एसईसीएल स्थापना दिवस समारोह दिनांक 25.11.2026 को सीएमडी अवार्ड्स श्रेणी में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत ‘समग्र प्रदर्शन’ (Overall Performance) में भटगांव क्षेत्र को प्रथम पुरस्कार; क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव ने किया ग्रहण

Binod Gupta
2 Min Read

एसईसीएल स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर माननीय अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कारों के अंतर्गत, भारत सरकार के ‘विशेष अभियान 6.0’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भटगांव क्षेत्र को ‘समग्र प्रदर्शन’ (Overall Performance) श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह गौरवपूर्ण सम्मान आज भटगांव क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त किया गया।
विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत भटगांव क्षेत्र ने स्वच्छता, कार्यस्थल व्यवस्था और अभिलेख प्रबंधन के मानकों पर सशक्त कार्य करते हुए अनेक श्रेणियों में शीर्ष स्थान अर्जित किए हैं। समग्र प्रदर्शन में प्रथम स्थान के अतिरिक्त क्षेत्र को अन्य विभिन्न श्रेणियों में दिनांक 24.11.2026 को पुरसस्कृत किया गया है।
आज के स्थापना दिवस समारोह में माननीय अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के करकमलों से क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव को यह सम्मान प्राप्त होने पर भटगांव क्षेत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विशेष अभियान 6.0 के लक्ष्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करने में सभी विभागों व इकाइयों की सामूहिक सहभागिता रही है। क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री मनीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्राप्त यह उपलब्धि पूरे भटगांव परिवार के लिए गौरव का क्षण है तथा आगे भी कार्यस्थलों को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने की नई ऊर्जा प्रदान करती है।

About The Author

Share This Article