Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
      • अंबिकापुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • बैकुंठपुर
      • मनेन्द्रगढ़
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
© Dindori Expose By Brandpool
Notification Show More

Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Follow US
© 2022 Dindori Expose By Brandpool
सूरजपुर

भटकी हुई 12 वर्षीय बालिका की पहचान के लिए पुलिस ने आमजन से मांगी मदद

सूरजपुर/18 अगस्त 2026/ ग्राम चैनपुर में भटकते हुए मिली लगभग 12 वर्षीय…

Binod Gupta Binod Gupta August 18, 2026
Read More
सूरजपुर

लाइफ लाइन एक्सप्रेस से मिल रही है निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

– अब तक 1944 मरीजों की जांच, 1820 नेत्र एवं 124 स्त्री रोग के मरीज शामिल

*- 05 सितंबर तक जारी रहेगी सेवा, कलेक्टर ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की*

*सूरजपुर/18 अगस्त 2026/*   इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन का लाइफ लाइन एक्सप्रेस विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-02 पर जिलेवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं शल्य चिकित्सा की सुविधा प्रदान कर रहा है। 16 अगस्त से शुरू हुए स्वास्थ्य शिविर में अब तक कुल 1944 मरीजों की जांच की जा चुकी है, जिसमें 1820 नेत्र रोग तथा 124 स्त्री रोग से संबंधित मरीज शामिल हैं। नेत्र रोग से संबंधित मरीजों में अब तक मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। स्त्री रोग के अंतर्गत स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच एवं स्क्रीनिंग 16 से 21 अगस्त तक की जा रही है। इस दौरान अब तक 124 महिलाओं की जांच की जा चुकी है।
                 इस चलित अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं उपचार किया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन सुबह 09ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक ओपीडी संचालित हो रही है। नेत्र रोग के अंतर्गत 16 से 21 अगस्त तक आंखों की जांच तथा 17 से 22 अगस्त तक सर्जरी की जा रही है। मोतियाबिंद एवं दृष्टिदोष से संबंधित मरीजों को आवश्यकतानुसार शल्य चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। सर्जरी के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
                इसके अतिरिक्त कान की जांच, मध्य कर्ण शल्य क्रिया एवं ऑडियोमेट्री के लिए 22 से 27 अगस्त तक जांच तथा 23 से 28 अगस्त तक ऑपरेशन किए जाएंगे। मुड़े हुए हाथ-पैर, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की अस्थि सुधार सर्जरी तथा प्लास्टिक सर्जरी के लिए 28 से 31 अगस्त तक जांच और 29 अगस्त से 01 सितंबर तक ऑपरेशन निर्धारित हैं। दांतों की जांच एवं उपचार 01 से 05 सितंबर तक किया जाएगा।
                कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिलेवासियों से अपील की है कि लाइफ लाइन एक्सप्रेस के माध्यम से जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उनके घर के निकट उपलब्ध हुई हैं। उन्होंने नागरिकों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
                 शिविर में आने वाले मरीजों के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी अथवा अन्य वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। भर्ती होने वाले मरीज के साथ केवल एक सहयोगी को रुकने की अनुमति होगी।
                 शिविर एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7039673973 अथवा कार्यक्रम समन्वयक श्री योगेश के मोबाइल नंबर 8826547301 पर संपर्क किया जा सकता है।

Binod Gupta Binod Gupta August 18, 2026
Read More
सूरजपुर

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया जिला न्यायालय सूरजपुर के नवनिर्मित न्यायिक आवासीय परिसर एवं प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के आवासीय बंगले का उद्घाटन

*सूरजपुर/18 अगस्त 2026/*      छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के  श्री रमेश सिन्हा द्वारा जिला न्यायालय सूरजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेतु नवनिर्मित बंगले तथा न्यायिक अधिकारियों के लिए नवनिर्मित आवासीय परिसर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के साथ सरगुजा जिले के पोर्टफोलियो जज श्री पार्थ प्रतीम साहू एवं सूरजपुर जिले के पोर्टफोलियो जज श्री राधाकिशन अग्रवाल भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

जिला सूरजपुर में आयोजित वर्चुअल उद्घाटन समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का सहित जिले के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, अधिवक्तागण तथा जिला न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री रमेश सिन्हा ने नवनिर्मित आवासीय भवनों के लिए न्यायिक अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होने से उनके कार्य-परिवेश में सुविधा एवं सकारात्मकता आएगी तथा न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।

नवनिर्मित आवासीय परिसर एवं प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के आवासीय बंगले के उद्घाटन से जिला न्यायालय सूरजपुर के न्यायिक अधिकारियों को बेहतर एवं सुविधायुक्त आवासीय सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर जिला सूरजपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का ने माननीय मुख्य न्यायाधिपति एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Binod Gupta Binod Gupta August 18, 2026
Read More
सरगुजा संभाग



:- थाना सीतापुर के एक करोड़ के उठाईगिरी के मामले का खुलासा

:- प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा छत्तीसगढ़, झारखण्ड, उडिसा क्षेत्र के संभावित स्थानों का करीब 500 सीसीटीव्ही फुटेज का किया गया अवलोकन

:- *प्रकरण में फुटेज अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर संदेहियों की गई पहचान।*

:- *प्रकरण के विवेचना दौरान संदेही/आरोपी के घर से उठाईगिरी में गये सोने-चांदी के आभुषण कीमती 46 लाख किया गया बरामद।*

➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 26/07/2026 को प्रार्थी अरूणदेव सोनी थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि हाईस्कूल सीतापुर के पास इनकी कांशी विश्वनाथ ज्वेर्ल्स दुकान संचालित है। दिनांक 26/07/2026 के करीबन 11ः30 बजे सुबह अपनी स्कूटी में ज्वेर्ल्स का बैग लेकर अपनी दुकान खोलने गया था। दुकान के पास स्कूटी में ज्वेर्ल्स बैग को रखकर दुकान का शटर खोल रहा था, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति के द्वारा स्कूटी के सामने रखे बैग को लेकर भाग गये। चोरी किये गये सोने-चांदी की ज्वेलर्स की कीमत अनुमानित करीब एक करोड़ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 296/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

➡️ *प्रकरण पंजीबद्व उपरांत प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सरगुजा डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री रितेश चौधरी के नेतृत्व में प्रकरण के अज्ञात आरोपियों के पता-तलाश/गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी हेतु साइबर सेल अम्बिकापुर एवं थाना सीतापुर की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया।*

➡️ प्रकरण के विवेचना दौरान घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी वीडियो फुटेज प्राप्त कर संयुक्त टीम के द्वारा बारीकी से जांच/अवलोकन किया गया। जो दो मोटरसाइकिल में चार संदिग्धों द्वारा मिलकर व्यवसायी के कब्जे से बैग लेकर भागते हुए दिखे। सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से उनके रूट को फॉलो किया, जिनका रूट सरगुजा क्षेत्र के ग्राम गेरसा, जिला जशपुर क्षेत्र कांसाबेल, कुनकुरी, सिंगीबहार, दीगर राज्य झारखण्ड क्षेत्र कुरडेग, खैरनटोली, सिमडेगा इत्यादि एवं दीगर राज्य उड़िसा के सुन्दरगढ़ एवं अन्य संभावित स्थानों को सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन कर स्पष्ट किया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान पुलिस टीम के द्वारा सभी संभावित स्थानों के करीब 500 सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी विश्लेषण कर अवलोकन किया गया है। जो प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज एवं हुलिया के आधार पर अलग-अलग राज्यों के पुलिस से समन्वय स्थापित कर संदेहियों का पहचान कराया गया। जो मोटर साइकिल सवार चांटी दास निवासी ग्राम सोर्डा जिला गजाम उड़ीसा एवं नागेश्वर राव निवासी नारायणपुर थाना कोटिनाडा जिला गंजाम उड़िसा के रूप में पहचान की गई।

➡️ प्रकरण में उक्त आरोपियों की पहचान एवं जानकारी मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री रितेश चौधरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल के कुशल मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं थाना सीतापुर की संयुक्त टीम को आरोपियों पता-तलाश हेतु तत्काल जिला गंजाम उड़ीसा भेजी गई। साइबर सेल अबिकापुर एवं थाना सीतापुर की संयुक्त टीम द्वारा उडिसा राज्य की स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर लगातार 10 दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान स्थानीय पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदेही चांटी दास बीते रात दिनांक 16 अगस्त 2026 अपने घर आया था। मुखबिर के सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम जिला सरगुजा एवं थाना प्रभारी शोर्डा, थाना प्रभारी आश्का जिला गंजाम की पुलिस टीम द्वारा संदेही चांटी दास के घर पहुंची जो घर पर ताला बंद था। मुखबिर की सूचना के आधार पर विधिवत रूप से तलाशी ली गई। जो संदेही चांटी दास अपने घर पर नहीं मिला। संदेही के घर की तलाशी पर संदेही द्वारा अपने घर में सीतापुर के चोरी के जेवरात को छिपाकर रखे गए करीब 300.92 ग्राम सोने के आभुषण कीमती करीब 43 लाख रूपये एवं चांदी के आभूषण करीब 1 किलो 168 ग्राम कीमती करीब 03 लाख रूपये का गवाहों के समक्ष विधिवत् रूप से जप्त किया गया है।

➡️ प्रकरण के आरोपी चांटी दास निवासी ग्राम सोर्डा जिला गजाम उड़ीसा एवं नागेश्वर राव निवासी नारायणपुर थाना कोटिनाडा जिला गंजाम उड़िसा एवं प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों का पता-तलाश किया जा रहा है।

➡️ उपरोक्त प्रकरण के खुलासा करने में *साइबर सेल अम्बिकापुर* से प्रभारी साइबर सेल सउनि अजीत मिश्रा, प्र.आर. भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, आरक्षक अशोक यादव, अनुज जायसवाल, मनीष सिंह, अमन पूरी, राहुल केरकेट्टा!

*थाना सीतापुर* से थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, उपनिरीक्षक रघुनाथ भगत, प्रशिक्षु उनि अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक तीजराम पैंकरा, आरक्षक राकेश यादव, महेन्द्र नाग,

*थाना मणीपुर* से आरक्षक उमाशंकर साहू, कुशकुमार सोनी इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

*उपरोक्त प्रकरण के सहयोग में* एसडीओपी आश्का श्री सौरव रंजन प्रधान, थाना प्रभारी/निरीक्षक आश्का सुधीर कुमार, निरीक्षक दीप्ती रंजन बेहरा, प्र.आर. पंचानन, आर. मनोज कुमार बरूण कुमार, हेमंत कुमार इत्यादि की पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Binod Gupta Binod Gupta August 17, 2026
Read More
अंबिकापुर

August 17, 2026

साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजीव गाँधी…

Binod Gupta Binod Gupta August 17, 2026
Read More
सूरजपुर

कालोनी निर्माण एवं भवन निर्माण के लिए पंजीयन अनिवार्य
भूखण्ड खरीदने से पहले कालोनाइजर का पंजीयन, विकास अनुमति एवं ले-आउट अवश्य जांचें

सूरजपुर/17 अगस्त 2026/   नगरीय क्षेत्रों में अवैध कालोनियों के निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं नागरिकों के हितों की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 तथा छत्तीसगढ़ नगरपालिका (कालोनाइजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्बन्धन तथा शर्तें) नियम, 1998 में स्पष्ट प्रावधान किए गए हैं।
                  अधिनियम की धारा 339-क के तहत नगरपालिका परिषद अथवा नगर पंचायत क्षेत्र में भूमि को भूखण्डों में विभाजित कर कालोनी विकसित करने वाले व्यक्ति के लिए कालोनाइजर के रूप में पंजीयन अनिवार्य है। इसी प्रकार भवन अथवा अपार्टमेंट का निर्माण कर विक्रय या अंतरण करने वाले भवन निर्माता को भी पंजीयन प्रमाण-पत्र प्राप्त करना आवश्यक है।
              अवैध व्यपवर्तन अथवा अवैध कालोनी निर्माण पर धारा 339-ग के तहत तीन से सात वर्ष तक का कारावास तथा न्यूनतम एक लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। न्यायालय द्वारा प्रतिकर राशि का भुगतान करने का आदेश भी दिया जा सकता है।

                 नियमों के अनुसार पंजीयन प्रमाण-पत्र पांच वर्ष के लिए वैध होता है। प्रत्येक कालोनी के विकास कार्य एवं भूखण्ड विक्रय के लिए सक्षम प्राधिकारी से पृथक विकास अनुमति लेना आवश्यक है। आवासीय कालोनियों में कुल भूमि का 15 प्रतिशत क्षेत्र आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित रखना तथा निर्धारित भूखण्डों को विकास कार्य पूर्ण होने तक नगरपालिका के पास बंधक रखना अनिवार्य है।
                 जिला प्रशासन ने कालोनाइजरों एवं भवन निर्माताओं से नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही नागरिकों से आग्रह किया गया है कि भूखण्ड या भवन खरीदने से पहले कालोनाइजर का पंजीयन, विकास अनुमति, स्वीकृत ले-आउट एवं भूखण्ड की बंधक स्थिति संबंधित नगरीय निकाय से अवश्य जांच लें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Binod Gupta Binod Gupta August 17, 2026
Read More
सूरजपुर

शासकीय विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

– विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी

सूरजपुर/17 अगस्त 2026/ जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन तथा सचिव के निर्देशन में शासकीय हाई स्कूल सुमेरपुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमापुर में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
                 यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की ‘जागृति योजना’ के अंतर्गत “सशक्त युवा, सशक्त भारत” थीम पर आधारित था। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर की ओर से पीएलवी सत्य नारायण मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी, साथ ही शिक्षा एवं करियर गाइडेंस पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

*कानूनी योजनाओं एवं मोटर व्हीकल एक्ट की दी गई जानकारी:-*
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को मोटर व्हीकल अधिनियम, मध्यस्थता 3.0 अभियान, आगामी लोक अदालत, लोक अदालत व मध्यस्थता के लाभों तथा नालसा द्वारा संचालित नवीन विधिक सेवा योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

*निःशुल्क विधिक सहायता एवं लोक अदालत में सहयोग की अपील:-*
पीएलवी सत्य नारायण ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के प्रावधानों और समाज के पात्र वर्गों के लिए उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और पड़ोसियों को आगामी नेशनल लोक अदालत एवं मध्यस्थता के लाभों से जागरूक करें।

इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमापुर के प्रभारी प्राचार्य श्री राजीव कुमार सिंह, शासकीय हाई स्कूल सुमेरपुर के प्राचार्य श्री राजेंद्र सिंह सहित दोनों विद्यालयों के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Binod Gupta Binod Gupta August 17, 2026
Read More
सूरजपुर

“जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं खिल रहे हैं बचपन के सपने-विकसित भारत जी-राम-जी से मसीरा को मिला नया आंगनवाड़ी भवन”

सूरजपुर/17 अगस्त 2026/भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत मसीरा में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के माध्यम से निर्मित नया आंगनवाड़ी भवन बच्चों के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण का आधार बन गया है। कभी कच्चे मकान में संचालित होने वाला आंगनवाड़ी केंद्र अब अपने पक्के भवन में बच्चों की खिलखिलाहट और सीखने की गतिविधियों से गुलजार है।
               आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हीरामणी राजवाड़े बताती हैं कि कच्चे मकान में केंद्र संचालन के दौरान बारिश के मौसम में छत टपकने से बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होती थीं। असुविधा के कारण अभिभावक भी बच्चों को केंद्र भेजने में संकोच करते थे। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने ग्राम पंचायत के सरपंच श्री बुधराम सिंह के समक्ष नए भवन की मांग रखी। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को भेजा गया।
                कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कराया।
                नए भवन के बनने के बाद आंगनवाड़ी केंद्र की तस्वीर अब पूरी तरह बदल गई है। अब बच्चों को बारिश और मौसम की परेशानियों से मुक्त सुरक्षित वातावरण मिल रहा है। केंद्र में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत है और अभिभावकों का भरोसा भी बढ़ा है। बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां, पोषणयुक्त भोजन और उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक गतिविधियां कराई जा रही हैं। नया भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि मसीरा के नौनिहालों के बेहतर सीखने, स्वस्थ विकास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बन गया है।

Binod Gupta Binod Gupta August 17, 2026
Read More
सूरजपुर

नागपंचमी पर विद्यालय में हुई कुश्ती प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया दमखम

सूरजपुर/17 अगस्त 2026/  नागपंचमी के अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला पतरापाली में विद्यार्थियों के बीच पारंपरिक खेल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अपनी खेल प्रतिभा एवं शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक ने विद्यार्थियों को नागपंचमी पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागपंचमी भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें नाग देवता की पूजा की जाती है। साथ ही विद्यार्थियों को हमारी लोकपरंपराओं एवं पारंपरिक खेलों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।
                  कुश्ती प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न दांव-पेंच आजमाते हुए उत्साह के साथ मुकाबला किया। साथी विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में अंशु यादव, मनीष, अखिलेश एवं मनोज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का स्थान प्राप्त किया, सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
                   विद्यालय के प्रधानपाठक के.के. यादव ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि खेल से बच्चों में शारीरिक क्षमता के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का विकास होता है। इस अवसर पर प्रधानपाठक के.के. यादव, अनिता सिंह, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। नागपंचमी के अवसर पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता से विद्यालय में उत्साहपूर्ण एवं पारंपरिक वातावरण बना रहा।

Binod Gupta Binod Gupta August 17, 2026
Read More
सूरजपुर

स्वतंत्रता दिवस पर सरगुजा को बड़ी सौगात: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ‘नवीन क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान’ को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के अनुरूप, अब सरगुजा संभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के लिए नहीं जाना पड़ेगा रायपुर-बिलासपुर

सूरजपुर/16 अगस्त 2026/
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुजा संभाग की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक ऐतिहासिक सौगात दी है। राज्य शासन द्वारा सरगुजा में ‘नवीन क्षेत्रीय महिला प्रशिक्षण संस्थान’ की स्थापना और इसके सुचारू संचालन के लिए 12 नए पदों के सेटअप को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
         लंबे समय से सरगुजा संभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विभागीय अमले को अपने विभागीय प्रशिक्षण के लिए रायपुर या बिलासपुर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे न केवल उनके समय और संसाधनों की अधिक खपत होती थी, बल्कि उन्हें व्यावहारिक असुविधाओं का भी सामना करना पड़ता था। क्षेत्र की इस बड़ी समस्या को गंभीरता से लेते हुए, मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से अब इस नवीन प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के ‘सुशासन’ का मिल रहा लाभ:-
इस बड़ी उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, ” मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन’ की परिकल्पना के अनुरूप हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।    
          मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में सरगुजा में इस प्रशिक्षण संस्थान की स्वीकृति इसी बात का प्रमाण है कि विकास अब दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँच रहा है। अब हमारी आंगनबाड़ी बहनों को प्रशिक्षण के लिए अपने घर और क्षेत्र से दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता और योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक निखार आएगा।”

संस्थान के लिए 12 पदों का सेटअप स्वीकृत:-
संस्थान के व्यवस्थित संचालन के लिए वित्त विभाग द्वारा कुल 12 पदों के सृजन की सहमति दी गई है। इनमें उप संचालक, सहायक संचालक (संकाय सदस्य), सहायक लेखाधिकारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य आवश्यक सहायक पद शामिल हैं। पूर्ण सेटअप के साथ इस कार्यालय के शुरू होने से प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन उच्च स्तरीय और सुचारू रूप से हो सकेगा।
           यह महत्वपूर्ण निर्णय सरगुजा संभाग में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Binod Gupta Binod Gupta August 16, 2026
Read More
Show More

Search

Cricekt Score

Contact For Advertisement

⚠️ जरुरी सुचना
इस न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित सभी समाचार, रिपोर्ट, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य समाचार सामग्री संबंधित संवाददाता, पत्रकार अथवा समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं स्रोतों पर आधारित होती है।

पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी समाचार की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचारदाता की होगी। प्रकाशित समाचार से यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को किसी प्रकार की आपत्ति, विवाद या कानूनी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए संबंधित समाचारदाता/संवाददाता स्वयं उत्तरदायी होगा।

पोर्टल के संपादक, प्रकाशक अथवा प्रबंधन का प्रत्येक प्रकाशित समाचार से सहमत होना आवश्यक नहीं है। किसी समाचार में प्रकाशित तथ्य, आरोप, बयान अथवा अन्य जानकारी की सत्यता एवं प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की होगी।

पोर्टल का उद्देश्य जनहित से जुड़ी खबरों एवं सूचनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। किसी समाचार में किसी व्यक्ति या संस्था के संबंध में लगाए गए आरोपों को अंतिम सत्य न माना जाए, जब तक कि संबंधित मामले में सक्षम प्राधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा पुष्टि न की गई हो.
संपादक: विनोद गुप्ता
पता: जरही, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़
मोबाइल: 6268429050
[Ruby_E_Template id="415"]
© Janta Ki Awaz By Brandpool
Welcome Back!

Sign in to your account

Forget Password

Lost your password?