एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री दीपक कुमार झा से की सौजन्य मुलाकात।

Binod Gupta
1 Min Read


एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने आज सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG), श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) से सौजन्य भेंट की। 
इस औपचारिक मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आदरपूर्वक अभिनंदन किया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सरगुजा संभाग के अंतर्गत एसईसीएल की खनन परियोजनाओं, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा आपसी प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। 
पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने क्षेत्र के विकास और सुचारू संचालन में पुलिस प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया, वहीं क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री श्रीवास्तव ने भी प्रशासन के मार्गदर्शन में सतत एवं सुरक्षित खनन कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

About The Author

Share This Article