एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से की सौजन्य मुलाकात।

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने आज छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की माननीय कैबिनेट मंत्री एवं भटगांव विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े से सौजन्य भेंट की। 
इस औपचारिक मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आदरपूर्वक अभिनंदन किया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान भटगांव क्षेत्र में एसईसीएल के कोयला उत्पादन, स्थानीय विकास कार्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत संचालित गतिविधियों तथा क्षेत्र के नागरिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। 
माननीय मंत्री एवं विधायक श्रीमती राजवाड़े ने क्षेत्र के विकास और जनहित में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया, वहीं क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में सतत एवं सुचारू संचालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Binod Gupta