राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार शिक्षकों का अभाविप प्रतापपुर ने किया सम्मान

प्रतापपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) जिला सूरजपुर, इकाई प्रतापपुर द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार, 05 सितम्बर को नगर के शासकीय कालिदास महाविद्यालय एवं विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों का सम्मान किया गया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों को श्रीफल, पेन एवं डायरी भेंट कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अभाविप कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिक्षक समाज का सच्चा शिल्पकार होता है। शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक सशक्त, संस्कारित एवं विकसित समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान सदैव अतुलनीय रहा है।
अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देकर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना प्रत्येक विद्यार्थी और समाज का दायित्व है।
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रतापपुर के प्राचार्य रजनीश प्रसाद सिंह सर और पूरे महाविद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया इसी क्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर के प्राचार्य भरत नाग शिक्षक सुजित मौर्य सर आदि शिक्षकों का सम्मान परिषद् के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
सम्मान प्राप्त शिक्षकों ने अभाविप कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान कार्यक्रमों से शिक्षकों का उत्साह और मनोबल बढ़ता है तथा समाज में शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होती है।
कार्यक्रम में अभाविप प्रतापपुर इकाई के नगर मंत्री बरत लाल आयम, धरमपुर नगर मंत्री नारायण राम पैकरा , नरेंद्र सिंह, राज यादव, अभिषेक कुशवाहा, श्याम यादव, महेश्वर पैकरा, आशीष सिंह , अनुराधा सिंह, दिव्या कश्यप, दिव्या श्रीवास्तव, सत्या, सूर्या पैकरा , दयाशंकर, मोनिका, प्रमोद सिंह,मीना , लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Binod Gupta
0 Min Read