Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
      • अंबिकापुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • बैकुंठपुर
      • मनेन्द्रगढ़
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
© Dindori Expose By Brandpool
Notification Show More

Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Follow US
© 2022 Dindori Expose By Brandpool
सूरजपुर

September 8, 2026

वीबीजी राम जी योजना से बदली तरका की तस्वीर तालाब बना जल…

Binod Gupta Binod Gupta September 8, 2026
Read More
सूरजपुर

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान

टीबी मुक्त सूरजपुर के संकल्प को मिल रही सामाजिक सहभागिता एसईसीएल ने…

Binod Gupta Binod Gupta September 8, 2026
Read More
सूरजपुर

निदेशक (तकनीकी) संचालन ने भटगांव क्षेत्र का दौरा किया

भटगांव। एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार ने आज…

Binod Gupta Binod Gupta September 7, 2026
Read More
अंबिकापुरसरगुजा संभाग




महिलाओ एवं छात्राओं को सरगुजा पुलिस द्वारा किया गया जागरूक, ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत दी गई सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी।

:- स्मार्टफोन प्राइवेसी, सोशल मीडिया सुरक्षा और साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत प्रक्रिया से कराया गया अवगत

⏩ डिजिटल युग में ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नागरिकों कों साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है।  उपरोक्त अभियान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस द्वारा इस सप्ताह महिलाओ एवं छात्राओं के लिए विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिला कॉलेजों की छात्राओं, महिला सामुदायिक समूहों तथा विभिन्न महिला संगठनों से जुड़ी महिलाओं कों जागरूक किया जा रहा है।

⏩ जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को स्मार्टफोन की प्राइवेसी सेटिंग्स, सुरक्षित ब्राउज़िंग और सोशल मीडिया अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।


⏩ *स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग:-* स्मार्टफोन में उपलब्ध प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत करने, ऐप्स को अनावश्यक परमिशन (जैसे कैमरा, गैलरी, लोकेशन) न देने और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के तरीके बताए गए।

⏩ *सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा:-* फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) लागू करने और प्रोफाइल लॉक करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया ताकि कोई अन्य उनकी जानकारी का दुरुपयोग न कर सके।

⏩ *संदिग्ध लिंक और फर्जी वेबसाइटों से बचाव:-* लॉटरी, इनाम, मुफ्त रिचार्ज या फर्जी नौकरियों के नाम पर आने वाले संदिग्ध लिंक (फिशिंग) को न खोलने और फर्जी वेबसाइटों की पहचान करने की ट्रेनिंग दी गई।

⏩ *व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के जोखिम:-* ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी तस्वीरें, लाइव लोकेशन, आधार नंबर और बैंक से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा करने से होने वाले नुकसानों के प्रति सचेत किया गया साथ ही ऑनलाइन उत्पीड़न से बचाव के लिए साइबर स्टॉकिंग, बुलिंग और अवांछित  संदेशों से निपटने के लिए सोशल मीडिया ऐप्स में उपलब्ध ब्लॉक और रिपोर्ट टूल्स का सही उपयोग करना सिखाया गया।

⏩ *संवादात्मक सत्र और शिकायत प्रक्रिया:-* कार्यक्रम को पूरी तरह संवादात्मक रखा गया, जहाँ छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़े अपने सवाल, अनुभव और शंकाएं पुलिस टीम के सामने रखीं। पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा उनका सरल भाषा में समाधान किया गया। सत्र के दौरान महिलाओं को बताया गया कि यदि वे किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या ऑनलाइन उत्पीड़न का शिकार होती हैं, तो वे बिना डरे पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। उन्हें राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) और टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई, जहाँ पीड़ित महिला की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है।

Binod Gupta Binod Gupta September 7, 2026
Read More
सूरजपुर

एग्रीस्टैक पंजीयन में द्रुत गति से कार्य कर किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन करने के दिए निर्देश

*- आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण पर जोर*

*- राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर*

*- राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न*

*सूरजपुर/07 सितंबर 2026/*  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन, बकेट क्लेम, डिजिटल क्रॉप सर्वे,अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।
                 बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी पात्र किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। इसलिए पंजीयन कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने बकेट क्लेम, डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित कर प्रगति लाने के निर्देश दिए।
               कलेक्टर ने अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव गांव एवं घर घर पहुंचकर किसानों का पंजीयन कराएं किसानों को एग्रीस्टैक के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास करें। जिसकी प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने पंजीयन कार्य में द्रुत गति से कार्य करते हुए अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।
              उन्होंने अनुविभाग एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें। बैठक में विवादित-अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, अभिलेख दुरुस्ती, न्यायालयीन प्रकरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने विशेष रूप से 03 वर्ष से 05 वर्ष तक लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने तथा  समय-सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यपवर्तन के लंबित प्रकरणों को भी शीघ्र निराकरण को निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व से संबंधी कोई भी प्रकरण समय सीमा के बाहर लंबित न हो सुनिश्चित करें।
                कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने बैठक में कलेक्टर ने अनुभाग एवं तहसीलवार स्तर पर जनदर्शन एवं समय-सीमा से प्राप्त लंबित आवेदनों के निराकरण में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आवेदनों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
              उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आम नागरिक अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को लेकर आते हैं। ऐसे आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी लंबित प्रकरणों का अनुभाग एवं तहसीलवार परीक्षण कर प्राथमिकता से कार्रवाई कर निराकरण सुनिश्चित करें।
          बैठक में सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

Binod Gupta Binod Gupta September 7, 2026
Read More
सूरजपुर

थाना भटगांव पुलिस ने नाबालिक बालिका को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।

*सूरजपुर।* सूचक श्रवण कुमार ने थाना भटगांव में सूचना दिया कि उसके घर पर काम करने वाली 12 वर्षीय नाबालिक लड़की दिनांक 01.09.2026 को करीब 3.15 बजे इसके घर में अपने कमरे के म्यार में दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना भटगांव में मर्ग क्रमांक 44/2026 कायम किया गया।
मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का वीडियोग्राफी करते हुए मृतिका के शव को सावधानीपूर्वक सूचक व पड़ोसियों के मदद से सुरक्षित भटगांव के एसईसीएल अस्पताल के मरच्यूरी कक्ष में रखवाया गया तथा घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। मृतिका के नाबालिक होने से शव का पंचनामा एवं अग्रिम जांच कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से कराने हेतु प्रतिवेदन भेजा गया तथा दिनांक 02.09.26 को मृतिका के परिजनों की उपस्थिति में मृतिका के शव का पंचनामा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट जरही के द्वारा किया गया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव के डॉक्टरों की टीम द्वारा मृतिका के शव का पीएम कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने मामले में सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश थाना प्रभारी भटगांव को दिए। थाना भटगांव पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण दौरान एक मोबाइल जप्त किया गया। दिनांक 03.08.2026 मृतका का पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुआ। मृतिका के परिजनों द्वारा मृतिका के पीएम से संतुष्ट नहीं होने से पुनः मृतिका के शव का उच्चस्तरीय जांच व पुनः मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के डॉक्टरों की टीम से पीएम कराया गया।
मर्ग जांच दौरान मर्ग पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण, जप्ती कार्यवाही, पीएम रिपोर्ट तथा मर्ग सूचक, वारिसानों गवाहों के कथनों पर पाया गया कि मृतिका कई बार अपने घर जाने के लिए श्रवण कुमार को बोलती थी जिसके बाद भी वह मृतिका को उसके घर नहीं पहुंचाकर, जबरन अपने घर में रखकर काम करवा रहा था, जिससे नाबालिक लड़की परेशान रहती थी, जो श्रवण कुमार के दुर्व्यवहार एवं प्रताड़ना से मरने के लिए मजबूर करने के कारण नाबालिक मृतिका फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।
मर्ग जांच पर श्रवण कुमार का कृत्य सदर धारा 107 बीएनएस, जे.जे. एक्ट की धारा 75, बाल किशोर श्रम अधिनियम की धारा 14, एवं एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2)(ट) का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना भटगांव में उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 166/2026 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।
प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 07.09.2026 को प्रकरण में आरोपी श्रवण कुमार पिता स्व. रामखेलावन उम्र 67 साल निवासी ग्राम कोरन्धा सरनापारा शांतिनगर थाना भटगांव के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने पर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।

Binod Gupta Binod Gupta September 7, 2026
Read More
अंबिकापुर




चोरी के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल समेत कुल 50 हजार का मशरुका जप्त।

:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल एवं चोरी किया गया साड़ी, कपड़ा किया गया जप्त।


⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विकास सोनी साकिन घुटरापारा अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 29/08/26 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी आस पास के साप्ताहिक बाजार में कपड़ा बेचने का काम करता है। दिनांक 27/08/26 एवं 29/08/26 की दरम्यानी रात्रि में अपने घर के सामने रखे उसके पिकप वाहन में भरे कपड़े में से एक कपडे का गट्ठर जिसमे साड़ी, कपड़ा, पुरानी तिरपाल कुल कीमती 15,000 रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अम्बिकापुर में अप०क्र० 600/26 धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ दौरान जाँच विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर प्रार्थी का विस्तृत कथन लेखबद्ध कर मामले के आरोपी/संदेही का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि प्रार्थी विकास सोनी के पड़ोस में रहने वाले रोशन चेरवा तथा राजकुमार चेरवा के द्वारा उक्त कपडे के गठान की चोरी कर बिक्री करने के लिये घुटरापारा चौक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। जो पुलिस टीम द्वारा घुटरापारा राजपुत चौक पहुंचकर संदेही रोशन धेरवा एवं राजकुमार चेरवा से चोरी के संबंध में पूछताछ किया गया जो टाल मटोल कर रहे थे, जिन्हें सख्ती से पूछने पर विकास सोनी के पिकप में रखा हुआ कपड़ा, झोला एवं तिरपाल की चोरी करना बताये। आरोपियों के कब्जे से कपड़ा, साड़ी एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल काले रंग का स्प्लेण्डर सीजी 15 डीजेड 6108 जप्त किया गया, आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में धारा 238 BNSS जोड़ी गई गई। आरोपीगण *(01) रोशन राम चेरवा पिता राम सुन्दर चेरवा उम्र 24 वर्ष (02)  राज कुमार चेरवा पिता अन्नु बाबु चेरवा उम्र 26 वर्ष दोनो साकिन घुटरापारा पुराना पानीटंकी के पास थाना अम्बिकापुर* द्वारा धारा सदर का अपराध घटित कराना पाये जाने पर प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक सुराज राय, आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा एवं अन्य पुलिस स्टाप सक्रिय रहे।

Binod Gupta Binod Gupta September 6, 2026
Read More
सरगुजा संभाग



• 05 मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 02 पीकप वाहन मवेशी समेत कुल 12 लाख का मशरुका जप्त।

:- थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपियों द्वारा मवेशियों कों क्रूरतापूर्वक पीकप वाहन में भरकर ले जाया जा रहा था बुचड़खाना।
:- आरोपियों के कब्जे से कुल 08 रास मवेशी, घटना में प्रयुक्त 02 नग पीकप वाहन किया गया जप्त।


⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06/09/26 को थाना लखनपुर पुलिस टीम कों जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम चैनपुर काजूबाड़ी के पास 02 पीकअप वाहन में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से मवेशी भैंसा को बुचड़खाना ले जाने लिए जबजस्ती लोड कर रहे हैं पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौक़े पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किया गया, घेराबंदी के दौरान पीकप क्र. UP 25 KT 0155 में 04 नग मवेशी भैंसा को क्रूरता पूर्वक लोड किया हुआ पाया गया एवं दूसरे पीकप क्र. UP 25 JT 4974 में 04 नग मवेशी भैंसा क्रुरता पूर्वक लोड होना पाया गया। दोनो पिकअप में बैठे व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पिकअप नंबर UP 25 KT 0155 में बैठे व्यक्ति अपना नाम *(01) सूरज सारथी आत्मज रामेश्वर सारथी उम्र 32 वर्ष साकिन चैनपुर टिकरापारा (02) नितिश राणा आत्मज रामकिशोर उर्फ़ राजकिशोर उम्र 25 साल सिकलापुर थाना कोतवाली पुराना रोडवेज जिला बरेली उ०प्र०* का होना बताये एवं पिकपअ नंबर UP 25 JT 4974 में बैठे तीनों व्यक्ति अपना नाम *(03) जमीन उर्फ़ जमीर अंसारी आत्मज फखरूदीन अंसारी उम्र 42 वर्ष साकिन राजधानी पेट्रोल पंप के पास अम्बिकापुर मुल निवास भूपतपुर थाना निदौहली कला जिला एटा उत्तरप्रदेश (04) मो. आयुब पिता मो. इदरीश  उम्र 45 वर्ष (05) मो. जुनैद आत्मज मो. अयुब  उम्र 18 वर्ष 06 माह दोनो निवासी ग्राम खैरी थाना बिल्सी जिला बदायु उत्तरप्रदेश* का होना बताये, संदेहियो से मवेशी परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग पुलिस टीम द्वारा की गई जो किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये, जिस पर से थाना लखनपुर में मामले में अपराध क्रमांक 234/26 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. की धारा 4,6,10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से पीकप क्र. UP 25 KT 0155 एवं UP 25 JT 4974 एवं कुल 08 रास मवेशी जिसमे से 02 रास मवेशी मृत एवं शेष 06 रास जिन्दा मवेशी कुल अनुमानित मशरुका लगभग 12 लाख रुपये जप्त किया गया। मृत 02 रास मवेशी भैंसा का खण्ड पशु चिकित्सक लखनपुर से पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही शेष 06 रास मवेशी भैंसा का स्वास्थ परीक्षण करायी गई है। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

⏩ संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर उपनिरीक्षक संपत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, पीतांबर सिंह, आरक्षक दशरथ राजवाड़े आशीष चौहान, चित्रसेन प्रधान, कुश कुमार सोनी, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र लकड़ा, नमिष सिंह सक्रिय रहे।

Binod Gupta Binod Gupta September 6, 2026
Read More
सूरजपुर

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जिला स्तरीय आयोजन में पहुंचे कलेक्टर, एसपी और सीईओ मटका फोड़ प्रतियोगिता का बढ़ाया उत्साह

*कलेक्टर रैना जमील ने उतारी श्रीकृष्ण की आरती, सर्वधर्म सद्भाव की बनी मिसाल*

*श्री कृष्ण जन्मोत्सव में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़*

*जिला स्तरीय मटका फोड सपर्धा में बजरंग दल महंगावा ने मारी बाजी*


सूरजपुर। श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति व ‘सहयोगी संस्था मां कुदरगढ़ी ‘सेवा परिवार के संयक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के हदय स्थल अग्रसेन चौक कोतवाली थाना के समीप में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिला स्तरीय मटका फोड़ प्रतियोगिता ‘का आयोजन किया गया। इस जन्माष्टमी उत्सव में वरिष्ठ पुजारी बबलू महाराज द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण की छायाचित्र पर सभी अतिथियों के माध्यम से तिलक-चंदन, पुष्प माला एवं दीप प्रज्वलित कराकर श्री कृष्ण जी की आरती कराई गई। इसके बाद मंचासीन सभी अतिथियों द्वारा सद्भावना दही हांडी को फोड़कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से मंचासीन मख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती रैना जमील, विशिष्ठ अतिथि पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, श्रीमती रोमा श्रीवास्तव कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल अग्रवाल निवृतमान भाजपा जिला अध्यक्ष एवं चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा की गई तो वहीं  अति विशिष्ट अतिथि डिप्टी कलेक्टर रमेश मौर, श्रीमती विमला मौर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाडे, जनपद उपाध्यक्ष मनमत बछाड़, पूर्व नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवेश ‘गोयल, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र जैन, पूर्व नपा उपाध्यक्ष एवं निवृतमान शहर भाजपा अध्यक्ष अजय अग्रवाल(अज्जू), जिला खनिज अधिकारी भूषण पटेल, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, डॉ एच एन चतुर्वेदी, डॉ निलेश जायसवाल, डॉ श्रीमती खेमज्योति जायसवाल, डॉ परमेश्वर राठिया, वरिष्ठ समाज सेवी राजेश तायल अल्ट्राट्रैक, बजरंग जैन, प्रदेश मंत्री चैंबर ऑफ़ कॉमर्स रौनक जैन, जनपद सदस्य यशवंत सिंह, शिक्षक सुरेंद्र राजवाड़े की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। सभी अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा क्रमशः जय श्रीकृष्ण के पटके से स्वागत-सम्मान किया। तो वही मंच का सफल संचालन मुख्य आयोजक संस्कार अग्रवाल एवं नितेश गुप्ता के द्वारा किया गया।

*कलेक्टर, एसपी सहित मंचासीनो ने फोड़ी सद्भावना मटकी*

उक्त जिला स्तरीय मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजन के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर, एसपी सहित मंचासीन सभी अतिथियों द्वारा सद्भावना दही हांडी को राधा-कृष्ण बनकर पहुंचे नन्हे बच्चों के साथ मिलकर फोड़ा और सभी जिला वासियों एवं आयोजन समिति को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।


*फुव्वारे से झमाझम जल वर्षा के बीच 6 टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन*

एसीसीएल विश्रामपुर की फायर विकेट से झमाझम जल वर्ष के बीच टीम बजरंग दल महंगवा, टीम बजरंग दल खालपारा, टीम कुंजनगर विश्रामपुर, टीम बजरंग दल सूरजपुर, टीम देवीपुर सूरजपुर, टीम भट्ठापरा सूरजपुर सहित इन सभी 6 टीमों ने बारी-बारी प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोहा और वहाँ पहुंची टीवी फेम सुप्रसिद्ध कलाकार सुश्री स्तुति जायसवाल, भजन कलाकार सुश्री अंजलि गंगवाल, राजेश जायसवाल एवं मां बागेश्वरी जागरण मंच म्यजिकल ग्रुप के सुमधुर आवाज में देर रात तक श्री राधे कृष्णा और श्री श्याम भजनों के साथ आयोजन चलता रहा। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप में पहंचे यवाओं के सभी दलों ने कृष्ण धुन पर झृमते-नाचते हुए खूब धूम मचाया।

*नगद राशि से विजेता टीम हुई पुरस्कृत*

इस जिला स्तरीय मटका फोड़ सपर्धा में बजरंग दल महंगावा ने प्रथम प्रयास में ही 1 मिनट 11 सेकंड में मटका फोड़ प्रथम स्थान हासिल कर 11000 नगद राशि पुरस्कार तो वहीं बजरंग दल खालपारा की टीम ने दूसरे प्रयास में 1 मिनट 51 सेकंड मे मटका फोड़ कर द्वितीय पुरस्कार 5100 नगद राशि इसी प्रकार कुंजनगर-विश्रामपुर की टीम ने 2 मिनट में हांडी फोड़ कर तृतीय पुरस्कार 3100 नगद राशि अपने नाम किया।

*राधा-कृष्ण बने नन्हे बच्चे रहे आकर्षण का केंद्र*

जन्माष्टमी के इस आयोजन पर जिला स्तरीय मटकी फोड़ प्रतियोगिता के मुख्य मंच पर देखते ही देखते अचानक से दर्जनों की संख्या में भगवान श्री कृष्ण, तो कोई राधा रानी, कोई कन्हैया, कोई बासुरीबजाइया, कोई मक्खन चोर, कोई लड़ु गोपाल तो कोई ग्वाल बाल के अद्भुत रूप धारण कर पहुंचे नन्हे मुन्ने बच्चों ने सभी मंचासीन अतिथियों एवं दर्शकों का ध्यान अपनी और आकृषित कर लिया था। जिसे देख मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती रैना जमील का मन भाव विभोर हो गया और कलेक्टर ने सभी अतिथियों सहित नटखट कृष्णों के संघ छवि खिंचवाकर सभी को चॉकलेट का वितरण भी किया। इस अवसर पर कान्हा बने काव्यांश अग्रवाल एवं राधा रानी बनी आराध्या मिश्रा व अनुष्का मिश्रा को पुरस्कृत भी किया गया।

*सफल आयोजन में इनकी रही अहम भमिका*

इस दौरान आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रही यवाओं की टीम में मुख्य रूप से पत्रकार नितेश गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के निवृतमान जिला मंत्री संस्कार अग्रवाल, पार्षद अजय सिंह, शिवशंकर साहू(पौधा), पत्रकार राम जी साहू, कौशलेंद्र यादव, रंजन सोनी, शहर मंत्री राहल कसेरा, श्री साहू, अनुज साहू, अक्षत अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, यश अग्रवाल, शैलेंद्र विश्वास, छनु, वासु आयंगार सहित काफी ‘संख्या में उत्साही युवाओं की टीम आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रही। तो वही सहयोगी संस्था मां कदरगढ़ी सेवा परिवार प्रमख पवन अग्रवाल(पिंकू), विकाश अग्रवाल(चिंटू), पंकज चौबे, नवीन अग्रवाल, सौरभ जिंदिया, सुमित मित्तल, अंकुर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नलिन जिंदल, गौरीश जिंदल, मनोज गुप्ता, अजय कसेरा, विजय कसेरा सहित काफी संख्या में मां कुदरगढ़ी सेवा परिवार के सदस्यगण भी सक्रिय रहे।

*आयोजन समिति ने इनका किया आभार*

इस आयोजन के विभिन्न व्यवस्था में पत्रकार नितेश गुप्ता, एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल, तहसीलदार सूर्यकांत साय, ईइ ललित कुमार भोई लोक निर्माण विभाग सूरजपुर, डॉ कपिल देव पैकरा, डॉ अजय मरकाम टीम स्वास्थ्य विभाग सूरजपुर, यातायात प्रभारी सहायक उप निरीक्षक ब्रिजकिशोर पांडेय एवं टीम, निरीक्षक एलरिक लकड़ा कोतवाली थाना सूरजपुर टीम, सीएमओ मनीष गायकवाड़ नगर पालिका परिषद सूरजपुर टीम, प्रभारी भूषण पटेल टीम खनिज विभाग, मैसर्स बनवारी लाल बिसेसरलाल सूरजपुर अमृतलाल-अंकुर-कान्हा अग्रवाल, राहुल ट्रेडर्स सूरजपुर, डिजिटल साउंड अजय-विजय कसेरा, गुप्ता टेंट संतोष-मनोज गुप्ता, सिद्दीकी क्रेन सर्विस आर्यन सिद्दीकी को सेवा सम्मान से पुरस्कृत करते हुए समस्त जिलावासियों का इस आयोजन को सफल व संपन्न कराने में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से विशेष सहयोग रहा जिसका श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति सूरजपुर ने हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Binod Gupta Binod Gupta September 6, 2026
Read More
सूरजपुर

सूरजपुर में स्वास्थ्य सेवा की नई मिसाल बनी लाइफलाइन एक्सप्रेस

– 21 दिनों में 15,273 मरीजों को मिला नि:शुल्क उपचार

*- 256वीं लाइफलाइन एक्सप्रेस चलित अस्पताल  5 सितंबर को जिले में हुआ सम्पन्न*

*- 925 से अधिक सर्जरी, 2,829 मरीजों को सहायक उपकरण एवं चश्मे वितरित*

*सूरजपुर/06 सितंबर 2026/*  इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की 256वीं लाइफलाइन एक्सप्रेस का सूरजपुर जिले में 21 दिवसीय स्वास्थ्य सेवा अभियान 5 सितंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर 16 अगस्त से 5 सितंबर तक संचालित इस चलते-फिरते अस्पताल के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं जरूरतमंद क्षेत्रों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई गईं। अभियान के दौरान कुल 15,273 मरीजों का पंजीयन हुआ तथा विभिन्न रोगों की जांच, उपचार और आवश्यक शल्य चिकित्सा नि:शुल्क की गई।
              समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने लाइफलाइन एक्सप्रेस की पूरी टीम, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शुरुआत के समय सभी में जिस उत्साह के साथ सेवा करने की ऊर्जा दिखाई दे रही थी, वही भावना पूरे 21 दिनों तक बनी रही। अब विदाई का समय आने पर जहां एक ओर अभियान की सफलता की खुशी है, वहीं दूसरी ओर लाइफलाइन एक्सप्रेस की टीम के वापस जाने का भावुक क्षण भी है।
           कलेक्टर ने कहा कि इस वर्ष जिले में बारिश की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण रही। ऐसे समय में भी दूर-दराज क्षेत्रों के लोग उपचार और सर्जरी के लिए बिश्रामपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल चिकित्सा टीम की नहीं, बल्कि जिले के स्वास्थ्य अमले, पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों, सचिवों और उन सभी लोगों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों को लाइफलाइन एक्सप्रेस के बारे में जानकारी दी और मरीजों को शिविर तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से आंखों की सर्जरी अत्यंत संवेदनशील होती है। ऐसे मामलों में चिकित्सकों द्वारा पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ उपचार किया गया। समापन के दौरान  जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, सीएमएचओ श्री कपिल देव पैकरा, डॉ. रोहिणी चौगले, श्री विजयराज अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

*15 हजार से अधिक मरीजों ने कराया पंजीयन :-*
लाइफलाइन एक्सप्रेस के दौरान 6,934 लोगों का आउटरीच पंजीयन और 8,339 मरीजों का ओपीडी पंजीयन हुआ। इस प्रकार कुल 15,273 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। स्वास्थ्य विभाग एवं लाइफलाइन एक्सप्रेस की टीम द्वारा 4,000 से अधिक घरों का भ्रमण कर जरूरतमंद मरीजों को चिन्हित करने और उन्हें उपचार के लिए प्रेरित करने का कार्य भी किया गया।
विभिन्न चिकित्सा सेवाओं के तहत 4,458 मरीजों का नेत्र परीक्षण, 1,454 मरीजों का ईएनटी परीक्षण, 422 मरीजों की स्त्री रोग संबंधी जांच, 263 मरीजों की हड्डी एवं अस्थि संबंधी जांच तथा 176 मरीजों का प्लास्टिक सर्जरी संबंधी पंजीयन किया गया।

*925 से अधिक मरीजों की हुई सर्जरी :-*
लाइफलाइन एक्सप्रेस में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार की शल्य चिकित्सा की गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 675 नेत्र सर्जरी, 79 कान की सर्जरी, 23 ऑर्थोपेडिक सर्जरी, 41 प्लास्टिक सर्जरी तथा 107 पैप-स्मियर बायोप्सी प्रक्रियाएं की गईं। इस प्रकार अभियान के दौरान 925 से अधिक प्रमुख सर्जिकल प्रक्रियाएं संपन्न हुईं। इसके साथ ही 7,009 लोगों की ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को उपचार के बाद सहायक उपकरण एवं चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।

*2,829 मरीजों को मिले चश्मे एवं सहायक उपकरण :-*
लाइफलाइन एक्सप्रेस के माध्यम से कुल 2,829 सहायक उपकरण एवं चश्मे वितरित किए गए। इनमें 609 रीडिंग ग्लासेस, 1,834 दूरी के बाइफोकल चश्मे तथा 386 ऑर्थोसिस उपकरण शामिल हैं। ऑर्थोसिस उपकरण 177 मरीजों के लिए प्रदान किए गए। इससे ऐसे मरीजों को विशेष राहत मिली, जिन्हें आर्थिक कठिनाइयों के कारण लंबे समय से आवश्यक चश्मे अथवा सहायक उपकरण उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे।

*लाइफलाइन एक्सप्रेस बनी जरूरतमंदों के लिए सचमुच जीवन रेखा:-*
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि लाइफलाइन एक्सप्रेस केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए जीवन रेखा बनकर जिले में पहुंची। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के लिए बड़े शहरों में जाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार एवं महंगी सर्जरी कराना संभव नहीं था, उन्हें उनके क्षेत्र के समीप ही अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हुई। बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर लाइफलाइन एक्सप्रेस के आगमन से जिले के हजारों लोगों को इसका लाभ मिला। कलेक्टर ने कहा कि जुलाई-अगस्त में बारिश और खेती-किसानी के व्यस्त समय के कारण यह आशंका थी कि मरीज बड़ी संख्या में शिविर तक पहुंच पाएंगे या नहीं। लेकिन जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से लोगों को जागरूक किया गया। बारिश के बावजूद लोग दूर-दराज के क्षेत्रों से उपचार, जांच एवं सर्जरी के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि आंखों, कान, दांत, हड्डी, प्लास्टिक सर्जरी तथा महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ लोगों ने लिया। बड़ी संख्या में लोगों को चश्मे एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिससे उनकी दैनिक जीवन की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

*वर्ष 1991 में शुरू हुई थी लाइफलाइन एक्सप्रेस की यात्रा :-*
उल्लेखनीय है कि लाइफलाइन एक्सप्रेस विश्व की पहली आधुनिक हॉस्पिटल ट्रेन है, जिसकी शुरुआत 16 जुलाई 1991 को हुई थी। इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन, भारतीय रेलवे एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सहयोगी संस्थानों की सहभागिता से संचालित यह पहल देश के दूरस्थ क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य करती है। सूरजपुर में आयोजित यह 256वां लाइफलाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट था। लाइफलाइन एक्सप्रेस में अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी ऑपरेशन थिएटर, रिकवरी रूम, चिकित्सा उपकरणों तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की सुविधा उपलब्ध रही। इसके माध्यम से जिले के लोगों को बड़े शहरों की तर्ज पर विशेषज्ञ चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा सेवाएं उनके नजदीक ही नि:शुल्क प्राप्त हुईं।

*सामूहिक प्रयास से सफल हुआ 21 दिवसीय अभियान:-*
लाइफलाइन एक्सप्रेस के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण स्तर के मैदानी अमले, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की टीम तथा भारतीय रेलवे का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।    
          कलेक्टर श्रीमती जमील ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अभियान यह साबित करते हैं कि सामूहिक इच्छाशक्ति और बेहतर समन्वय के माध्यम से विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। 21 दिनों की इस स्वास्थ्य यात्रा के समापन पर लाइफलाइन एक्सप्रेस की टीम को भावभीनी विदाई दी गई।    
           अभियान के दौरान हजारों मरीजों को मिली नि:शुल्क जांच, उपचार, सर्जरी, चश्मे एवं सहायक उपकरणों की सुविधा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपलब्धि के रूप में दर्ज हुई।

Binod Gupta Binod Gupta September 6, 2026
Read More
Show More

Search

Cricekt Score

Contact For Advertisement

⚠️ जरुरी सुचना
इस न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित सभी समाचार, रिपोर्ट, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य समाचार सामग्री संबंधित संवाददाता, पत्रकार अथवा समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं स्रोतों पर आधारित होती है।

पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी समाचार की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचारदाता की होगी। प्रकाशित समाचार से यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को किसी प्रकार की आपत्ति, विवाद या कानूनी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए संबंधित समाचारदाता/संवाददाता स्वयं उत्तरदायी होगा।

पोर्टल के संपादक, प्रकाशक अथवा प्रबंधन का प्रत्येक प्रकाशित समाचार से सहमत होना आवश्यक नहीं है। किसी समाचार में प्रकाशित तथ्य, आरोप, बयान अथवा अन्य जानकारी की सत्यता एवं प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की होगी।

पोर्टल का उद्देश्य जनहित से जुड़ी खबरों एवं सूचनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। किसी समाचार में किसी व्यक्ति या संस्था के संबंध में लगाए गए आरोपों को अंतिम सत्य न माना जाए, जब तक कि संबंधित मामले में सक्षम प्राधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा पुष्टि न की गई हो.
संपादक: विनोद गुप्ता
पता: जरही, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़
मोबाइल: 6268429050
[Ruby_E_Template id="415"]
© Janta Ki Awaz By Brandpool
Welcome Back!

Sign in to your account

Forget Password

Lost your password?