राष्ट्रीय पर्व की गरिमा में सजेगा अग्रसेन स्टेडियम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के हाथों लहराएगा तिरंगा

Binod Gupta
1 Min Read

सूरजपुर/10 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर जिला मुख्यालय सूरजपुर के अग्रसेन स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी। समारोह प्रातः 9ः00 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

About The Author

Share This Article