Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
      • अंबिकापुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • बैकुंठपुर
      • मनेन्द्रगढ़
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
© Dindori Expose By Brandpool
Notification Show More

Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Follow US
© 2022 Dindori Expose By Brandpool
सरगुजा संभाग

August 29, 2026

:- यातायात शाखा द्वारा मामले मे वाहन चालक के विरुद्ध की गई…

Binod Gupta Binod Gupta August 29, 2026
Read More
अंबिकापुरसरगुजा संभाग

August 29, 2026

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना मणीपुर पुलिस…

Binod Gupta Binod Gupta August 29, 2026
Read More
सूरजपुर

मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने किया जिला न्यायालय सूरजपुर का निरीक्षण

*सूरजपुर/29 अगस्त 2026/*  छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा द्वारा जिला न्यायालय सूरजपुर का निरीक्षण किया गया। उनके आगमन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री थॉमस एक्का सहित जिला न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
            निरीक्षण के दौरान  मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के साथ रजिस्ट्रार जनरल श्री रजनीश श्रीवास्तव एवं संयुक्त रजिस्ट्रार-सह-निजी सचिव श्री एल.वी.एल.एन. भी उपस्थित रहे।
               मुख्य न्यायाधिपति द्वारा जिला न्यायालय परिसर स्थित समस्त न्यायालयों के साथ-साथ विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने न्यायालयीन कार्यों के संचालन, उपलब्ध सुविधाओं तथा न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
            निरीक्षण उपरांत जिला न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में मुख्य न्यायाधिपति द्वारा जिला न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं जिला कलेक्टर सूरजपुर, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के साथ संयुक्त बैठक की गई। बैठक में न्यायालयीन व्यवस्थाओं, कार्यों के सुचारू संचालन तथा न्यायिक अधिकारियों द्वारा सामना की जा रही विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
           इसके पश्चात मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय के अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं समस्त अधिवक्तागण से बार कक्ष में भेंट की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्तागण से न्यायालयीन कार्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।
मुख्य न्यायाधिपति के निरीक्षण एवं संवाद से न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Binod Gupta Binod Gupta August 29, 2026
Read More
सूरजपुर

शनिवार बना सीखने-खेलने और सृजन का दिन, बैगलेस डे पर स्कूलों में दिखी नई रौनक

*किताबों के बोझ से परे बच्चों ने सीखा खेल, स्वच्छता और सृजन का पाठ*

*बाल फिल्म से खेल मैदान तक, बैगलेस डे पर स्कूलों में बच्चों ने मनाया सीखने का उत्सव*

*सूरजपुर/29 अगस्त 2026/* शनिवार को जिले के स्कूलों में कक्षाओं का माहौल कुछ अलग था। कंधों पर बस्ते नहीं थे, लेकिन सीखने का उत्साह भरपूर था। कहीं बच्चे खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखा रहे थे, तो कहीं बाल फिल्म के जरिए नई दुनिया से रूबरू हो रहे थे। किसी विद्यालय में स्वच्छता का संदेश गूंजा, तो कहीं रक्षाबंधन पर रचनात्मक लेखन के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को शब्द दिए। बैगलेस डे ने शनिवार को विद्यालयों को सीखने, सृजन और सहभागिता के जीवंत मंच में बदल दिया।
              कलेक्टर श्रीमती रेना जमील एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र पाटले तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बेक सूरजपुर के निर्देशानुसार जिले के समस्त विद्यालयों में बाल फिल्म प्रदर्शन, खेलकूद गतिविधि, स्वच्छता अभियान एवं रक्षाबंधन आधारित रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
            सेजस भैयाथान एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैजनाथपुर में खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में गतिविधियों का अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री डीएवी ओड़गी में खो-खो प्रतियोगिता हुई, वहीं पीएम श्री सेजस ओड़गी में ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ बाल फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डीएमसी श्री मनोज साहू, सहायक संचालक शिक्षा श्री अजय  सिंह एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ फिल्म देखी।
             प्रेमनगर के पीएम श्री चंदननगर, भैयाथान के  शिवप्रसाद नगर, सूरजपुर के जयनगर, रामानुजनगर के परशुरामपुर, पस्ता और ओड़गी के चेंद्रा सहित अधिकांश विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, एलईडी टीवी, लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से बाल फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
               साथ ही ओड़गी विकासखंड के सभी 18 हायर सेकंडरी स्कूलों का भौतिक एवं दूरभाष के माध्यम से निरीक्षण कर सरगुजा ओलंपिक में 14 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए और इसकी मॉनिटरिंग भी की गई।

Binod Gupta Binod Gupta August 29, 2026
Read More
सूरजपुर



कभी पानी के इंतजार में ठहर जाते थे खेत, अब तालाब में लबालब भरी पानी की लहरों से लिखी जा रही है खुशहाली की कहानी

*भास्कर में तालाब गहरीकरण से बदली तस्वीर, समय पर धान की रोपाई के साथ ग्रामीणों को गांव में ही मिला रोजगार*

*सूरजपुर/29 अगस्त 2026/* बारिश की बूंदों का इंतजार करते किसान, सूखे पड़े खेत और समय पर रोपा न लग पाने की चिंता, बस्कर गांव के किसानों के लिए मानसून का यह इंतजार कभी-कभी बेचैनी में बदल जाता था। खेत तैयार रहते थे, लेकिन पानी की कमी उनकी उम्मीदों पर भारी पड़ती थी। कई बार रोपाई का समय निकलने लगता और किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार करते रह जाते थे। लेकिन इस बार गांव की तस्वीर कुछ अलग है। तालाब पानी से लबालब है, खेतों में धान का रोपा लहरा रहा है और किसानों के चेहरों पर चिंता की जगह संतोष दिखाई दे रहा है। यह बदलाव केवल एक तालाब के गहरीकरण का परिणाम नहीं, बल्कि पानी के साथ गांव की उम्मीदों के लौटने की कहानी है।
            आज बस्कर का यही तालाब गांव के लिए पानी का भंडार ही नहीं, बल्कि किसानों की उम्मीद, मजदूरों के रोजगार और आने वाले बेहतर कल की नींव बनकर उभरा है।
           जनपद पंचायत भैयाथान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्कर में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले के निर्देश पर विकसित भारत जी रामजी योजना के तहत तालाब गहरीकरण का कार्य कराया गया। गहरीकरण के बाद तालाब में वर्षा जल का बेहतर संचय हुआ और इस मानसून में तालाब पानी से भर गया। आसपास के खेतों तक पहुंचे इसी पानी ने किसानों की सबसे बड़ी चिंता दूर कर दी।
               किसानों के लिए यह सिर्फ पानी नहीं, बल्कि समय पर खेती शुरू करने का भरोसा है। ग्रामीण बताते हैं कि पहले पानी की कमी के कारण धान की रोपाई में देरी हो जाती थी। इस वर्ष तालाब में पर्याप्त पानी होने से समय पर रोपा लगाया जा सका। अब किसानों को उम्मीद है कि तालाब में पानी लंबे समय तक ठहरेगा और रबी सीजन में गेहूं, सरसों तथा विभिन्न सब्जियों की खेती कर वे दोहरी फसल ले सकेंगे।

*रोजगार मिला तो गांव में ही थमी कदमों की दूरी :-*
तालाब गहरीकरण ने ग्रामीणों को सिर्फ पानी ही नहीं दिया, बल्कि उनके हाथों को काम भी दिया। योजना के तहत ग्रामीणों को 111 दिनों का रोजगार मिला। कभी रोजगार की तलाश में गांव छोड़कर बाहर जाने को मजबूर होने वाले मजदूरों के लिए गांव में ही काम मिलना राहत की बात है। ग्रामीण कहते हैं कि पहले जब गांव में काम नहीं मिलता था तो परिवार और घर-बार छोड़कर दूसरे स्थानों पर मजदूरी के लिए जाना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से अपने गांव में रहकर ही काम करने का अवसर मिल रहा है। एक ओर तालाब में पानी जमा हुआ, दूसरी ओर मेहनतकश हाथों को काम मिला—यही इस योजना का ग्रामीण जीवन पर दिखाई देने वाला दोहरा प्रभाव है।

Binod Gupta Binod Gupta August 29, 2026
Read More
सरगुजा संभाग



•हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना सीतापुर पुलिस टीम की आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।
:- नगद रकम चोरी करने की शंका कर आरोपी द्वारा मृतिका कों डंडे से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।
:- आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा एवं घटना के दौरान पहना गया लोवर किया गया जप्त।
:- गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष यादव साकिन सीतापुर द्वारा थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 27.08.2026 के सुबह 10:30 बजे मानकी उर्फ सन्तोषी को संजय चौहान 20 हजार रुपये नगद चोरी करने की शंका करते हुए डण्डा से मारपीट किया है, जिससे मानकी उर्फ सन्तोषी बेहोश हो गई, जिसे ईलाज के लिये अस्पताल सीतापुर लाये थे, जहाँ डॉक्टर साहब द्वारा मृतिका की फौत हो जाना बताया गया है, कि प्रार्थी के रिपोर्ट की थाना सीतापुर में मर्ग / अपराध क्रमांक 327/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ मामले कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना सीतापुर पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मृतिका मानकी उर्फ सन्तोषी के शव का पंचनामा कार्यवाही कर पी.एम. कराया गया, विवेचना दौरान आरोपी *संजय चौहान पिता स्व. फुलसाय चौहान उम्र 36 वर्ष स्थाई पता ग्राम ठाकुरदिया थाना मदनपुर जिला रायगढ (छ.ग.) वर्तमान निवासी सीतापुर खालबगीचा थाना सीतापुर जिला सरगुजा (छ.ग.)* को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना दिनांक को जुर्म कारित करना स्वीकार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त एक लकडी का डण्डा एवं घटना के दौरान पहना गया कपड़ा पेश करने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त डंडा एवं लोवर कों जप्त किया गया, प्रकरण सदर के आरोपी के विरूद्ध अपराध सबुत पाये से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक रघुराम भगत, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक तीजलाल आरक्षक राकेश यादव, धनकेश्वर यादव, मनोहर पैंकरा, शिव मूरत किंडो, अतुल कुमार शर्मा, रामप्रसाद लकड़ा सक्रिय रहे।

Binod Gupta Binod Gupta August 29, 2026
Read More
अंबिकापुर



अंबिकापुर की बदहाल सड़कों को 30 अगस्त तक चलने लायक बनाने की मांग, सीपीएम ने दी आंदोलन की चेतावनी

अंबिकापुर, 26 अगस्त 2026। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) — सीपीएम, सरगुजा जिला समिति ने अंबिकापुर शहर एवं आसपास की बदहाल सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग को लेकर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, सरगुजा को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि 30 अगस्त 2026 तक सड़कों को कम से कम चलने लायक स्थिति में नहीं लाया गया, तो पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

सीपीएम ने ज्ञापन में कहा है कि अंबिकापुर के आसपास की कई प्रमुख सड़कें अत्यंत जर्जर हो चुकी हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है तथा दुर्घटनाओं में लोग घायल हो रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि सड़क का अस्तित्व ही दिखाई नहीं देता।

ज्ञापन के अनुसार अंबिकापुर-विश्रामपुर मार्ग पर पीजी कॉलेज के सामने से लेकर अजिरमा-राघवपुरी आश्रम तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। इसी तरह अंबिकापुर-बनारस रोड पर पीजी कॉलेज ग्राउंड के सामने बड़ा गड्ढा होने के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। यह मार्ग गांधीनगर थाना तक खराब स्थिति में है।

इसी प्रकार अंबिकापुर-रायगढ़ रोड पर पीरदौसी अस्पताल के सामने से आगे तक सड़क की स्थिति खराब है। वर्तमान में कुछ स्थानों पर बड़े गड्ढों में गिट्टी डालकर उन्हें भरा गया है, लेकिन पार्टी का कहना है कि मोटी गिट्टी भी वाहनों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। इससे वाहनों के टायर खराब हो रहे हैं और आवागमन प्रभावित हो रहा है। पार्टी ने सुझाव दिया है कि गड्ढों में पतली गिट्टी का चूरा डालकर तत्काल सड़क को चलने योग्य बनाया जा सकता है।

सीपीएम ने यह भी कहा कि आम जनता से विभिन्न प्रकार के टैक्स वसूले जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद नागरिकों को अच्छी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ज्ञापन में अंबिकापुर में पेयजल की खराब स्थिति का भी उल्लेख करते हुए कहा गया है कि कई स्थानों पर नलों से अत्यधिक गंदा पानी आने की शिकायतें हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि अंबिकापुर के आसपास की सड़कों को तत्काल कम से कम चलने योग्य स्थिति में लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए और 30 अगस्त तक आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए।

सीपीएम ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा तक सड़कें चलने योग्य नहीं बनाई गईं तो पार्टी द्वारा अंबिकापुर के घड़ी चौक पर प्रदर्शन एवं धरना आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। पार्टी ने कहा है कि आंदोलन की जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सीपीएम सरगुजा जिला समिति के सहायक जिला सचिव सी.पी. शुक्ला के हस्ताक्षर से सौंपा गया है। इसकी प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, जिला सरगुजा को भी प्रेषित की गई है।

Binod Gupta Binod Gupta August 26, 2026
Read More
बलरामपुर

NSUI महाविद्यालय उपाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय सचिव अभिषेक केशरी के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्रों एवं NSUI के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन सोपा गया और छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग की गई महाविद्यालय अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय सचिव अभिषेक केशरी ने आगे बताया की महाविद्यालय की जन भागीदारी शुल्क के अंतर्गत छात्र संघ चुनाव के लिए भी राशि ली जाती है इस कारण छात्रसंघ चुनाव होना आवश्यक है क्योंकि छात्र संघ चुनाव न होने से छात्रों के लोग तांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है आगे उन्होंने बताया यदि छात्र संघ चुनाव जल्द नहीं हुआ तो छात्र आंदोलन पर उतर जाएंगे और उग्र रूप लेकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा करेंगे इस बीच प्रिंस यादव दीपक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Binod Gupta Binod Gupta August 26, 2026
Read More
अंबिकापुरसरगुजा संभाग



साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में नागरिकों कों जागरूक करने कार्यक्रम की हुई शुरुवात।

पुलिस टीम द्वारा कोंऑपरेटिव बैंक धौरपुर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बतौली, ग्रामीण बैंक महामाया चौक अंबिकापुर, स्टेट बैंक कमलेश्वरपुर, सेंट्रल बैंक अंबिकापुर, मणीपुर बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ब्रांच लुण्ड्रा, थाना उदयपुर के बैंको में, थाना दरिमा अंतर्गत बैंको में आयोजित किया गया कार्यक्रम।

*अंबिकापुर, 24 अगस्त 2026।*

➡️ *डीआईजी/एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नोडल अधिकारी साइबर सेल श्री रितेश चौधरी के कुशल नेतृत्व में जिला अंतर्गत दूसरे सप्ताह में सभी बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों में नागरिकों कों जागरूक करने “साइबर जागृति अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है!*

➡️ साइबर अपराधों के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत *कोऑपरेटिव बैंक धौरपुर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बतौली, ग्रामीण बैंक महामाया चौक अंबिकापुर, स्टेट बैंक कमलेश्वरपुर, सेंट्रल बैंक अंबिकापुर, मणीपुर बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ब्रांच लुण्ड्रा, थाना उदयपुर के बैंको में, थाना दरिमा अंतर्गत बैंको* में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी समेत बैंको में उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान बैंक के अधिकारी कर्मचारियों समेत उपस्थित नागरिकों, ग्रामीणों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से OTP, UPI एवं QR Code फ्रॉड, फर्जी लिंक, APK फाइल, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी प्रोफाइल, अनजान वीडियो कॉल, सेक्सटॉर्शन एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया गया।

इस दौरान नागरिकों को बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान APK फाइल डाउनलोड करने तथा किसी के कहने पर QR Code स्कैन करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। साथ ही सोशल मीडिया पर निजी फोटो, वीडियो एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई।

साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के महत्व को समझाते हुए छात्राओं को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा cybercrime.gov.in के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए शिकायत दर्ज कराने से ठगी गई राशि को रोकने की संभावना बढ़ जाती है।

कार्यक्रम के दौरान “जागरूकता की एक Selfie” अभियान के अंतर्गत छात्राओं को जागरूकता QR Code के संबंध में जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं एवं नागरिकों को QR Code के माध्यम से साइबर जागरूकता अभियान से जुड़ने तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से बैंक के अधिकारियो/कर्मचारियों समेत उपस्थित नागरिकों द्वारा QR Code के साथ Selfie भी ली गई।

उपरोक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी लुण्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक मनोज प्रजापति, भींखम लाल साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक डिगेश्वर वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आशी झा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अनुराग वर्मा, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक वरदान लकड़ा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। लगभग 400 नागरिकों की सहभागिता वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सजग एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान नागरिकों ने स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

*सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।आपकी जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।*

Binod Gupta Binod Gupta August 24, 2026
Read More
सूरजपुर

राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

*सूरजपुर/24 अगस्त 2026/* जिले में राजस्व विभाग के कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुविभागों एवं तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
            कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण करना सर्वोच्च प्राथमिकता हो। उन्होंने कहा कि समय-सीमा से बाहर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। आम नागरिकों से सीधे जुड़े राजस्व मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।
             बैठक में कलेक्टर ने न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख सुधार, भू-अर्जन, पट्टा वितरण , खसरा सत्यापन एवं अभिलेख दुरुस्तीकरण सहित विभिन्न राजस्व मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। किसान पंजीयन को लेकर धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए।
         बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Binod Gupta Binod Gupta August 24, 2026
Read More
Show More

Search

Cricekt Score

Contact For Advertisement

⚠️ जरुरी सुचना
इस न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित सभी समाचार, रिपोर्ट, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य समाचार सामग्री संबंधित संवाददाता, पत्रकार अथवा समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं स्रोतों पर आधारित होती है।

पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी समाचार की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचारदाता की होगी। प्रकाशित समाचार से यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को किसी प्रकार की आपत्ति, विवाद या कानूनी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए संबंधित समाचारदाता/संवाददाता स्वयं उत्तरदायी होगा।

पोर्टल के संपादक, प्रकाशक अथवा प्रबंधन का प्रत्येक प्रकाशित समाचार से सहमत होना आवश्यक नहीं है। किसी समाचार में प्रकाशित तथ्य, आरोप, बयान अथवा अन्य जानकारी की सत्यता एवं प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की होगी।

पोर्टल का उद्देश्य जनहित से जुड़ी खबरों एवं सूचनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। किसी समाचार में किसी व्यक्ति या संस्था के संबंध में लगाए गए आरोपों को अंतिम सत्य न माना जाए, जब तक कि संबंधित मामले में सक्षम प्राधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा पुष्टि न की गई हो.
संपादक: विनोद गुप्ता
पता: जरही, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़
मोबाइल: 6268429050
[Ruby_E_Template id="415"]
© Janta Ki Awaz By Brandpool
Welcome Back!

Sign in to your account

Forget Password

Lost your password?