Binod Gupta
1 Min Read
  • 03 वर्ष पुराना स्थाई वारंट तामिल, आरोपी गिरफ्तार

:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारंट किया गया तामिल।
:- आबकारी एक्ट के मामले मे जारी वारंट पर की गई कार्यवाही।
:- आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।

⏩ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना छेत्र मे लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों कों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश दिए गए है, इसी क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा केश नंबर 2324/23 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के माममे मे फरार चल रहे आरोपी प्रकाश राम एक्का उम्र 22 वर्ष साकिन गड़ाघाट रोड बौरीपारा अंबिकापुर के प्रकरण मे उपस्थित नही रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था, आरोपी कों न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस टीम के प्रयास से फरार चल रहे स्थाई वारंटी कों पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।

⏩ स्थाई वारंट की तामिली मे थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण यादव, आरक्षक अभिषेक सिंह सक्रिय रहे।

About The Author

Share This Article