सेवा संकल्प अभियान के तहत दुलही तालाब में किया गया श्रमदान

सूरजपुर/01 अक्टूबर 2026/  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुलही तालाब में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिधियों , अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वच्छता ग्राही दीदियों ने तालाब परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।
श्रमदान के माध्यम से जलस्रोतों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया कि तालाब और उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखना पर्यावरण संरक्षण के साथ समुदाय के स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। कार्यक्रम में नागरिकों को नियमित साफ-सफाई करने तथा तालाब में कचरा नहीं डालने के लिए प्रेरित किया गया।

Binod Gupta
0 Min Read