं आवश्यक निर्देश दिए।*

Binod Gupta
Last updated: 2026/09/19 at 12:57 PM
Binod Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

*सूरजपुर।* दिनांक 18 सितम्बर 2026 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) द्वारा थाना अजाक का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं पुलिस अधिकारियों तथा जवानों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल ने थाना में पदस्थ अधिकारी एवं जवानों की वेशभूषा एवं टर्नआउट का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी, कार्य संबंधी आवश्यकताओं एवं व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा उनकी गुजारिशों को गंभीरतापूर्वक सुना। पुलिस अधीक्षक ने जवानों की समस्याओं के यथासंभव निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना अजाक के विभिन्न रिकार्ड एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रकरणों की स्थिति, थाना संबंधी अभिलेखों एवं रिकार्ड संधारण की जानकारी लेते हुए दस्तावेजों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा लंबित कार्यों का समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने, पीड़ित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने थाना स्तर पर अभिलेखों के बेहतर संधारण एवं विभागीय कार्यों में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीएसपी अजाक रीता नीलम कुजूर, थाना प्रभारी अजाक फर्दीनंद कुजूर, स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा एवं रीडर विकास सिंह सहित थाना अजाक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Contents
About The Author Binod Gupta

About The Author

Binod Gupta

See author's posts

TAGGED: Hears Their Grievances and Issues Necessary Directions, Reviews Uniform and Appearance of Officers and Personnel, Surajpur Superintendent of Police Conducts Annual Inspection of Ajak Police Station
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article अंबिकापुर: अजय सिंह भामरा और पूनम सिंह भामरा पर छेड़छाड़, बदसलूकी और मारपीट का मामला दर्जअंबिकापुर (सरगुजा): अंबिकापुर के भट्ठी रोड माइकल गली में एक महिला के साथ छेड़छाड़, बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता  की लिखित शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले अजय सिंह भामरा और उनकी पत्नी पूनम सिंह भामरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के उद्देश्य से हमला या आपराधिक बल / छेड़छाड़) समेत अन्य गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है।घटना का विवरणपीड़िता के अनुसार, 16 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 10:15 बजे वह अपने मायके में काम कराने आई थी। इसी दौरान पड़ोस के अजय सिंह भामरा ने पीड़िता को बेइज्जत करने और लज्जा भंग करने की नीयत से गलत तरीके से छुआ, हाथ पकड़कर धक्का दिया और गंदे इशारे करते हुए छेड़छाड़ की।इसके साथ ही आरोपी की पत्नी पूनम सिंह भामरा और अजय सिंह ने मिलकर पीड़िता तथा उनके भाई के साथ मारपीट की, मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।पुलिस कार्रवाई और कानूनी धाराएंथाना कोतवाली (अंबिकापुर) में 17 सितंबर 2026 को अपराध क्रमांक 0651 दर्ज किया गया है।आरोपी: अजय सिंह भामरा और पूनम सिंह भामरादर्ज धाराएं (BNS 2023):धारा 74: महिला की लज्जा भंग करना / छेड़छाड़धारा 296: अश्लील शब्द या गाली-गलौज करनाधारा 351(3): जान से मारने की धमकी देनाधारा 115(2): स्वेच्छा से चोट/मारपीट पहुंचानाधारा 3(5): समान मंशा से मिलकर अपराध करनापीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी के घर पर लगे CCTV कैमरे के फुटेज सुरक्षित कर जांच की जाए, ताकि मामले के सबूतों से छेड़छाड़ न हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Article निदेशक (तकनीकी) प्रोडक्शन एवं प्लानिंग श्री नृपेंद्र नाथ ने भटगांव क्षेत्र का दौरा किया

Search

Cricekt Score

Contact For Advertisement

⚠️ जरुरी सुचना
इस न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित सभी समाचार, रिपोर्ट, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य समाचार सामग्री संबंधित संवाददाता, पत्रकार अथवा समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं स्रोतों पर आधारित होती है।

पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी समाचार की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचारदाता की होगी। प्रकाशित समाचार से यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को किसी प्रकार की आपत्ति, विवाद या कानूनी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए संबंधित समाचारदाता/संवाददाता स्वयं उत्तरदायी होगा।

पोर्टल के संपादक, प्रकाशक अथवा प्रबंधन का प्रत्येक प्रकाशित समाचार से सहमत होना आवश्यक नहीं है। किसी समाचार में प्रकाशित तथ्य, आरोप, बयान अथवा अन्य जानकारी की सत्यता एवं प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की होगी।

पोर्टल का उद्देश्य जनहित से जुड़ी खबरों एवं सूचनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। किसी समाचार में किसी व्यक्ति या संस्था के संबंध में लगाए गए आरोपों को अंतिम सत्य न माना जाए, जब तक कि संबंधित मामले में सक्षम प्राधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा पुष्टि न की गई हो.
संपादक: विनोद गुप्ता
पता: जरही, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़
मोबाइल: 6268429050
[Ruby_E_Template id="415"]
© Janta Ki Awaz By Brandpool
Welcome Back!

Sign in to your account

Forget Password

Lost your password?