कलश यात्रा के साथ ऊर्जा नगर जरही में शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ शुभारंभ
ऊर्जा नगर, जरही (सूरजपुर) – आज शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ ऊर्जा नगर जरही में दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।
सुबह से ही दुर्गा पूजा ग्राउंड, ऊर्जा नगर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों और “जय माता दी” के जयकारों के साथ माताओं-बहनों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा दुर्गा पूजा पंडाल से प्रारंभ होकर जल उठाकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः पूजा स्थल पर पहुंची। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। युवाओं में भी काफी उत्साह देखा गया।
पंडित जी के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश स्थापना, जौ बोआई और अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। इसके साथ ही नौ दिवसीय दुर्गा पूजा का विधिवत शुभारंभ हो गया।
पूजा समिति ऊर्जा नगर जरही के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष पंडाल को आकर्षक थीम पर सजाया जा रहा है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
समिति ने सभी नगरवासियों से शांति और सौहार्द के साथ पूजा में शामिल होने की अपील की है।
इस अवसर पर पूजा समिति के श्री इंद्रमल , श्री सुनील विश्वकर्मा, श्री शिवब्रत सिंह, सुरजबली सिंह, विजय सिंह, संतोष गुप्ता, जितेंद्र सिंह, द्वारिका गुप्ता, लालू, चन्द्र प्रकाश सूरज सिंह, ओपी सिंह, सुमित गुप्ता, राजेश सिंह, अर्जुन सिंह, शनि, मंगल यादव, अशोक कुमार अनिल समस्त पदाधिकारी, नगर पंचायत व आसपास ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Search
Cricekt Score
Contact For Advertisement

⚠️ जरुरी सुचना
इस न्यूज़ पोर्टल पर प्रकाशित सभी समाचार, रिपोर्ट, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य समाचार सामग्री संबंधित संवाददाता, पत्रकार अथवा समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं स्रोतों पर आधारित होती है।
पोर्टल पर प्रकाशित किसी भी समाचार की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचारदाता की होगी। प्रकाशित समाचार से यदि किसी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन को किसी प्रकार की आपत्ति, विवाद या कानूनी समस्या उत्पन्न होती है, तो उसके लिए संबंधित समाचारदाता/संवाददाता स्वयं उत्तरदायी होगा।
पोर्टल के संपादक, प्रकाशक अथवा प्रबंधन का प्रत्येक प्रकाशित समाचार से सहमत होना आवश्यक नहीं है। किसी समाचार में प्रकाशित तथ्य, आरोप, बयान अथवा अन्य जानकारी की सत्यता एवं प्रमाणिकता की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता/समाचार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की होगी।
पोर्टल का उद्देश्य जनहित से जुड़ी खबरों एवं सूचनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। किसी समाचार में किसी व्यक्ति या संस्था के संबंध में लगाए गए आरोपों को अंतिम सत्य न माना जाए, जब तक कि संबंधित मामले में सक्षम प्राधिकारी अथवा न्यायालय द्वारा पुष्टि न की गई हो.