Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
      • अंबिकापुर
      • सूरजपुर
      • बलरामपुर
      • बैकुंठपुर
      • मनेन्द्रगढ़
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
© Dindori Expose By Brandpool
Notification Show More

Janta Ki Awaz

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
    • सरगुजा संभाग
    • रायपुर संभाग
    • बिलासपुर संभाग
    • दुर्ग संभाग
    • बस्तर संभाग
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
Follow US
© 2022 Dindori Expose By Brandpool
सूरजपुर

नवाचार को मिला सम्मान: स्वतंत्रता दिवस पर बालक स्कूल रामानुजनगर के छात्र नवल साय सम्मानित

सूरजपुर/16 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर के कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थी नवल साय को सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल उपस्थित रहे।
            नवल साय ने इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर के लिए चयनित होने का गौरव हासिल किया है। वे दो बार राज्य स्तर, एक बार संभाग स्तर तथा कई बार जिला स्तर पर विज्ञान के विभिन्न प्रादर्शों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके द्वारा तैयार की गई मूंगफली फोड़ने वाली नवाचारी मशीन कृषि एवं ग्रामीण जीवन की व्यावहारिक आवश्यकताओं पर आधारित है, जिसे तैयार करने में गाइड शिक्षक श्री गोपाल सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
             नवल के इस मॉडल का चयन पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2025-26, जशपुर के लिए भी हो चुका है। इससे पूर्व राज्योत्सव एवं गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय आयोजनों में भी यह मॉडल प्रदर्शित किया जा चुका है। जून 2026 में बिश्रामपुर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी इस मॉडल को देखकर इसकी सराहना की थी।
            प्राचार्य श्री पी.सी. सोनी ने कहा कि विद्यालय अपने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ-साथ वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है। कृषक पिता श्री कैलाश सिंह ने भी नवल को हर स्तर पर प्रोत्साहन दिया। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बेक, जिला मिशन समन्वयक श्री मनोज कुमार साहू, सहायक संचालक श्री अजय सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अवधेश साहू, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सीमा दुबे, इंस्पायर अवार्ड प्रभारी श्री संतोष उपाध्याय सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार ने नवल साय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Binod Gupta Binod Gupta August 16, 2026
Read More
सूरजपुर

चौथी बार सूरजपुर जिला पहुंचा चलता-फिरता अस्पताल, लाइफलाइन एक्सप्रेस का शुभारंभ — पहले ही दिन 866 मरीजों ने कराया पंजीयन

सूरजपुर/16 अगस्त 2026/ इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की 256वीं लाइफलाइन एक्सप्रेस (जीवन रेखा एक्सप्रेस) का शुभारंभ आज बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 02 पर हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज व विशेष अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं। सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने रिबन काटकर इस चलते-फिरते अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक हॉस्पिटल ट्रेन जिले में चौथी बार पहुंची है, जहां 16 अगस्त से 05 सितम्बर 2026 तक  नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संचालित किया जाएगा। शिविर में प्रतिदिन प्रात: 09 बजे से सायं 04 बजे तक ओपीडी संचालित होगी तथा मरीजों की जांच एवं शल्य चिकित्सा पूर्णत: नि:शुल्क की जाएगी।
      मुख्य अतिथि सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने फीता काटकर लाइफलाइन एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। इसके पश्चात अतिथियों ने ट्रेन के विभिन्न कोच का अवलोकन किया।
               इसके साथ ही  जनप्रतिनिधिगण,  इम्पैक्ट फाउंडेशन की टीम व जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में ऑपरेशन थिएटर, रिकवरी रूम एवं पंजीयन काउंटर का अवलोकन किया गया।  उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई तथा उपचार कराने पहुंचे मरीजों से आत्मीय चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना।

*अवलोकन के दौरान कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने उपस्थित:-* अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाइफलाइन एक्सप्रेस तक मरीजों को पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षा का मौसम है, अत: ट्रेन के आसपास कहीं भी जल जमाव न हो, इसका समुचित प्रबंध किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि शिविर स्थल तक आवागमन, बैठक, पंजीयन एवं साफ-सफाई की व्यवस्था इस प्रकार हो कि यहां पहुंचने वाले मरीजों को बगैर किसी असुविधा के नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकें। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा प्रतिदिन व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
            प्रारंभ में इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने प्रोजेक्ट की रूपरेखा, शिविर की कार्यक्रम अनुसूची एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।    
            कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में  श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्रीमती निर्मला यादव, श्री रितेश जायसवाल, श्री राजेश्वर तिवारी सहित जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती रेना जमील, जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल, इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी प्रोफेसर डॉ. रोहिणी वी. चौगुले, सीनियर ऑपरेशन्स ऑफिसर डॉ. मनोहर रेड्डी, श्री योगेश कुमार सहित गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में आमजन व ईलाज कराने के लिए आये मरीज़ उपस्थित थे।
            कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर ही सुखी परिवार और समृद्ध समाज का आधार है। उन्होंने कहा कि लाइफलाइन एक्सप्रेस उन जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान है, जिनके लिए बड़े शहरों में जाकर महंगी शल्य चिकित्सा कराना संभव नहीं हो पाता। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि आज यह अस्पताल स्वयं चलकर हमारे अंचल के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, यह अत्यंत सुखद है। उन्होंने विशेष रूप से माताओं-बहनों से आग्रह किया कि वे संकोच छोड़कर स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की नि:शुल्क जांच अवश्य कराएं, क्योंकि समय पर जांच होने से गंभीर बीमारी को प्रारंभिक अवस्था में ही रोका जा सकता है। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी उपचार व निदान हेतु इस शिविर का सभी लाभ अवश्य उठाएं।
               मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह ट्रेन केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि गरीबों के लिए जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि सरगुजा अंचल के वनांचल क्षेत्रों में आज भी अनेक ऐसे परिवार हैं, जो साधनों के अभाव में मोतियाबिंद, बहरेपन अथवा हड्डी की विकृति जैसी समस्याओं के साथ वर्षों से जीवन बिता रहे हैं। ऐसे लोगों के द्वार तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पात्र मरीजों को चिन्हित कर शिविर तक लाने में सहयोग करें, ताकि इस 21 दिवसीय शिविर का अधिकतम लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच सके।
               इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी प्रोफेसर डॉ. रोहिणी वी. चौगुले ने अपने उद्बोधन में कहा कि लाइफलाइन एक्सप्रेस की यात्रा वर्ष 1991 में इसी संकल्प के साथ प्रारंभ हुई थी कि देश के दूरस्थ अंचलों में निवारणीय विकलांगता को समय रहते रोका जाए।   
            उन्होंने कहा कि विश्व की यह पहली हॉस्पिटल ट्रेन अब तक देश के अनेक जिलों में पहुंचकर लाखों लोगों को नि:शुल्क उपचार उपलब्ध करा चुकी है और सूरजपुर में यह 256वां प्रोजेक्ट है। डॉ. चौगुले ने कहा कि ट्रेन में अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी ऑपरेशन थिएटर तथा अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की टीम उपलब्ध है, जिनके द्वारा गुणवत्तापूर्ण शल्य चिकित्सा सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने सूरजपुर जिला प्रशासन एवं भारतीय रेलवे द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन की सक्रिय भागीदारी ही ऐसे शिविरों की सफलता का आधार होती है।
            कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि शिविर का लाभ जिले के अंतिम छोर तक निवासरत प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को मिले। कलेक्टर श्रीमती जमील ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का दल निरंतर समन्वय बनाए हुए है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने साथ आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं और निर्धारित तिथियों के अनुसार संबंधित रोग की जांच हेतु उपस्थित हों।
            शुभारंभ के साथ ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की कतार लग गई। शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच से लेकर मोतियाबिंद तथा वर्षों से चली आ रही अन्य व्याधियों के उपचार की आस लिए जिले के दूर-दराज अंचलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रथम दिवस प्राप्त अंतिम जानकारी के अनुसार कुल 866 मरीजों ने विभिन्न बीमारियों के उपचार हेतु पंजीयन कराया। ऐसे अनेक मरीज भी शिविर तक पहुंचे, जो लंबे समय से निजी चिकित्सा का व्यय वहन न कर पाने के कारण इलाज से वंचित थे। नि:शुल्क सेवा मिलने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए बड़ी राहत बताया।
              उल्लेखनीय है कि लाइफलाइन एक्सप्रेस विश्व की पहली आधुनिक हॉस्पिटल ट्रेन है, जिसकी शुरुआत 16 जुलाई 1991 को हुई थी। यह इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन, भारतीय रेलवे तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अनूठी संयुक्त पहल है। ट्रेन के डिब्बों में अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी ऑपरेशन थिएटर मौजूद है, जिसमें पांच ऑपरेशन टेबल की सुविधा है और एक साथ पांच सर्जरी तक की जा सकती हैं।    
               ऑपरेशन थिएटर में सर्जिकल माइक्रोस्कोप, वेंटिलेशन सिस्टम, एनेस्थीसिया मशीन एवं ऑटोक्लेव जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों के साथ रिकवरी रूम की व्यवस्था भी है। ट्रेन के साथ प्रशिक्षित नर्सिंग ऑफिसर्स, टेक्नीशियन एवं स्वास्थ्यकर्मियों की अनुभवी टीम निरंतर कार्यरत रहती है।
            शिविर की निर्धारित कार्यक्रम अनुसूची के अनुसार आंख की जांच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी हेतु ओपीडी 16 से 21 अगस्त तथा ऑपरेशन 17 से 22 अगस्त तक होंगे। कान की जांच के लिए ओपीडी 22 से 27 अगस्त एवं कान की सर्जरी 23 से 28 अगस्त तक की जाएगी। मुड़े हुए हाथ एवं पैर के परीक्षण (18 वर्ष से कम आयु) तथा कटे-फटे होंठ एवं जलने के बाद हुए संकुचन की प्लास्टिक सर्जरी हेतु जांच 28 से 31 अगस्त एवं सर्जरी 29 अगस्त से 01 सितम्बर तक होगी। दांत की जांच एवं उपचार 01 से 05 सितम्बर तक तथा स्त्री रोग अंतर्गत स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच व स्क्रीनिंग 16 से 21 अगस्त तक की जाएगी। भर्ती किए गए रोगियों के साथ सहयोग के रूप में केवल एक व्यक्ति को रहने की अनुमति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7039673973 पर संपर्क किया जा सकता है।

Binod Gupta Binod Gupta August 16, 2026
Read More
सूरजपुर

15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएँ
महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी की ओर से समस्त देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आइए, हम सभी अपने महान राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लें।
देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए, राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने का प्रण करें।
“जय हिन्द!
वन्दे मातरम्!
भारत माता की जय!”

Binod Gupta Binod Gupta August 15, 2026
Read More
सूरजपुर

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳
आइए, इस पावन अवसर पर हम उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करें, जिन्होंने अपने त्याग, संघर्ष और बलिदान से हमें आज़ादी दिलाई।
प्रतापपुर विधानसभा की माननीय विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते जी एवं जरही मंडल के मुकेश सिंह जी की ओर से आप सभी क्षेत्रवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳

Binod Gupta Binod Gupta August 15, 2026
Read More
सूरजपुर

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳
समस्त ग्रामवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें।
जय हिंद! 🇮🇳
जय भारत! 🇮🇳
सचिव – कवलभान सिंह
सरपंच – सोमार साय
ग्राम पंचायत मायापुर

Binod Gupta Binod Gupta August 15, 2026
Read More
सूरजपुर

15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करें और देश की एकता, अखंडता तथा प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें।
जय हिंद!
वंदे मातरम्! 🇮🇳

Binod Gupta Binod Gupta August 15, 2026
Read More
सूरजपुर

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
शरद तिवारी की ओर से
हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
🇮🇳 जय हिंद! जय भारत!

Binod Gupta Binod Gupta August 15, 2026
Read More
सरगुजा संभाग

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
वसुंधरा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर की ओर से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, इस पावन अवसर पर हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करें और देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!

Binod Gupta Binod Gupta August 15, 2026
Read More
सूरजपुर

स्वतंत्रता दिवस शुभकामना संदेश
प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनगरा एवं समस्त शिक्षकगण की ओर से आप सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आइए, इस पावन अवसर पर हम राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!

Binod Gupta Binod Gupta August 15, 2026
Read More
सूरजपुर

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भटगांव क्षेत्र में तिरंगा वितरण एवं जागरूकता रैली

भटगांव, 14 अगस्त 2026। भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

अभियान के अंतर्गत भटगांव क्षेत्र के समस्त कर्मचारियों को तिरंगा ध्वज वितरित किया गया, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया जा सके।

इसी क्रम में डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित एसईसीएल भाटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री शरद कुमार तिवारी की गरिमामयी अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करने तथा भारत देश के सभी नियमों, कानूनों एवं अनुशासन का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए अनुशासित जीवन जीने का आह्वान किया। त्पश्चात, भाटगांव क्षेत्र प्रबंधन द्वारा निर्मित विशेष ‘तिरंगा सेल्फी प्वाइंट’ पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल भाटगांव के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी ली और उन्हें आधिकारिक ‘Har Ghar Tiranga’ वेबसाइट पर अपलोड कर अपनी डिजिटल सहभागिता दर्ज कराई। भटगांव क्षेत्र में आयोजित इस अभियान ने कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक सहभागिता की भावना को और मजबूत किया।

Binod Gupta Binod Gupta August 15, 2026
Read More
Show More

Search

Cricekt Score

Contact For Advertisement

⚠️ जरुरी सुचना
इस न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित सभी समाचार, रिपोर्ट, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य समाचार सामग्री संबंधित संवाददाता, पत्रकार अथवा समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं स्रोतों पर आधारित होती है।

पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी समाचार की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचारदाता की होगी। प्रकाशित समाचार से यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को किसी प्रकार की आपत्ति, विवाद या कानूनी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए संबंधित समाचारदाता/संवाददाता स्वयं उत्तरदायी होगा।

पोर्टल के संपादक, प्रकाशक अथवा प्रबंधन का प्रत्येक प्रकाशित समाचार से सहमत होना आवश्यक नहीं है। किसी समाचार में प्रकाशित तथ्य, आरोप, बयान अथवा अन्य जानकारी की सत्यता एवं प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की होगी।

पोर्टल का उद्देश्य जनहित से जुड़ी खबरों एवं सूचनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। किसी समाचार में किसी व्यक्ति या संस्था के संबंध में लगाए गए आरोपों को अंतिम सत्य न माना जाए, जब तक कि संबंधित मामले में सक्षम प्राधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा पुष्टि न की गई हो.
संपादक: विनोद गुप्ता
पता: जरही, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़
मोबाइल: 6268429050
[Ruby_E_Template id="415"]
© Janta Ki Awaz By Brandpool
Welcome Back!

Sign in to your account

Forget Password

Lost your password?