सेवा संकल्प अभियान में स्वस्थ जीवनशैली की पहल, नेहरू पार्क में प्रतिदिन निःशुल्क योगाभ्यास

*जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योग सत्र आयोजित,योग को जनजीवन से जोड़ने का संदेश*

*सूरजपुर/08 अक्टूबर 2026/*  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए दिए जा रहे संदेश को आगे बढ़ाते हुए सूरजपुर में नियमित निःशुल्क योगाभ्यास कराया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर आयुष विभाग द्वारा नेहरू पार्क सूरजपुर में योग सत्र संचालित किया जा रहा है। जहां योग प्रशिक्षक प्रतिदिन प्रातः 05रू30 से 06रू30 बजे तक नागरिकों को योगाभ्यास कराते है। साथ ही आयुष विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योग सत्र आयोजित किया जा रहा है जहां आम नागरिक इसका हिस्सा बन सकते है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाने और जनभागीदारी के माध्यम से इसे व्यापक स्तर पर अपनाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया है। इसी भावना के अनुरूप जिले में नागरिकों को योग से जोड़ने की यह पहल स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित अभ्यास को दिनचर्या में स्थान देने का अवसर उपलब्ध करा रही है।

*दैनिक जिम्मेदारियों के बीच स्वास्थ्य के लिए समय*
कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य के लिए समय नहीं निकाल पाते। नेहरू पार्क में सुबह आयोजित होने वाला एक घंटे का निःशुल्क सत्र नागरिकों को दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ करने का अवसर दे रहा है। प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में सामूहिक अभ्यास से नियमितता बनाए रखने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।नियमित योगाभ्यास शरीर को सक्रिय रखने, तनाव कम करने तथा मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक हो सकता है। सुबह का यह समय नागरिकों को दैनिक व्यस्तताओं से पहले स्वयं की सेहत पर ध्यान देने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित करता है।

*जनभागीदारी से स्वस्थ समाज के निर्माण की पहल*
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। आयुष विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क योग सत्र इसी प्रयास का हिस्सा हैं। नागरिकों की नियमित सहभागिता से योग को व्यक्तिगत अभ्यास के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता का माध्यम बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आयुष विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिदिन प्रातः 05ः30 से 06ः30 बजे तक नेहरू पार्क पहुंचकर निःशुल्क योगाभ्यास में सहभागी बनें। अपनी दिनचर्या में स्वास्थ्य के लिए समय निर्धारित करें और नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाएं।

Binod Gupta
0 Min Read