Binod Gupta
3 Min Read
  • MedleaPR & CCTNS Module पुलिस एवं चिकित्सा विभाग से संबधित पोर्टल के संबध मे एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन, नवीन प्रक्रियाओ से कराया गया अवगत।
:- जिले के शासकीय अस्पतालों में पदस्थ डॉक्टरो कों प्रदान किया गया 01 दिवसीय प्रशिक्षण।
:- प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल एवं थाना के विवेचना अधिकारियो के मध्य सहयोग बढ़ाना एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया कों अधिक कुशल बनाना है।

⏩ MedLEaPR) पोर्टल एक सुरक्षित ऑनलाइन प्रणाली है जो पुलिस और शासकीय अस्पतालो के बीच समन्वय स्थापित करती है। जो मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट (पीएमआर) ऑनलाइन जमा करने की सुविधा प्रदान प्रदान करती है, यह यह क्राईम क्राईम एण्ड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (CCTNS) के साथ एकीकृत है। इसका मुख्य उद्देश्य चिकित्सालयों और थाना के जांच अधिकारियों के बीच सहयोग को बढ़ाना और रिपोर्टिंग प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाना है, उक्त प्रक्रिया के पालन के सम्बन्ध मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे आज दिनांक कों पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष मे 01 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, प्रशिक्षण शिविर मे जिले के शासकीय अस्पतालों में पदस्थ डॉक्टरो कों नवीन प्रकिया के तहत हुए बदलाव से अवगत कराकर उक्त प्रक्रिया का पालन कैसे करना है इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

⏩ उक्त प्रक्रिया मे थानों में सीसीटीएनएस कैस ऑनलाइन के माध्यम से एमएलआर (मेडिको लीगल रिपोर्ट) और पीएमआर (पोस्ट मार्टम रिपोर्ट) को संबंधीत शासकीय अस्पतालो में MedLeapr Portal पर भेजा जायगा, शासकीय अस्पतालो द्वारा MedLeapr Portal के माध्यम से ऑनलाईन संबंधीत थाना के सीसीटीएनएस पर रिपोर्ट भेज दिया जायगा। जिससे समय की बचत होती है और प्रक्रिया में देरी कम होंगी ।

⏩ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा जिले के शासकीय अस्पताल के डॉक्टरो कों उक्त प्रशिक्षण शिविर के महत्त्व के बारे मे बताते हुए कहा कि इस प्रक्रिया से सटीकता में सुधार होगा यह सॉफ्टवेयर मेडिकल रिपोर्टिंग में सटीकता सुनिश्चित करता है, क्योंकि इसमें मैन्युअल त्रुटि की संभावना नहीं होती है। साथ ही डेटा सुरक्षित रहता है यह एक सुरक्षित प्रणाली है जो मेडिकल डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करती है, उक्त नवीन प्रक्रिया MedleaPR & CCTNS Module पुलिस एवं चिकित्सा विभाग से संबधित पोर्टल के संबध मे एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के जरिये चिकित्सालयों और थाना के जांच अधिकारियों के बीच सहयोग को बढ़ाया जा सकेगा और रिपोर्टिंग प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाना जायगा।

⏩ प्रशिक्षण शिविर मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी, डॉक्टर डॉ संटू बाघ, डॉ रवि किरण तिर्की समेत जिले के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में पदस्थ 19 डॉक्टर, आरक्षक प्रदीप केरकेट्टा, महिला आरक्षक प्रिया रानी उपस्थित रहे।

About The Author

Share This Article