एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में स्वच्छता शपथ के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ (Special Campaign 6.0) का शुभारंभभटगांव (छत्तीसगढ़): भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत – विकसित भारत” के ध्येय वाक्य के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ एवं ‘स्पेशल कैंपेन 6.0’ (17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026) का औपचारिक शुभारंभ एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में आज दिनांक 17.09.2026 को गरिमामय स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के साथ हुआ।

Binod Gupta
2 Min Read

इस अवसर पर भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री शरद कुमार तिवारी ने क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमसंघ प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान क्षेत्र के विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी तथा श्रमसंघ प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शपथोपरांत अपने संबोधन में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री शरद कुमार तिवारी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों से अवगत कराया तथा उनसे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय हिस्सेदारी निभाने का आह्वान किया।

स्पेशल कैंपेन 6.0: ई-वेस्ट (E-Waste) के प्रभावी प्रबंधन पर विशेष ध्यान
क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने बताया कि ‘विशेष अभियान 6.0’ (Special Campaign 6.0) का प्रारंभिक चरण (Preparatory Phase) 15 से 30 सितंबर 2026 के मध्य संचालित किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का विशेष फोकस कार्यालयों एवं आवासीय परिसरों में निष्प्रयोज्य इलेक्ट्रॉनिक कचरे (E-Waste) के व्यवस्थित निस्तारण पर केंद्रित रहेगा। इसके तहत तीन मुख्य स्तंभों पर कार्य किया जाएगा:

इफेक्टिव कलेक्शन (Effective Collection): सभी विभागों व कॉलोनियों से ई-कचरे का प्रभावी संग्रहण करना।

इफेक्टिव सेग्रीगेशन (Effective Segregation): ई-वेस्ट और अन्य सामान्य कचरे का वैज्ञानिक व सुरक्षित पृथक्करण।

इफेक्टिव डिस्पोजल (Effective Disposal): पर्यावरण अनुकूल एवं निर्धारित नियमों के तहत त्वरित निस्तारण।

विभागीय प्रतिस्पर्धा एवं औचक निरीक्षण
कार्यालयीन स्वच्छता को प्रोत्साहन देने हेतु क्षेत्रीय महाप्रबंधक द्वारा घोषणा की गई कि भटगांव क्षेत्र के सभी विभागों के मध्य एक अंतर-विभागीय ‘स्वच्छता प्रतिस्पर्धा’ का आयोजन किया जाएगा। एक विशेष मूल्यांकन समिति द्वारा समय-समय पर सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और अभियान के समापन अवसर (2 अक्टूबर – गांधी जयंती) पर सबसे स्वच्छ विभाग को पुरस्कृत किया जाएगा।

विदित हो कि इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान भटगांव क्षेत्र की सभी खदानों, परियोजनाओं एवं आवासीय परिसरों में वृहद स्वच्छता अभियान, ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव, वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि “स्वच्छ भारत, समृद्ध भारत” के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

About The Author

Share This Article