Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
      • अंबिकापुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • बैकुंठपुर
      • मनेन्द्रगढ़
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
© Dindori Expose By Brandpool
Notification Show More

Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Follow US
© 2022 Dindori Expose By Brandpool
सूरजपुर



रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की राशि, जावित्री ने कहा – विष्णु भैया ने हमारी खुशियां कर दीं दोगुनी

*सूरजपुर/22 अगस्त 2026/*   छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ उनके जीवन में खुशियों और आत्मविश्वास की नई रोशनी लेकर आ रही है। योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 30 वीं किस्त के रूप में महिलाओं के बैंक खातों में एक हजार रुपये की राशि अंतरित की है। सूरजपुर की श्रीमती जावित्री साहू के लिए यह राशि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक विशेष सौगात बनकर आई है। उनके लिए योजना की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने मायके और भाइयों से जुड़े स्नेह के पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने का माध्यम बनी है।
               श्रीमती जावित्री साहू अपने अनुभव साझा करते हुए भावुक होकर बताती हैं कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, स्नेह और विश्वास का त्योहार है। उन्होंने कहा कि इस बार राखी से पहले उनके खाते में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त के रूप में एक हजार रुपये की राशि अंतरित की गई है। यह राशि ऐसे समय में मिली है, जब पूरा परिवार रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा है। उन्होंने कहा, “हमारे भैया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने रक्षाबंधन से पहले हमारे खाते में एक हजार रुपये भेजकर हमारी खुशियां दोगुनी कर दी हैं। अब हम इस राशि से भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखी, मिठाई, फल और त्योहार से जुड़ी अन्य आवश्यक चीजें खरीदेंगे।”
               श्रीमती साहू बताती हैं कि महतारी वंदन योजना की नियमित आर्थिक सहायता गृहिणियों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार इस राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा, दवाइयों, फल-फ्रूट और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। उनके अनुसार, परिवार की छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए जब महिला के पास अपनी राशि होती है, तो उसके भीतर आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ती है।
               रक्षाबंधन के अवसर पर मिली योजना की राशि ने श्रीमती साहू के लिए शासन की पहल को एक आत्मीय अनुभव में बदल दिया है। राखी के धागे में भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती और त्योहार की तैयारियों में सरकार की सहायता का यह संयोग उनके लिए यादगार बन गया है।
               श्रीमती जावित्री साहू ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने और त्योहार से पहले उनके खाते में राशि अंतरित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि महिलाओं के लिए सम्मान, भरोसे और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है। उनके लिए इस बार रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि सरकार के सहयोग से परिवार की खुशियों को अपने हाथों से संवारने का अवसर भी है।

Binod Gupta Binod Gupta August 22, 2026
Read More
सरगुजा संभाग

August 21, 2026

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे प्रशिक्षण शिविर का…

Binod Gupta Binod Gupta August 21, 2026
Read More
अंबिकापुर




• *साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत मोंटफोर्ट स्कूल में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक*।•

अंबिकापुर, 21 अगस्त 2026।

विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत आज मोंटफोर्ट स्कूल, अंबिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर एस. गेब्रियल सहित विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती संगीता पाण्डेय, सिस्टर निशा रानी एवं श्रीमती पूजा गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर श्री नितिन कर्ष रहे तथा मंच संचालन मिस मनदीप भामरा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) ने विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल एवं ऑनलाइन लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया।

महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज ने विद्यार्थियों को साइबर एवं महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, विशेष रूप से साइबर हेल्पलाइन 1930, की जानकारी दी। साथ ही “जागरूकता की एक Selfie” अभियान के अंतर्गत जागरूकता QR Code के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग एवं महिला सुरक्षा में इसकी भूमिका के संबंध में भी जानकारी दी।

वहीं यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय केवर्त ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात संकेतों के पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर महिला थाना से महिला आरक्षक सविता मरावी, लोरेता एक्का एवं संगीता बड़ा सहित पुलिस मितान टीम एवं साइबर वॉलंटियर टीम से भार्गवी द्विवेदी, अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता एवं विकेश राजवाड़े उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 400 विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने के साथ सड़क सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति भी सजग करना रहा।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
जागरूकता ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव है।

Binod Gupta Binod Gupta August 21, 2026
Read More
सरगुजा संभाग



साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत केदमा हायर सेकेंडरी स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल बरगीडीह, उर्सुलाइन हिंदी मीडियम स्कूल, मेंड्राकला हाई स्कूल, शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं एवं नागरिकों को किया गया जागरूक*

अंबिकापुर, 21 अगस्त 2026

➡️ *डीआईजी/एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी साइबर सेल श्री रितेश चौधरी के कुशल नेतृत्व में जिला अंतर्गत प्रथम सप्ताह सभी स्कूल – कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में “साइबर जागृति अभियान” आयोजित किया जा रहा है!*


➡️ साइबर अपराधों के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत *केदमा हायर सेकेंडरी स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल बरगीडीह, उर्सुलाइन हिंदी मीडियम स्कूल, मेंड्राकला हाई स्कूल, शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर* में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र एवं छात्राओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं एवं नागरिकों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से OTP, UPI एवं QR Code फ्रॉड, फर्जी लिंक, APK फाइल, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल, अनजान वीडियो कॉल, सेक्सटॉर्शन एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

छात्र छात्राओं एवं नागरिकों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान APK फाइल डाउनलोड करने तथा किसी के कहने पर QR Code स्कैन करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। साथ ही सोशल मीडिया पर निजी फोटो, वीडियो एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।

साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के महत्व को समझाते हुए छात्राओं को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई राशि को रोकने की संभावना बढ़ जाती है।

कार्यक्रम के दौरान “जागरूकता की एक Selfie” अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूकता QR Code के संबंध में जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं एवं नागरिकों को QR Code के माध्यम से साइबर जागरूकता अभियान से जुड़ने तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से छात्र छात्राओं एवं नागरिकों द्वारा QR Code के साथ Selfie भी ली गई।

उपरोक्त कार्यक्रम में उर्सुलाइन हिंदी मीडियम स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रेजिना लकड़ा, नवा बिहान टीम की ओर से श्री अजय तिवारी, श्री मंगल पाण्डेय, निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, उप निरीक्षक अभय तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष कुमार, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, राहुल केरकेट्टा, दशरथ राजवाड़े सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं एवं नागरिकों ने साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे तथा पुलिस एवं साइबर जागरूकता टीम द्वारा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। लगभग 1000 छात्र छात्राओं एवं नागरिकों की सहभागिता वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। छात्र छात्राओं एवं नागरिकों ने स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

*सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।आपकी जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।*

Binod Gupta Binod Gupta August 21, 2026
Read More
सरगुजा संभाग



थाना धौरपुर अंतर्गत दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार।

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना धौरपुर पुलिस टीम की कार्यवाही।
:- आपसी पारिवारिक विवाद होने पर आरोपी द्वारा अपने माता पिता कों टांगी से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।
:- हत्या पश्चात आरोपी द्वारा दोनों शव कों प्लास्टिक बोरा में रस्सी से लपेटकर हुआ था मौक़े से फरार।
:- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी, घटना के दौरान पहना गया कपड़ा किया गया जप्त।
:- गंभीर अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की जा रही सख़्ती से कार्यवाही।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17/08/26 को प्रातः ग्राम सपडा से सूचना मिला कि हीराधर यादव के घर के अंदर कमरे में हीराधर यादव व उसकी पत्नी गुलाबी यादव का शव जमीन पर बोरा में रस्सी से बंधा हुआ मिला है, सुचना पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग सीतापुर, जिला सीन आफ काईम युनिट के साथ पुलिस टीम मौके पर रवाना होकर सूचक प्रार्थी मोहन यादव के रिपोर्ट पर देहाती मर्ग इंटीमेशन व देहाती नालसी चाक किया गया, जो बताया कि प्रार्थी अपने परिवार के साथ अलग से घर बनाकर ग्राम सपडा थाना धौरपुर में रह रहा था, वहां से करीबन 800 मीटर की दुरी पर उसके पिता हीराधर यादव, माता गुलाबी यादव व प्रार्थी का बडा भैया जदू यादव पुराने घर में रहते थे। दिनांक 16/08/26 को रात करीबन 08.30 बजे प्रार्थी के पिता, प्रार्थी के नया घर आये थे, बाद रात को वापस चले गये, दुसरे दिन प्रार्थी मोहन यादव अपने पुराने घर दुध लेने गया, तो पुराने घर का दरवाजा में सिकडी लगा हुआ था। तब प्रार्थी अपने माता, पिता व भैया नहीं थे, तब पता किया पता नही चला तब अपने साथी के साथ अगल बगल पता किया पता नहीं चला, तब घर का दरवाजा का सिकडी को खोलकर देखा, नहीं दिखे, तब घर के एक कमरा का ताला बंद था, उस ताला को तोडकर जब अंदर देखा तब प्लास्टिक बोरा में रस्सी से लपेटकर हीराधर यादव, व गुलाबी यादव का शव जमीन पर पड़ा था, खुन जमीन पर गिरा पड़ा था, तब गांव वालो को सूचना दिया, और जहां उसके पिता सोते थे, उस जगह का जमीन पर ताजा गोबर से लिपाई हुआ था, दिवाल पर खुन के छीटे थे, प्रार्थी का बडा भैया मौके से फरार था, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना धौरपुर मे अपराध क्रमांक 52/26 धारा 103(1), 238 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना मे लिया गया।

⏩ मामले कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर श्री तुल सिंह पट्टावी के नेतृत्व में थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहो का कथन लेख किया गया जो आरोपी जदू यादव द्वारा अपने माता पिता गुलाबी यादव एवं हीराधर यादव की हत्या करने का सबुत पाये जाने से आरोपी जदू यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *जदू यादव आत्मज हीराधर यादव उम्र 36 वर्ष साकिन सपड़ा परसापारा थाना धौरपुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना दिनांक कों आपसी पारिवारिक वाद विवाद होने पर टांगी से अपने माता पिता को गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित एवं दोनों शव कों पलस्टिक बोरा में रस्सी से लपेटकर रखना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी एवं घटना के दौरान पहना गया कपड़ा जप्त किया गया है, आरोपी द्वारा घटना कारित किये जाने एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना धौरपुर से सहायक उप निरीक्षक राम धनी राम, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक बलबीर मिंज, महिला आरक्षक ज्योति पैकरा, आरक्षक पंकज देवांगन, अशोक यादव, हरी किशुन, देव सिंह, बसंत, अभिषेक सुशील मिंज सक्रिय रहे।

Binod Gupta Binod Gupta August 21, 2026
Read More
सूरजपुर

सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा एवं  वीबी-जी राम जी के अपर आयुक्त श्री एस.आलोक द्वारा विकसित भारत-जी राम जी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की ली गई संभागस्तरीय समीक्षा बैठक


*योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियां, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

*लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत कार्यों को पूरा करें, कार्य में कोताही बरतने पर सम्बन्धित पर होगी सख्त कार्रवाई- संभागायुक्त श्री दुग्गा*

*पीएम आवास योजना ग्रामीण की भी हुई समीक्षा, समय- सीमा में कार्यों को पूरा करने दिए निर्देश*

*श्री एस.आलोक ने बैठक में कार्यों पर विस्तारपूर्वक समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*



सूरजपुर/21 अगस्त 2026/ सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने शुक्रवार को सरगुजा संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में विकसित भारत-जी राम जी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित योजनाओं की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियां, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव एवं विकसित भारत जी राम जी के अपर आयुक्त श्री एस.आलोक समीक्षा बैठक में राज्य से जिलावार आबंटित लक्ष्य एवं कमियों को रखा गया। उन्होंने कार्यों पर विस्तारपूर्वक समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बैठक में उपायुक्त श्री आर के खूंटे, सरगुजा जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव, जशपुर सीईओ श्री अभिषेक कुमार, बलरामपुर सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी, एमसीबी सीईओ श्रीमती अंकिता सोम, कोरिया सीईओ श्री योगेंद्र श्रीवास एवं सभी जनपदों के सीईओ भी उपस्थित रहे।

*लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत कार्यों को पूरा करें, कार्य में कोताही बरतने पर सम्बन्धित पर होगी सख्त कार्रवाई-*

बैठक में जिलेवार समीक्षा के दौरान संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि सरगुजा सम्भाग अनुसूचित जनजाति क्षेत्र है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति, हर घर, हर गांव तक पहुंचे, इसके लिए गम्भीरता से अपने कार्यों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, शासन की अपेक्षा के अनुरूप कार्य कठिन परिश्रम से समय पर कार्य पूर्ण करें l उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत कार्यों गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत करके सभी क्षेत्र में सरगुजा संभाग का प्रदर्शन बेहतर करना होगा।शासन की अपेक्षा पर खरे उतरें, अपने पद की गरिमा को समझें। विश्वास है कि सभी जिले अच्छा काम कर शासन की अपेक्षाओं को पूरा करेंगे। उन्होंने सभी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कहा कि समय-समय पर जनपद सीईओ एवं विभागीय अमलों की समीक्षा करें। उन्होंने समीक्षा के दौरान लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।


*निर्माण कार्यों में प्रगति लाने, जल संरक्षण के कार्य को प्राथमिकता से करने, शत-प्रतिशत रोजगार सृजन सहित अन्य विषयों पर हुई चर्चा-*

बैठक में विकसित भारत-जी राम जी अंतर्गत जुलाई एवं अगस्त माह में सृजित मानव दिवस तथा विगत वित्तीय वर्ष की तुलना में मानव दिवस सृजन की स्थिति की समीक्षा की गई। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि मानव सृजन दिवस गत वर्ष की तुलना में कम है, इसे शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अनिवार्य रूप से सभी विद्यालयों में शौचालय, मुक्तिधाम में प्रतीक्षालय एवं शेड निर्माण हेतु निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में जल संरक्षण एवं जल संचयन से जुड़े कार्य प्राथमिकता के साथ कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया है कि वर्षा जल को संरक्षित करने, भूजल स्तर बढ़ाने तथा पानी की बर्बादी रोकने के लिए आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं। वहीं उन्होंने ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर समय पर पूर्ण करने कहा।

श्री एस आलोक द्वारा वीबीजीराम अंतर्गत अपूर्ण आवासों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए तथा युक्तधारा में प्लान किए गए कार्यों की स्थिति की भी जानकारी ली गई।
बैठक में विभिन्न बोरवेल रिचार्ज कार्यों की स्वीकृति, महात्मा गांधी नरेगा के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को 90 मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराने की प्रगति पर भी चर्चा हुई। संभागायुक्त ने जी राम जी अंतर्गत सिक्योर पोर्टल से कार्यों की स्वीकृति तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वीकृत कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएनए-स्पर्श के माध्यम से भुगतान की स्थिति तथा इस वर्ष स्वीकृत एवं रोपित पौधों की जानकारी ली गई। वहीं एनएमएमएस के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति, लंबित ई-केवाईसी, जारी मस्टर रोल में शून्य प्रविष्टि वाले मस्टर रोल पर चर्चा हुई। संभागायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मैदानी स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया। उन्होंने सभी विषयों पर अच्छे प्रदर्शन करने वालों की सराहना की तथा जिन जिलों में प्रगति की आवश्यकता है, उन्हें बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।


*प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की भी हुई समीक्षा, समय सीमा में कार्यों को पूरा करने दिए निर्देश-*

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, विशेष परियोजना एवं पीएम जनमन योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध स्वीकृत एवं पूर्ण आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने शेष कार्यों की स्वीकृति 07 दिवस के भीतर करने हेतु निर्देशित किया तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु कहा गया
स्वीकृत आवासों के विरुद्ध प्रथम किस्त के लंबित प्रकरणों तथा भुगतान की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आवास सॉफ्ट से अपात्र किए गए हितग्राहियों, जॉब कार्ड तथा योजनाओं के अंतर्गत अभिसरण की प्रगति पर भी चर्चा हुई। ए, बी एवं सी कैटेगरी के प्रकरणों को आवास सॉफ्ट में चिन्हांकित करने तथा उनके निराकरण के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
संभागायुक्त श्री दुग्गा ने आर-सेटी एवं आरएमटी के अंतर्गत प्रशिक्षण की स्थिति, प्रगति एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर प्रशिक्षण एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए तथा लंबित कार्यों और प्रकरणों के निराकरण समयबद्ध तरीके से करने हेतु कहा गया।
सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत/जनपद पंचायत से आग्रह किया गया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी एवं आवास के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं टीम भावना के साथ समय पर करने हेतु निर्देश दिये गये।

Binod Gupta Binod Gupta August 21, 2026
Read More
सूरजपुर

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की जिला स्तरीय कार्यशाला में शिक्षकों को मिली विज्ञान एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं की जानकारी

*- सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार पर विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान, 31 दिसंबर तक पंजीयन पूर्ण करने के निर्देश*

*सूरजपुर/21 अगस्त 2026/*   छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के डीएमसी मनोज साहू एवं सहायक संचालक अजय सिंह द्वारा सरस्वती माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
                  यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में “सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार” विषय पर केंद्रित रहा। डीएमसी मनोज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं जिज्ञासा उत्पन्न करना विज्ञान के शिक्षकों की जिम्मेदारी है। आने वाले समय एआइ का है, नवाचार एवं वैज्ञानिक आइडियाज से ही छात्र अपने करियर का निर्माण इस क्षेत्र में कर सकेंगे।सहायक संचालक अजय सिंह ने भी विज्ञान के विभिन्न अवधारणाओं पर अपनी बात रखी ।
                 इस कार्यशाला में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के पांच उप-विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा परियोजना निर्माण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। डॉ. धनंजय पांडे, प्राध्यापक, नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर ने “सतत विकास के लिए भारतीय ज्ञान प्रणालियों का अनुप्रयोग” विषय पर जानकारी दी। डॉ. ओम प्रकाश, प्राध्यापक, शासकीय वेटरनरी महाविद्यालय सूरजपुर ने “जल संचयन, जल का प्रभावी उपयोग, जल पुनर्चक्रण एवं जल संरक्षण” विषय पर परियोजना आधारित जानकारी प्रदान की।
                   इसी क्रम में डॉ. तुलसीराम रहंगडाले, प्राध्यापक, रेवती रमण महाविद्यालय सूरजपुर ने “खाद्य, कृषि एवं स्वास्थ्य” विषय से संबंधित वैज्ञानिक परियोजनाओं की जानकारी दी। डॉ. संदीप सोनी, प्राध्यापक, नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर ने “अपशिष्ट प्रबंधन-कम करना, पुनः उपयोग, पुनः प्राप्ति, पुनः डिजाइन एवं पुनर्चक्रण” विषय पर आधारित परियोजनाओं की उपयोगिता एवं संभावनाओं को समझाया। वहीं संतोष कुमार उपाध्याय, व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल लक्ष्मीपुर ने “ऊर्जा-अन्वेषण, प्रयोग, सुधार एवं विकास” विषय पर विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं नवाचारपरक परियोजना निर्माण की जानकारी दी।
                कार्यशाला में सूरजपुर जिले के पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। विशेषज्ञों द्वारा पांचों उप-विषयों की अवधारणा, परियोजना चयन, वैज्ञानिक सोच, नवाचार तथा परियोजना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। साथ ही राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 में पंजीयन की प्रक्रिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए 31 दिसंबर 2026 तक पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अवगत कराया गया।
                 कार्यक्रम का सफल संचालन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शंभू प्रसाद निषाद द्वारा किया गया। कार्यशाला के सफल आयोजन में संस्था की प्राचार्य श्रीमती अनु कांडे, सुनील कुमार पांडे, श्रीमती डॉ. निशा सिंह, दीपक पटेल, दुष्यंत राजवाड़े, गोपाल सिंह, दिनेश प्रजापति एवं आदित्य दुबे का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
                 कार्यशाला में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सतत विकास, विज्ञान, नवाचार एवं स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान पर आधारित परियोजनाओं को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। समग्र रूप से कार्यशाला ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं सफल रही।

Binod Gupta Binod Gupta August 21, 2026
Read More
सूरजपुर

सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के लिए 29 अगस्त तक होगी पंजीयन प्रक्रिया

सूरजपुर/21 अगस्त 2026/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष 2026-27 में भी सरगुजा ओलंपिक हेतु पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ की जानी है। उपरोक्त आयोजन में कुल 12 खेलो की खेल प्रतियोगिताएं विकासखण्ड, जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजित होनी है। जिसमे 14 से 17 वर्ष बालक/बालिका एवं 17 वर्ष से अधिक महिला/पुरूष प्रतिभाग करेंगे।
                उक्त खेल प्रतियोगिता हेतु 10 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 के मध्य पंजीयन किया जा रहा है।

Binod Gupta Binod Gupta August 21, 2026
Read More
सूरजपुर

शाला त्यागी छात्रा का पुनः विद्यालय में प्रवेश, पढ़ाई के लिए उत्साहित हुई दुर्गावती

*सूरजपुर/21 अगस्त 2026/*    शिक्षा से दूर हो चुकी एक छात्रा को पुनः विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय प्रयास शिक्षक द्वारा किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में प्रवेश कराया। पतरापाली से लगे ग्राम दवना के प्राथमिक शाला भरूहमूड़ा से वर्ष 2025 में कक्षा 5वीं उत्तीर्ण करने के बाद छात्रा दुर्गावती, पिता भंवर सिंह ने आगे की पढ़ाई के लिए विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया था। शिक्षक के प्रयास से अब छात्रा का पुनः विद्यालय में प्रवेश कराया गया है और वह पढ़ाई को लेकर काफी उत्साहित है।
                     जानकारी के अनुसार, कक्षा 5वीं उत्तीर्ण करने के बाद दुर्गावती ने आगे विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया। माध्यमिक शाला पतरापाली के शिक्षक योगेश साहू द्वारा छात्रा के पालकों से संपर्क कर विद्यालय में प्रवेश नहीं कराने का कारण पूछा गया। पालकों ने बताया कि छात्रा विद्यालय जाने के लिए तैयार नहीं थी। और अपने नानी के यहाँ चली गई थी। इसके साथ ही छात्रा का जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण भी आगे विद्यालय में प्रवेश कराने में परेशानी आ रही थी। शिक्षक योगेश साहू ने छात्रा एवं उसके परिजनों से चर्चा कर उन्हें शिक्षा के महत्व एवं बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा के प्रावधान के संबंध में जानकारी दी।
                      उन्होंने पालकों को समझाया कि किसी भी परिस्थिति में बच्चे की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए और आवश्यक दस्तावेज तैयार कराकर, शिक्षकों से संपर्क स्थापित कर छात्रा को नियमित रूप से विद्यालय भेजना चाहिए। शिक्षक के समझाइश व संपर्क के बाद छात्रा ने दोबारा पढ़ाई शुरू करने की इच्छा जताई। विद्यालय में प्रवेश मिलने के बाद दुर्गावती में पढ़ाई को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिला।
                     विद्यालय में छात्रा के पुनः प्रवेश के अवसर पर प्रधान पाठक के.के. यादव एवं शिक्षिका अनिता सिंह द्वारा उसे निःशुल्क पुस्तक एवं गणवेश प्रदान किया गया। वहीं शिक्षक योगेश साहू ने छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए अपने स्तर पर कॉपी एवं पेन उपलब्ध कराए, ताकि आवश्यक शिक्षण सामग्री के अभाव में उसकी पढ़ाई प्रभावित न हो। इस पहल से छात्रा को न केवल विद्यालय वापस आने का अवसर मिला, बल्कि उसके परिवार में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
                     शिक्षकों का यह प्रयास इस बात का उदाहरण है कि शिक्षक यदि बच्चों और उनके पालकों से निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाए रखें, तो शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है।
                      विद्यालय परिवार ने छात्रा के नियमित विद्यालय आने और बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए उसे प्रोत्साहित किया। दुर्गावती भी पुनः विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने को लेकर उत्साहित नजर आई।

Binod Gupta Binod Gupta August 21, 2026
Read More
सूरजपुर

बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करसी में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दी गई सुरक्षा एवं अधिकारों की जानकारी

*सूरजपुर/20 अगस्त 2026/*   कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करसी में हायर सेकेण्डरी एवं मिडिल स्कूल की छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
                   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल ने कहा कि शिक्षा ही वह कुंजी है जिससे अधिकांश समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि यदि बालिकाएं निरंतर अध्ययन करते हुए अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होती रहेंगी तो अभिभावक कभी भी उनके शीघ्र विवाह के बारे में नहीं सोचेंगे, क्योंकि शिक्षा विकास की पहली सीढ़ी है। कार्यक्रम के दौरान जब उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा कि उनमें से कौन अपने माता-पिता से अधिक पढ़ाई कर रहे हैं, तो लगभग 80 प्रतिशत बच्चों ने हाथ खड़े किए। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, क्योंकि अभिभावक उनसे परिवार का नाम रोशन करने की अपेक्षा रखते हैं। उन्होंने चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा आपातकालीन नंबर 112 की जानकारी देते हुए क्षेत्र में एक भी बाल विवाह न होने देने का आह्वान किया।
                   बालिकाओं को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की विस्तृत जानकारी देते हुए बचाव के चार सूत्र – नो, गो, टेल एवं एफ.आई.आर. बताए गए। उन्होंने समझाया कि किसी भी अनुचित व्यवहार का दृढ़ता से विरोध करें, तत्काल सुरक्षित एवं भीड़भाड़ वाले स्थान पर पहुँचें, अपने सर्वाधिक विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी दें तथा संबंधित थाने में प्रकरण दर्ज कराएं। उन्होंने पॉक्सो अधिनियम को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा का सशक्त माध्यम बताते हुए इसकी जानकारी रखने पर बल दिया। मोबाइल के सतर्कतापूर्ण उपयोग की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे अभिभावकों की उपस्थिति में ही मोबाइल का प्रयोग करें, क्योंकि वर्तमान में ऑनलाइन ठगी के प्रकरण तेजी से बढ़ रहे हैं।
                  मिशन शक्ति की श्रीमती फरजाना अंसारी ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षित होकर ही आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने जिले में लैंगिक असमानता की स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि यहाँ प्रति एक हजार पुरुषों पर 920 बालिकाएं हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उन्होंने भ्रूण हत्या रोकने तथा घरेलू हिंसा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 181 का उपयोग करने की अपील की।
                   इस अवसर पर विद्यालय में पोस्टर, राखी एवं रंगोली निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, वहीं शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी को बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल, महिला सशक्तिकरण से श्रीमती फरजाना अंसारी, कुमारी सलोमी कूजूर तथा पर्यवेक्षक श्रीमती सूरजमती बघेल उपस्थित रहीं।

Binod Gupta Binod Gupta August 20, 2026
Read More
Show More

Search

Cricekt Score

Contact For Advertisement

⚠️ जरुरी सुचना
इस न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित सभी समाचार, रिपोर्ट, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य समाचार सामग्री संबंधित संवाददाता, पत्रकार अथवा समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं स्रोतों पर आधारित होती है।

पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी समाचार की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचारदाता की होगी। प्रकाशित समाचार से यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को किसी प्रकार की आपत्ति, विवाद या कानूनी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए संबंधित समाचारदाता/संवाददाता स्वयं उत्तरदायी होगा।

पोर्टल के संपादक, प्रकाशक अथवा प्रबंधन का प्रत्येक प्रकाशित समाचार से सहमत होना आवश्यक नहीं है। किसी समाचार में प्रकाशित तथ्य, आरोप, बयान अथवा अन्य जानकारी की सत्यता एवं प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की होगी।

पोर्टल का उद्देश्य जनहित से जुड़ी खबरों एवं सूचनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। किसी समाचार में किसी व्यक्ति या संस्था के संबंध में लगाए गए आरोपों को अंतिम सत्य न माना जाए, जब तक कि संबंधित मामले में सक्षम प्राधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा पुष्टि न की गई हो.
संपादक: विनोद गुप्ता
पता: जरही, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़
मोबाइल: 6268429050
[Ruby_E_Template id="415"]
© Janta Ki Awaz By Brandpool
Welcome Back!

Sign in to your account

Forget Password

Lost your password?